संविदा, निविदा और आउटसोर्स कर्मचारी
सालों से शोषण और पीड़ा झेल रहे हैं,
लेकिन सरकार को इनकी कोई परवाह नहीं।
न नौकरी की सुरक्षा न समय पर वेतन न सम्मान—
फिर भी काम पूरा जिम्मेदारी पूरी।
कब तक यह अन्याय चलेगा?
अब आवाज़ उठेगी ✊
#संविदा_निविदा_आउटसोर्स#ठेका_प्रथा_बंद_करो
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में OMR शीट बदलने के खुलासे ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। SOG की रिपोर्ट के अनुसार 9 साल पहले यानी 2018 से पूर्व की भाजपा सरकार से शुरू हुआ यह खेल 2026 तक जारी रहा है जो बेहद ही चिंताजनक तथ्य है। जो कर्मचारी इस फर्जीवाड़े में लिप्त थे, वे 2024 और 2025 में भी सक्रिय तथा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में पदस्थ थे।
कांग्रेस सरकार ने पेपर लीक के नासूर को मिटाने के लिए देश में सबसे पहले कदम उठाते हुए उम्रकैद की सजा, दोषियों की संपत्ति जब्त एवं 10 करोड़ जुर्माने का कड़ा कानून बनाया। इतिहास में पहली बार आरपीएससी (RPSC) के सदस्य को गिरफ्तार किया गया। कांग्रेस सरकार के दौरान SOG ने 250 से अधिक गिरफ्तारियां कीं और पेपर लीक माफियाओं की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त किया।
कांग्रेस सरकार ने कभी भी राजनीति को न्याय के आड़े नहीं आने दिया। जहां कमी थी उसका सामना करते हुए सुधार किया। कई परीक्षाओं को रद्द तक करने की परिस्थिति बनी तो युवाओं के हित में यह निर्णय भी लिया गया। चाहे कांग्रेस शासन हो या भाजपा शासन हो, अगर किसी ने भी बेईमानी की हो उन्हें पेपर लीक पर बने नए कड़े कानून के तहत सजा दिलाई जाए जिससे न्याय सुनिश्चित हो सके।
परन्तु ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार पेपर लीक, OMR शीट बदलने जैसे गंभीर मुद्दों को न्याय सुनिश्चित करने की बजाय केवल राजनीति का माध्यम बना रही है इसलिए निष्पक्ष जांच करवाने की बजाय केवल कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आयोजित हुईं परीक्षाओं को आरोपित करने का प्रयास कर रही है।
पिछले 2 साल में राजस्थानी कर्माचरी चयन बोर्ड द्वारा सूचना सहायक, संविदा नर्स (GNM/ANM), कृषि पर्यवेक्षक, कनिष्ठ लेखाकार, संगणक, समान पात्रता परीक्षा (CET- स्नातक व सीनियर सेकंडरी), पशु परिचर, कनिष्ठ अनुदेशक, LDC, कनिष्ठ अभियंता (JEN), पटवारी, वाहन चालक और ग्राम विकास अधिकारी (VDO) एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (Grade 4) की परीक्षाएं संपन्न हुईं जिनमें 35 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
ये सभी परीक्षाएं उसी सिस्टम और स्टाफ की देखरेख में हुईं जो अब ओएमआर शीट में गड़बड़ी के लिए पकड़े गए हैं। इस कारण अब इन सभी परीक्षाओं की शुचिता संदेह के घेरे में है। अभ्यर्थियों द्वारा लगातार ये शिकायत की जा रही है कि बीते 2 सालों से भर्ती परीक्षाओं की कट ऑफ असामान्य रूप से अधिक जा रही है जिससे उनके मन में शंकाएं उपज रही हैं जिन्हें दूर किया जाना आवश्यक है।
मैं मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से आग्रह करता हूं कि इस नए खुलासे के बाद अब 2024 व 2025 की सभी परीक्षाओं की भी गंभीरता एवं गहराई से जांच करवाई जाए। मुझे उम्मीद है कि युवाओं के भविष्य को देखते हुए सरकार तत्काल कदम उठाएगी।
दौसा जिले के बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में गुल्लाना गांव की मनीषा मीणा के अपहरण व मौत के मामले में पुलिस द्वारा पारदर्शिता के साथ उचित कार्यवाही कर,शोकाकुल परिजनों को संतुष्ट करना चाहिए।
मैं अभी निजी कार्य की वजह से वाराणसी(उत्तरप्रदेश) हूँ, इस वजह से मौके पर उपस्थित नही हो पाया हूं!
@PoliceRajasthan@DausaPolice
राजस्थान सरकार के मंत्री हीरालाल नागर के एस्कॉर्ट में चल रहे वाहन से देवली के पास गोपीपुरा निवासी हिमांशु धाकड़ पुत्र श्री शिशुपाल धाकड़ की मृत्यु हो गई थी जो की गरीब किसान परिवार है, हिमांशु 5 बहनो में सबसे छोटा इकलौता भाई था,
1 महिने में 2 बार SDM देवली को ज्ञापन देने के बाद भी इस मामले पर सरकार असंवेदनशील है, सरकार से 50 लाख रुपये व सरकारी नौकरी की मांग है, जल्द से जल्द सरकार परिवार की मांग पूरी करे अन्यथा उग्र आंदोलन किया जायेगा जिसकी जिम्मेदार स्वयं सरकार होगी!
@BhajanlalBjp@RajCMO
आज नगीना(उत्तरप्रदेश) सांसद भाई चंद्रशेखर आजाद जी से सहारनपुर स्थित उनके आवास पर मुलाक़ात कर राजस्थान के अहम मुद्दों पर चर्चा की।
एवं उनकी माताजी से आशीर्वाद लिया!
जयपुर हवाई अड्डे से मांगरोल (अंता) के लिए प्रस्थान कर लिया है ,कुछ समय बाद निर्दलीय उम्मीदवार श्री नरेश मीणा के समर्थन में आयोजित जन -सभा में पहुंच जाऊंगा |
@RLPINDIAorg
"विशाल मशाल जुलुस"
दिनांक 25 सितंबर।
स्थान:-त्रिवेणी, जयपुर से महेश नगर फाटक।
समय:- शाम 7 बजे।
सभी साथी कल ज्यादा से संख्या में पहुँच कर आयोजन को सफल बनाये और झालावाड-पिपलोदी स्कुल हादसे में मृतक बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित करें!
आज SMS अस्पताल पहुंचकर वहां पर भर्ती संघर्षशील नेता छोटे भाई नरेश मीणा जी से मुलाक़ात करके उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं जल्द स्वस्थ होने की कामना की।।
@NareshMeena__
छोटे भाई नरेश मीणा को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं ।
ईश्वर आपको स्वस्थ्य एवं दीर्घायु बनाए, मुझे विश्वास है जल्द ही जेल से बाहर आकर संयम और धैर्य के साथ समाज सेवा के रचनात्मक कार्य में फिर तेजी से लगेंगे।
@NareshMeena__
मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान में लाखों कर्मचारी #संविदा_निविदा और प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं -बिना स्थायीत्व के, बिना भविष्य की गारंटी के।
👉 हमारी मांग सीधी और स्पष्ट है:
1. #ठेका_प्रथा समाप्त हो!
2. #RLSDC नीति लागू हो!
@RajCMO@DrKirodilalBJP