तुम्हें हम भी सताने पर उतर आएँ तो क्या होगा
तुम्हारा दिल दुखाने पर उतर आएँ तो क्या होगा
हमें बदनाम करते फिर रहे हो अपनी महफ़िल में
अगर हम सच बताने पर उतर आएँ तो क्या होगा
नई पीढ़ी के मशहूर ग़ज़लकार, प्रिय अनुज संतोष सिंह को जन्मदिन की बहुत बहुत मुबारकबाद. क़लम का कमाल बरक़रार रहे प्यारे भाई, आप सदा स्वस्थ, सानंद, सक्रिय रहें. अस्तु. 🥰🤗
साथ गुज़रा था एक लम्हा कोई रात नहीं
इसके आगे तो मेरी उनसे मुलाक़ात नहीं
राह मुश्किल है मुहब्बत की ये समझाया था
तुमने मानी न मेरी बात ,कोई बात नहीं
Santush s sing
तुम्हें हम भी सताने पर
उतर आए तो क्या होगा ?
तुम्हारा दिल दुखाने पर
उतर आए तो क्या होगा ?
हमें बदनाम करते फिर रहे हो
अपनी महफ़िल में !
अगर हम सच बताने पर
उतर आए तो क्या होगा ?
~संतोष सिंह • जन्मदिन मुबारक 🎂