आज बैंगलोर जाना था, पर ट्रेन टिकट कंफर्म नहीं हुई। नतीजा शून्य!
मोदी जी का 12 साल पुराना भाषण याद आ गया—"इतनी ट्रेनें चलाएं कि वेटिंग से मुक्ति मिले।" पर आज वेटिंग और लंबी हो गई।
ट्रेन में सीट नहीं, पेट्रोल महंगा, हवाई सफर बजट से बाहर। मजबूरी में आम आदमी जाए तो जाए कहां?
महीने भर अगर टमाटर नहीं खाएंगे तो क्या मर जाएंगे? अगर टमाटर के भाव निचे लाने हैं तो एक महीना टमाटर नहीं खाने का संकल्प लें, जब टमाटर सड़ने की बदबू आएगी न उस दिन टमाटर जी टमाटर बनकर मार्केट में उतर आएंगे। Boycott 🍅
राजनीति अगर पब्लिक को बेवकूफ बनाकर वोट बटोरने और चुनाव जीत कर ऐश मौज करने का जरिया है तो यह आम आदमी के साथ चराचर धोखा हैं। आम आदमी कर्ज में डुब रहा है और शासन और प्रशासन में बैठे लोगों की तिजोरियां ओवरफ्लो हो रही है तो इसको लोकतंत्र नहीं कहते बेवकूफ तंत्र कहते हैं।
इस लाॅकडाउन में पक्ष विपक्ष की और विपक्ष पक्ष की, हिंदू मुस्लिम की और मुस्लिम हिंदू की, राम भक्त कृष्ण भक्तों की और कृष्ण भक्त राम भक्तों की प्रशंसा कर दें और नेता,अधिकारी,कर्मचारी,आम जनता ईमानदारी से काम करें तो कोरोना वायरस भारत से स्थाई रुप से भाग सकता है #CoronavirusIndia
मेरे हिसाब से हास्पीटलों के सारे कोरोना मरीजों को सरकार एक बार रमणीक स्थलों पर घूमाने ले जाए तो ताजी हवा, भयमुक्त वातावरण से नब्बे प्रतिशत मरीज तो स्वतः ठीक हो जाएंगे। #NarendraModi#AshokGehlotPrideOfRajasthan
सोशल मीडिया पर हो रही चापलूसी ही भाजपा को पीछे धकेल रही हैं, अपने नेताओं को बंद कमरों में सच्च का सामना करवाईए, तो ही भाजपा का वजूद सुरक्षित रहेगा और लंबा चलेगा। #NarendraModi#BJP
राजनीतिक क्षेत्र (चुनाव ) हो या धार्मिक क्षेत्र ( कुंभ ), उनकी भूख सिर्फ भीड़ हैं, भीड़ जुटाने के लिए वे कुछ भी करेंगे, इससे भले ही चाहे लाखो लोग मरेंगे ( कोराना ) - कड़वा सच #coranavirus
प्रवासी भारतीयों को अपनी जन्मभूमि पर जाने का समय देकर पूरे देश में पंद्रह दिन का फुल लाँकडाउन कर देना चाहिए, इन पंद्रह दिनों में परिवारिक मिलन भी हो जाएगा और पंद्रह दिन का लाँकडाउन होने पर कोरोना भी कमजोर हो जाएगा। #NarendraModi#pmindia#cmrajasthan
मीडिया, सोशल मीडिया किसानों के नाम पर भरे पड़े हैं लेकिन हिंदुस्तान के 99.99 प्रतिशत किसानों को तो पता ही नहीं है कि हिंदुस्तान में पक्ष और विपक्ष द्वारा हमारी इतनी चिंता हो रही हैं। #किसान_आंदोलन
हर एक संगठन, हर एक राजनीतिक दल की इच्छा रहती है कि वे शासन पर काबिज हो, सोच बहुत अच्छी है, लेकिन राष्ट्र का स्वाभिमान सुरक्षित रखते हुए आगे बढ़ोगे तो ही यह हिंदुस्तान आपके साथ खड़ा रहेगा। #KisanAndolan
#LalQuilaHamaraHai
किसान कभी आतंकवाद नहीं फैलाता, और
आतंकवाद फैलाए वो किसान नहीं कहलाता,
दिल में दर्द है हमारे किसान भ्रमित हो रहे हैं, और जो पर्दे के पीछे है वो मस्ती में सो रहे हैं।