संत, सनातन और गौमाता के नाम पर सत्ता में आ�� राजस्थान की भाजपा सरकार आज संतों की तपस्या और आस्था की उपेक्षा कर रही है। राजनीतिक और आर्थिक लाभ के लिए सनातन की भावनाओं को आहत किया जा रहा है।
जयपुर जिले में स्थित दादूपंथ की आस्था के प्रमुख केंद्र भैराणा धाम को औद्योगिक क्षेत्र (रीको) के लिए अधिग्रहण से बचाने हेतु संत समाज पिछले दो महीनों से आंदोलनरत है। भीषण गर्मी में संतजन तपस्या करते हुए इस पवित्र स्थल एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
27 मई को प्रदेशभर से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता और सदस्य संतों के सम्मान में भैराणा धाम पहुंचे तथा लोकतांत्रिक तरीके से संत समाज की आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया। महापंचायत के दौरान सरकार के निर्देश पर आए अधिकारियों के साथ वार्ता हुई, लेकिन प्रथम चरण में सहमति नहीं बन सकी। संतों के निर्देशानुसार जयपुर कूच का निर्णय लिया गया।
इसके बाद सरकार ने पुनः अधिकारियों को वार्ता के लिए भेजा और मध्य रात्रि के बाद हुई बातचीत के दौरान प्रशासन, जनप्रति��िधियों और संत समाज की संयुक्त समिति बनाने, भैराणा धाम में प्रस्तावित रीको परियोजना को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने सहित कई बिंदुओं पर जनता, संतों और मीडिया के समक्ष सार्वजनिक सहमति व्यक्त की गई। इसके पश्चात जयपुर कूच स्थगित कर दिया गया।
किन्तु 27 मई से आज 1 जून हो गई मगर सरकार द्वारा किए गए आश्वासनों को अमल में लाने की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई होती दिखाई नहीं दे रही है। सार्वजनिक रूप से किए गए वादों का पालन न करना सरकार की विश्वसनीयता को कमजोर करता है।
मैं राजस्थान सरकार से कहना चाहता हूं कि यदि वह इस मामले में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी को श्रेय नहीं देना चाहती, तो यह उसकी इच्छा है। हमने हमेशा श्रेय से अधिक जनहित को प्राथमिकता दी है। लेकिन संत समाज की भावनाओं का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। जब किसी जनआंदोलन के बाद सरकार सार्वजनिक सम��ौता करे और फिर अपने वादों से पीछे हट जाए, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए शुभ संकेत नहीं है।
मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
से कहना चाहता हूं कि 27 मई को हुए समझौते के बाद आपकी सरकार से जुड़े विभिन्न संगठन संतों पर अनैतिक दबाव बनाने और उन्हें भयभीत करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही, वास्तविक मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कथित रूप से झूठे मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।
सरकार को चाहिए कि वह समय पर संभल जाये और समझौते के अनुरूप तत्काल कार्रवाई करे, संत समाज की भावनाओं का सम्मान करे तथा भैराणा धाम की पवित्रता और पर्यावरण की रक्षा सुनिश्चित करे अन्यथा प्रदेश भर में भैराणा धाम को बचाने के लिए आंदोलन किए जाएंगे और इन आंदोलनों के दौरान किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था बिगड़ती है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी राजस्थान सरकार की होगी |
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सत्ता की लाठी और गोली से डरने वाली नहीं है |
@PMOIndia @RajCMO
ये कैसी उल्टी गंगा...?? 🤔
मंत्रीजी यहां नागौर सांसद जी से उनके धरनों का रिपोर्ट कार्ड मांग रहे हैं! 🤦🏻♂️
अरे मंत्रीजी! धरने होते हैं सरकार और शासन-प्रशासन के खिलाफ...रिपोर्ट कार्ड तो आपकी 'पर्ची' सरकार को देना च��हिए कि आप लोगों ने विभिन्न धरनों में जिन शर्तों एवं मांगों को मानते हुए धरने स्थगित/समाप्त करवाए थे, उनमें से कितने वादे पूरे किए आपकी सरकार ने...??
धरना देने वाले व्यक्ति के हाथ में ही यदि समस्या का समाधान हो, तो फिर धरना देने की ज़रूरत ही क्यों पड़ेगी...?? रिपोर्ट कार्ड हमेशा सत्ता में बैठे लोगों और पार्टियों को पेश करना पड़ता है।
वैसे रिपोर्ट कार्ड से याद आया, आप बीकानेर के खेजड़ी आंदोलन के दौरान जो वादे करके आए थे, उसका 'रिपोर्ट कार्ड' कहां है...??
"चैंपियन! 🇮🇳🏆
भारतीय टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत, जुनून और टीमवर्क से दुनिया जीती जा सकती है।
T20 वर्ल्ड कप जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम ने पूरे देश को ख��शियों से भर दिया।
भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों,सदस्यों और पूरे देशवासियों को बधाई |
#TeamIndia #WorldCup #Champions #T20WorldCup2026final
हनुमान बेनीवाल निशिकांत दूबे से कह रहे हैं….!!
संसद में ज़्यादा तैयारी से भाषण देने वाले मंत्री नहीं बनते…
आप तो भाषण छ�����़कर मंत्री बनने पर फ़ोकस करो…
उदाहरण के तौर पर अर्जुन राम मेघवाल और गजेंद्र सिंह शेखावत को ही देख लो…
Congratulations to the U-19 Indian team for lifting the World Cup once again. Our domination in the age group cricket and beyond continues. Well done to the whole squad and the support staff. 👏🇮🇳
VAIBHAV SURYAVANSHI - 175(80) 🥶
One of the Greatest Innings ever in a World Cup final, 14 year old is going to be the backbone of Indian Cricket in the next 2 decades.