📍 भरतादेव वाटर प्लांट, छिंदवाड़ा
नगर निगम छिंदवाड़ा के हरित अभियान के अंतर्गत भरतादेव वाटर प्लांट परिसर में 20,000 सीड बॉल का प्रक्षेपण एवं पौधारोपण किया। 🌱
पर्यावरण संरक्षण और छिंदवाड़ा को अधिक हरा-भरा बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इन सीड बॉल से आने वाले वर्षों में हरियाली का विस्तार होगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा व बेहतर पर्यावरण मिलेगा।
वन महोत्सव के दौरान छिंदवाड़ा से मैहर तक 14 दिवसीय 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा के दौरान भी 10,000 पंचतत्व सीड बॉल का रोपण किया था। पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान निरंतर जारी है। 🌳
इस पहल में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए सीड बॉल के माध्यम से महिला रोजगार, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिल रहा है।
नगर निगम द्वारा क्षेत्र में कुल 1 लाख सीड बॉल के प्रक्षेपण का लक्ष्य रखा गया है। इस सराहनीय अभियान से जुड़े सभी अधिकारी, सामाजिक संस्थाएं, महिला समूह एवं कार्यकर्ताओं का आभार।
आइए, मिलकर छिंदवाड़ा को हरित, स्वच्छ और सुंदर बनाएं। 🌿
#GreenChhindwara #HaritAbhiyan #SeedBall #TreePlantation #Chhindwara #BuntyVivekSahu
#bhartadeowaterplantchhindwara #nagarnigamchhindwara #वृक्षारोपण_अभियान_छिंदवाड़ा_2026
@rishibagree ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कम्प्लेंट करने की सुविधा होना चाहिए
उसकी प्रॉपर ट्रैकिंग होनी चाहिए
कैटेगरी हो कौन सी प्रॉब्लम को तुरंत सॉल्व होना है किसको एक दिन किसको एक वीक
क्योंकि आम आदमी को इन्हीं सब चीजों से फर्क पड़ता है