एक साल से ट्रांसफर लटका है! शिक्षक त्रस्त हैं, सरकार मौन है। नीतियाँ बदलीं, आश्वासन बाँटे गए, CM ने हस्तक्षेप किया—फिर भी शून्य परिणाम। क्या शिक्षक सिर्फ़ वादों के लिए हैं? जनवरी 2026 तक ट्रांसफर पूरे करो।
#BiharTeachersTransfer@sunilkbv@NitishCares@NitishKumar@samrat4bjp
आज 31 दिसंबर है मतलब स्कूल आवंटन की आखिरी डेट
लेकिन शिक्षा विभाग की तरफ से कोई अपडेट नहीं कोई सूचना नहीं
शिक्षक बस इंतजार कर रहे है कि जल्द से जल्द उन्हें नया विद्यालय मिले लेकिन बस अभी तक सभी मानसिक तनाव मेंहै
विभाग आज कुछ अच्छी सूचना दे इस बारे में @BiharEducation_@sunilkbv
*बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ*
नमस्कार साथियों,
पिछले एक वर्ष से शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया चल रही है, लेकिन आज तक न्यायसंगत और पारदर्शी तरीके से स्थानांतरण नहीं हो पाया है।
जो शिक्षक दूर थे, वे आज भी दूर ही हैं और जो पास थे, वे और पास आ गए।
1. अंतर-जिला के शिक्षक आज भी अंतर-जिला में ही अटके हुए हैं।
2. जिले के अंदर स्थानांतरण चाहने वाले शिक्षकों की स्थिति भी जस की तस बनी हुई है।
3. म्यूचुअल ट्रांसफर लेकर भी शिक्षक परेशान हैं।
* 27,000 से अधिक शिक्षकों को अब तक केवल जिला आवंटन मिला है, ब्लॉक तक नहीं मिला, स्कूल तो बहुत दूर की बात है।
* 6 जिलों का विकल्प भरने के बाद भी एक भी जिला न मिलने वाले 7,000 से अधिक शिक्षक हैं।
*पूरी प्रक्रिया पेंडिंग में पड़ी हुई है।*
एक ओर यदि शिक्षक 5 मिनट देर से विद्यालय पहुँच जाए तो तुरंत स्पष्टीकरण जारी कर दिया जाता है,
लेकिन यहाँ 12 महीने से एक पूरी प्रक्रिया लंबित है — इसका जिम्मेदार कौन है?
*अब शिक्षक चुप नहीं बैठेंगे।*
📢 1 जनवरी 2026, नए साल के दिन से
✊ एक नए डिजिटल आंदोलन की शुरुआत होगी।
सभी शिक्षक साथियों से आग्रह है कि:
* अधिक से अधिक ट्वीट करें,
* अधिक से अधिक शिक्षकों को जोड़ें,
*अपनी आवाज़ को एकजुट और मजबूत बनाएं।*
👉 हम स्थानांतरण लेकर रहेंगे।
संघर्ष ही सफलता की कुंजी है! 💪🚩
घर बैठे न कुछ हासिल होगा, न यूट्यूब से और न ही व्हाट्सएप से जीत मिलेगी। अगर हमें 'ऐच्छिक स्थानांतरण' और अपना हक चाहिए, तो हमें खुद मैदान में उतरना होगा। अपनी चुप्पी तोड़िये और एकजुट होकर इस ट्विटर अभियान को सफल बनाइये!
#BRVAS #TransferNow #BiharEducationDept #Transfer #स्थानांतरण @Team_BRVAS@DineshBh06@imravisawarn@psthakur96 #BRVAS
बिहार में शिक्षकों का नया साल भी संघर्ष में है।
क्योंकि ट्रांसफर अब तक पूरा नहीं हुआ।
ट्रांसफर प्रक्रिया की देरी अब असहनीय हो चुकी है। शिक्षक एक साल से परेशान हैं। नीतियाँ बदलीं, आश्वासन मिले, CM ने हस्तक्षेप किया, फिर भी हालात जस के तस।
#BiharTeachersTransfer#astrosumitbajaj
मैंने 15 जनवरी तक 27000 शिक्षकों के ट्रांसफर होने की बात कही थी। आज बहुत सारे शिक्षकों का फोन आया कि 31 दिसंबर बीत गया लेकिन ट्रांसफर नहीं हुआ।
नोट:- 31 दिसंबर तक प्रखंड आवंटन होना था। विद्यालय आवंटन 15 जनवरी तक होना है। इसलिए धैर्य बनाए रखें! आपका ट्रांसफर जरूर होगा!
आज आखिरी डेट है ट्रांसफर होने का जहां स्कूल आवंटन होना था।
विभाग फिर से अपने बताए हुए डेट से चूक गया
अब शिक्षकों के हित की बाते करने वाले संघ और हितधारी क्या करेंगे?
क्या एक्शन लेंगे?
कोई पूछे इनसे @BiharEducation_@btetctet@amitkvikram @neerajvibe @sunilkbv@AnandKaushalSi2
नए ACS महोदय के पदभार ग्रहण करते ही अंतर-जिला शिक्षकों के लिए नई प्रक्रिया की शुरुआत हुई थी, जिससे आशा जगी थी कि इस बार सब कुछ समय पर होगा।
परंतु विद्यालय आवंटन की अंतिम तिथि आज है और अब तक कोई सूचना नहीं है।
इससे शिक्षक अत्यंत परेशान हैं, कई लोग पहले ही कमरा खाली कर चुके हैं।
@sunilkbv महोदय से विनम्र निवेदन है कि तिथि विफल न होने दें एवं शीघ्र विद्यालय आवंटन सुनिश्चित करें।
@BiharEducation_
#SchoolAllotment @Anish97098@BRVAS_Official@brvas_wc
संघर्ष ही सफलता की कुंजी है! 💪🚩
घर बैठे न कुछ हासिल होगा, न यूट्यूब से और न ही व्हाट्सएप से जीत मिलेगी। अगर हमें 'ऐच्छिक स्थानांतरण' और अपना हक चाहिए, तो हमें खुद मैदान में उतरना होगा। अपनी चुप्पी तोड़िये और एकजुट होकर इस ट्विटर अभियान को सफल बनाइये!
#BRVAS#TransferNow