सुनो। क्या तुमने कभी सरहद देखी है ,
सरहद के एक पार अपना घर होता है ,
कुछ अजनबी सी खुशियां ,
कुछ सनासा गम होते हैं ,
थोड़े पराए से अपने ,
कुछ अपनों जैसे पराए होते हैं।
अगर मेरी भी माँ होती
जिंदगी कितनी हसीन होती
मै रोता वह चुप कराती
अपने आँचल मे मुझे
इस मतलबी दुनिया से छुपाती
दुनिया की सारी खुशिया मेरी होती
अगर मेरी भी मा होती
आज मेरी भी ये हालत ना होती
बार-बार वो अकेलापन भी महसूस न होता
बस कोई प्यार से बेटा बोलने वाली होती
अगर मेरी भी मा होती
आज मैं अकेला हूँ ,
अकेले रहा नहीं जाता ,
जीवन मिला है यह ,
रतन मिला है यह ,
धूल में कि फूल में ,
मिला है तो मिला है यह ,
मोल-तोल इसका अकेले कहा नहीं जाता ,
आज मैं अकेले हूँ ,
अकेले रहा नहीं जाता ll
नई-नई आँखें हों तो ,
हर मंज़र अच्छा लगता है ,
कुछ दिन शहर में घूमे ,
लेकिन अब घर अच्छा लगता है ,
मिलने जुलने वालों में तो ,
सारे अपने जैसे है ,
जिनसे अब तक मिले नहीं ,
अक्सर अच्छा लगता है ,
हमने भी सोकर देखा है ,
नए पुराने शहरों मे ,
जैसा भी है अपने घर का ,
बिस्तर अच्छा लगता है l