श्यालावास जेल (दौसा) में सवाईमाधोपुर के ग्राम बाड़ोलास, निवासी लटूर मीणा की संदिग्ध मौत बेहद गंभीर एवं चिंताजनक है। जेल में इस प्रकार मौत होना सरकार व जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
मेरी सरकार से मांग है इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें और साथ ही दो दिनों से धरना दे रहे परिजनों की मांगों पर ठोस कार्यवाही करें।
@RajCMO@BhajanlalBjp@INCRajasthan@GovindDotasra@TikaRamJullyINC #sawaimadhopur #dousa
लोकतंत्र में खून खराबा बर्बाद नहीं जायेगा!
दिल्ली में छात्रों पर लाठी चार्ज किया उसकी मे घोर निंदा करता हूं..
पहले किसानों के साथ अब छात्रों के साथ यह अन्याय... 👇👇
छात्र एकता जिंदाबाद 🙏🙏
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक जी का निधन राष्ट्र की बड़ी क्षति है। वे स्पष्टवादिता, ईमानदारी और जनहित किसानों के लिए हमेशा खड़े रहे। कुदरत दिवंगत आत्मा को शांति दे।
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक जी का निधन राष्ट्र की बड़ी क्षति है। वे स्पष्टवादिता, ईमानदारी और जनहित किसानों के लिए हमेशा खड़े रहे। कुदरत दिवंगत आत्मा को शांति दे।
ये चिताएँ नहीं जल रही हैं…
ये जातिवाद जल रहा है…
वर्गवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद जल रहा है…
धर्म के नाम पर अकर्मण्यता का चुनाव जल रहा है…
विपक्ष का निकम्मापन जल रहा है…
सरकार की निर्लज्जता जल रही है…
हमारा स्वाभिमान जल रहा है…
दिल्ली से आयी वो पर्ची जल रही है….!!!
मैं मौत से लड़ा, खूब लड़ा। अपनी पूरी ताकत से, अपने हौसले से, हर पल जिंदगी के लिए जंग लड़ी। लेकिन आप सबने देर कर दी। मैं हार गया, माफ करना। अब जा रहा हूं, पर एक वादा करता हूं—फिर आऊंगा, इन्हीं गलियों में, इन्हीं मैदानों में खेलूंगा, खिलखिलाऊंगा। लेकिन इस बार, जाते-जाते एक गुजारिश कर रहा हूं—खुले बोरवेलों को ढक देना। मैं फिर से उस काले अंधकार में नहीं जाना चाहता, जहां सिर्फ डर और अकेलापन है। मेरी हार को सबक बनाना, ताकि कोई और मासूम इस तरह न हार सके। #RIPAaryanMeena
माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा SC/ST आरक्षण में क्रीमीलेयर और उप वर्गीकरण को लेकर जो फ़ैसला सुनाया है। उसके विरोध में भारत के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग द्वारा कल 21 अगस्त को भारत बंद का आह्वान किया है, जिसका मैं पूर्णतय समर्थन करता हूँ।
अब अकाउंट को सस्पेंड करें तो करें, मैं तो लिखूंगा "किसानों कि दुर्दशा देखकर सोचता हूँ क्या ऐसे विश्वगुरु बनेगा भारत..?"
जमीर जिन्दा है तो लिखो किसान एकता जिंदाबाद ✌️
#FarmersProtest2024#MSP
@gandhij_
किसान आंदोलन शंम्भू बॉर्डर से बेहद दुःखद खबर..
बठिंडा के बल्लो गांव के 21 वर्षीय किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई...
किसान नेता का दावा है की सिर में गोली लगने से मौत हुई है..
शहीद को नमन.!
किसानों के रास्ते में कील-काँटे बिछाना अमृतकाल है या अन्यायकाल?
इसी असंवेदनशील एवं किसान विरोधी रवैये ने 750 किसानों की जान ली थी। किसानों से किया वादा पूरा नहीं किया- न MSP का कानून बनाया, न किसानों की आय दोगुनी हुई- फिर किसान देश की सरकार के पास नहीं आयेंगे तो कहां जाएंगे?
नीतीश कुमार जी ने कहा था कि “मर जाना कबूल है पर भाजपा के साथ जाना नहीं”
ज़रूर उन पर कोई बहुत बड़ा दबाव होगा जो जीवन मृत्यु से भी बढ़कर होगा। लेकिन ऐसा क्या दबाव हो सकता है?
बहरहाल, बिहार में एक मज़बूत बहुमत की सरकार को छोड़कर एक कमजोर गठबंधन सरकार की ओर जाने की कुछ तो मजबूरियाँ
संसद द्वारा हाल में पारित भारतीय न्याय संहिता में "हिट एंड रन" दुर्घटना के मामले में 10 वर्ष की सजाऔर 7लाख रुपए अर्थदंड का प्रावधान किया है यह कहीं से भी न्यायोचित नहीं हैकोई भी ड्राइवर ऐसी घटना जानबूझ कर नहीं करता और मैं देशभर में हो रहे वाहन चालकों केआंदोलन का समर्थन करता हूं
दिव्या थांरे द्वार…
कल मथानीयां का दृश्य 03 तारीख को मिलने वाले शुभ संकेत है। जनता का विश्वास और 36 कौम का समर्थन हमारे साथ है। कल की जनसभा में पधारे श्री राजेंद्र जी सोलंकी और श्री जसवंत सिंह जी कच्छवाहा समेत सभी समर्थकों व ओसियां की जनता तथा कार्यकर्ताओं का आभार।