कांग्रेस मुख्यालय व 10 जनपथ को पुलिस छावनी में तब्दील करना एवं यंग इंडिया के दफ्तर को सील करना भाजपा सरकार की तानाशाही का एक और प्रमाण है।
कांग्रेस के सिपाही ना झुके हैं, ना झुकेंगे, इस तानाशाही का डटकर मुकाबला करेंगे।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भजनलाल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ।
हरियाणा प्रदेश के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
विकास के नाम पर प्रदेश की जनता को बरगलाकर वोट बटोरने वाली भाजपा सरकार के कुशासन में गुरुग्राम जिले के 80 प्रतिशत सरकारी स्कूलों में बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ने के लिए मजबूर हैं।
मुख्यमंत्री @mlkhattar जी,
छात्रों के हित में की गई घोषणाओं पर अमल कीजिए।
देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शहीदी दिवस पर कोटि-कोटि नमन करती हूँ।
मातृभूमि के प्रति इन महान सपूतों का समर्पण एवं बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
BJP-JJP सरकार बुजुर्गों की पेंशन काटकर उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही है। 5100 रु पेंशन देने की बात करने वाले आज चुप हैं।
सरकार बुजुर्गों को परेशान करना बंद करे। जिन बुजुर्गों के नाम पेंशन से काट दिए गए हैं और जिनकी पेंशन रोक ली गई है, उन सभी बुजर्गों को पेंशन प्रदान की जाए।
प्रदेशभर से राशन डिपो पर दिए जाने वाले नमक में मिलावट की खबरें सामने आ रही हैं। गरीबों को कंकड़-पत्थर और हल्की क्वालिटी वाला नमक दिया जा रहा है।
यह सरकार के कुशासन का जीवंत उदाहरण है।
जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बंद हो।
समस्त देशवासियों को होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आइये, इस अवसर पर हम सब मिलकर समाज में व्याप्त भेदभाव, कुरीतियों और बुराइयों को खत्म कर आपसी एकता व भाईचारे को बढ़ावा दें।
समस्त देशवासियों को उमंग व उत्साह से भरपूर होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियों के नए रंग लेकर आए, यही मंगल कामना करती हूँ।
#HappyHoli
"भाजपा-जजपा सरकार ने सरकारी भर्तियों का मजाक बनाकर रख दिया है, नौकरी के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले हरियाणा प्रदेश के युवाओं के सपनों को लगातार कुचला जा रहा है।
हर तरफ घोटालों, फर्जीवाड़ों, भ्रष्टाचार और गड़बड़झालों का आलम है"
- @kumari_selja जी
#पर्ची_खर्ची_फर्जीवाड़ा_सरकार