आज देदाणी सियागों की ढाणी में श्री अर्जुनराम जी सियाग के अध्यापक के रूप मे राजकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के अवसर पर आयोजित स्��ेहमिलन समारोह में शामिल होकर उनका सम्मान और अभिनंदन किया।
इस अवसर पर उन्हें राजकीय सेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई दी तथा स्वस्थ एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
नेता प्रतिपक्ष के रूप में @RahulGandhi जी के दो वर्ष संघर्ष, संवाद और जनहित के प्रति समर्पण के प्रतीक रहे हैं।
इन वर्षों में उन्होंने युवाओं, किसानों, मजदूरों, गरीबों और वंचित वर्गों के मुद्दों को लगातार उठाने का प्रयास किया है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए उनकी प्रतिबद्धता करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।
हमें विश्वास है कि जनहित और न्याय की यह आवाज़ आगे भी मजब��ती से बुलंद होती रहेगी।
बाड़मेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में अतिक्रमण के नाम पर आमजन को हो रही परेशानियों के संबंध में पिछले 30 घंटों से लगातार प्रयास करने के बाद आज जिला कलेक्टर महोदय से चर्चा कर क्षेत्रवासियों की चिंताओं से अवगत कराया।
सीमावर्ती क्षेत्र के लोग केवल देश की सीमा के प्रहरी ही नहीं हैं, बल्कि हर परिस्थिति में राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर खड़े रहने वाले जिम्मेदार नागरिक हैं। उन्होंने सदैव देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून का पालन आवश्यक है, लेकिन इसके नाम पर आमजन को अनावश्यक रूप से परेशान करना उचित नहीं है। प्रशासनिक कार्रवाई पारदर्शिता और न्यायपूर्ण तरीके से होनी चाहिए ताकि आमजन को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की भावनाओं, अधिकारों और आजीविका का सम्मान करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।
शिव विधानसभा क्षेत्र के नेगरडा में हाजी हमीर भईया परिवार में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की।
जालोर में पूर्व राज्य मंत्री श्री @PParashar60 जी के पिताश्री स्वर्गीय छोगाराम जी सुथार के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने पर उनके निवास स्थान पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
आज शिव विधानसभा क्��ेत्र के मतुजा में सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात की।
इस अवसर पर दिए गए मान सम्मान, स्नेह और अपनत्व के लिए आभार।
शिव विधानसभा क्षेत्र के उभरे का पार में कालू ख़ान गज्जू के निवास पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाक़ात कर संवाद किया।
🗓️ 17 जून, 2026 | छात्रों की गूंज | कोटा महारैली
किताबों में बीते साल, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में गुज़रे दिन और परिवार की अनगिनत उम्मीदें हर युवा के संघर्ष की अपनी एक कहानी है।
लेकिन जब भर्तियाँ वर्षों तक अटकी रहें, पेपर लीक हो जाएँ और मेहनत के बावजूद अवसर दूर होते जाएँ, तब यह केवल एक समस्या नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर सवाल बन जाता है।
आइए, नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी के साथ कोटा महारैली में शामिल होकर युवाओं के हक, सम्मान और बेहतर भविष्य की आवाज़ को बुलंद करें।
कोटा से उठने वाली यह गूंज देशभर के छात्रों की उम्मीदों को नई दिशा देगी।
#ChhatronKiGoonj
आज शिव विधानसभा क्षेत्र के बरियाडा में खलीफा परिवार तथा उण्डू में गुलाम ख़ान मेहर, इसाक ख़ान मेहर एवं मामद ख़ान मेहर के निवास पर आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर संवाद किया।
इस दौरान ��ाजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री @ShaleMohammad_ जी भी साथ उपस्थित रहे।
आप सभी द्वारा दिए गए मान सम्मान और स्नेह के लिए शुक्रिया।
आज बाड़मेर स्थित मेरे निवास पर राजस्थान NSUI के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिषेक जी चौधरी के आगमन पर उनका स्वागत एव अभिनंदन किया।
इस अवसर पर उपस्थित युवाओं से बातचीत कर उनके विचार सुने तथा युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्��ों पर चर्चा की।
@withabhinsui
आज शिव विधानसभा क्षेत्र के शहदाद का पार में शहीदाद ख़ान एव मठाराणी साउद में लाला ख़ान के निवास पर आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर सभी परिवारजनों को मुबारकबाद दी।
चारधाम की पावन यात्रा पूर्ण कर सकुशल लौटने पर चौहटन के पूर्व विधायक श्री @PadamaRamInC जी से मुलाकात कर उनका स्वागत किया तथा यात्रा की सफल पूर्णता पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
आज शिव विधानसभा क्षेत्र के निम्बासर में जुसब ख़ान तथा चाम्पानियो की ढाणी (उ���्डू) में सुमार ख़ान मेहर एवं रमजान ख़ान मेहर के यहाँ आयोजित शादी समारोह में शिरकत कर सभी परिवारजनों को मुबारकबाद दी तथा ग्रामवासियों से मुलाकात की।
इस अवसर पर आत्मीय सम्मान और स्नेह के लिए सभी परिवारजनों का दिली शुक्रिया।
��िव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के हाजियों के हज के मुक़द्दस सफ़र से सकुशल वतन वापसी पर आज बाड़मेर रेलवे स्टेशन पहुंचकर उनसे मुलाक़ात की और उनका इस्तक़बाल कर इस मुबारक मौक़े पर उन्हें दिली मुबारकबाद दी।