शुरू हो रहा है उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा ग्राउंड सर्वे और हम आ रहे हैं आपके शहर… आपके गाँव!
चुनाव से पहले सुनेंगे जनता के असली मुद्दे खुद जनता से. पूछेंगे उन नेताओं और उम्मीदवारों का विजन भी जिन्हें चाहिए आपके वोट.
छूटेगा कुछ नहीं और गारंटी के साथ पूछे जाएंगे सारे सवाल.
तो चलिए मेरे साथ विजय तिलक एक्सप्रेस पर यूपी के हर कोने तक....
सिर्फ @NewsLeaderLive पर, कल 21 नवंबर शाम 6 बजे से।
तो जल्दी टाइमर सेट कर लीजिए।
#VijayTilakExpress #UPElections2027 #NewsLeader
देव दीपावली पर दुल्हन बनी काशी! 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे गंगा घाट, होगा ड्रोन शो
देव दीपावली के लिए वाराणसी पूरी तरह तैयार है। गंगा घाटों से लेकर सड़क, चौराहों, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट तक काशी को रंग-बिरंगी झालरों और रोशनी से सजाया गया है। इस बार करीब 11 लाख दीये जलाने, ड्रोन शो और ग्रीन आतिशबाजी की भी तैयारी है।
काशी की देव दीपावली सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि एक ऐसी परंपरा है जिसकी शुरुआत पंचगंगा घाट से हुई थी। कुछ दीयों से शुरू हुआ यह आयोजन आज दुनिया भर में काशी की पहचान बन चुका है।
इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। देखिए, देवों की दीपावली से पहले कैसी नजर आ रही है बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी!
देखिए सवाल तो चुभेगा मेरे साथ सिर्फ @NewsLeaderLive पर
#DevDeepawali #Varanasi #Kashi #GangaGhats #UttarPradesh #DevDeepawali2026
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बीजेपी ने अभी से बड़ा लक्ष्य तय कर दिया है। हरिद्वार में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी ने 65 सीटें जीतने का संकल्प दोहराया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने का भरोसा जताया।
लेकिन बीजेपी के इस दावे के पीछे चुनौती भी बड़ी है। 2017 में पार्टी ने 57 सीटें जीती थीं, जबकि 2022 में सत्ता में वापसी के बावजूद उसका आंकड़ा घटकर 47 रह गया। अब बीजेपी संगठन की ताकत और सरकार की योजनाओं के दम पर 65 पार का दावा कर रही है।
दूसरी तरफ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने बीजेपी के इस लक्ष्य पर तंज कसते हुए खुली चुनौती दे दी है। उनका कहना है कि अगर बीजेपी 2027 में 65 सीटें पार कर जाती है तो वह राजनीति छोड़ देंगे। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी को बेरोजगारी, पलायन और महंगाई जैसे सवालों का जवाब देना होगा।
अब सवाल है—क्या बीजेपी उत्तराखंड में इतिहास रचकर लगातार तीसरी बार सरकार बना पाएगी या कांग्रेस का दावा उस पर भारी पड़ेगा?
देखिए सवाल तो चुभेगा मेरे साथ सिर्फ @NewsLeaderLive पर
#UttarakhandPolitics #BJP #Congress #Mission65 #UttarakhandElection2027 #RajnathSingh
आजम खान को एनकाउंटर का डर क्यों? संगीत सोम के बयान से यूपी की सियासत में नया बवाल!
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने हाल ही में बताया कि 2023 में जब उन्हें और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को रात करीब 3 बजे दूसरी जेल ले जाया जा रहा था, तब उन्हें एनकाउंटर का डर सता रहा था। उन्होंने बेटे से यहां तक कहा था कि अगर जिंदगी रही तो दोबारा मिलेंगे।
अब बीजेपी नेता संगीत सोम ने इस बयान पर पलटवार करते हुए आजम खान को गुंडा-माफिया बताया और मुजफ्फरनगर दंगों में हुई हत्याओं के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया। सोम ने यह भी कहा कि आजम खान को एनकाउंटर का डर होना चाहिए।
देखिए सवाल तो चुभेगा मेरे साथ सिर्फ @NewsLeaderLive पर
#AzamKhan #SangeetSom #UPPolitics #BJP #SamajwadiParty #MuzaffarnagarRiots
2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान! हर विधायक करेगा 50 चौपाल, सांसदों को भी मिला टारगेट
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बीजेपी ने संगठन को मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। लखनऊ में हुई वर्चुअल बैठक में प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत कई नेता शामिल हुए।
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने हर विधायक को अपने क्षेत्र में 50 चौपाल और हर सांसद को अपने लोकसभा क्षेत्र में 10 चौपाल करने का लक्ष्य दिया है। जहां बीजेपी के विधायक नहीं हैं, वहां MLC को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधायकों को 5 दिसंबर तक चौपाल पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
साफ है, बीजेपी 2027 की तैयारी में संगठन और चौपालों के जरिए जनता तक पहुंच बनाने में जुट गई है।
देखिए सवाल तो चुभेगा मेरे साथ सिर्फ @NewsLeaderLive पर
#UPPolitics #BJP #UPElection2027 #YogiAdityanath #PankajChaudhary #VinodTawde
'राधे-राधे' पर सियासी घमासान! अखिलेश के तंज पर केशव मौर्य का पलटवार, अब बयानबाजी तेज
बीजेपी ने मथुरा की धरती से 'राधे-राधे, कमल खिला दे' का नारा दिया तो अखिलेश यादव ने इसे बीजेपी की विदाई से जोड़कर तंज कस दिया। उन्होंने कहा कि उनके इलाके में विदाई के वक्त 'राधे-राधे' कहा जाता है।
अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश पहले 'जय श्रीराम' के नारे से घबराते थे और अब 'राधे-राधे' से भी घबरा रहे हैं।
यानी यूपी में चुनावी चर्चा के बीच अब नारों पर भी सियासत गर्म है। सवाल है—'राधे-राधे' आस्था का अभिवादन है या चुनावी नारा?
देखिए सवाल तो चुभेगा मेरे साथ सिर्फ @NewsLeaderLive पर
#UPPolitics #RadheRadhe #AkhileshYadav #KeshavPrasadMaurya #BJP #SamajwadiParty
राम की नगरी अयोध्या से सीता की नगरी जनकपुर तक अब सीधा ट्रेन का सफर!
भारत और नेपाल के रिश्ते सिर्फ दो देशों की दोस्ती तक सीमित नहीं, साझा संस्कृति और आस्था से भी जुड़े हैं। इसी रिश्ते को नई रेल कनेक्टिविटी मिली है।
PM मोदी और नेपाल के PM बालेन शाह ने सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। करीब 604 किलोमीटर का सफर यह ट्रेन लगभग 19 घंटे में पूरा करेगी। नियमित सेवा 28 नवंबर से शुरू होगी।
इस मौके पर PM मोदी ने कहा, "नेपाल के बिना हमारे धाम अधूरे हैं, नेपाल के बिना हमारे राम अधूरे हैं।"
सवाल सिर्फ एक नई ट्रेन का नहीं, दो देशों के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक रिश्ते को जोड़ने का भी है।
देखिए सवाल तो चुभेगा मेरे साथ सिर्फ @NewsLeaderLive पर
#Ayodhya #Janakpur #SaryuKamalaExpress #IndiaNepal #NarendraModi #BalenShah
आजम खान को हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं… तो ओवैसी यूपी में बिरयानी की दावत क्यों दे रहे हैं?
आजम खान ने कहा था कि यूपी में लोग हैदराबादी बिरयानी नहीं, पुलाव और मटन बिरयानी पसंद करते हैं। अब AIMIM इटावा और बहराइच में हैदराबादी बिरयानी की दावत दे रही है। इटावा में भी, जो समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है।
इसे महज खाने की पसंद कहकर नजरअंदाज करना आसान नहीं। इसके पीछे मुस्लिम वोटों की सियासत का संदेश भी देखा जा रहा है। आजम खान पहले ही ओवैसी पर तंज कस चुके हैं। वहीं ओवैसी की पार्टी सपा पर निशाना साध रही है।
सवाल है कि यूपी में ओवैसी की यह बिरयानी वाली सियासत किसका जायका बिगाड़ेगी?
देखिए सवाल तो चुभेगा मेरे साथ सिर्फ @NewsLeaderLive पर
#AsaduddinOwaisi #AzamKhan #AIMIM #SamajwadiParty #UPPolitics #MuslimPolitics
सपा-कांग्रेस की बैठक सिर्फ 15 मिनट चली और बीजेपी ने पोस्टर जारी कर दिया! आखिर इतनी बेचैनी क्यों?
दिल्ली में सीट बंटवारे को लेकर सपा-कांग्रेस की पहली बैठक खत्म हुई और करीब 20 मिनट बाद ही यूपी बीजेपी ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी कर दोनों दलों पर तंज कस दिया। पोस्टर में राहुल गांधी और अखिलेश यादव को रिंग में लड़ते दिखाया गया।
दिलचस्प बात ये है कि सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर बीजेपी की नजर है, लेकिन बीजेपी अपना गठबंधन कब और कैसे तय करेगी?
देखिए सवाल तो चुभेगा मेरे साथ सिर्फ @NewsLeaderLive पर
#SPCongress #UPPolitics #BJP #AkhileshYadav #RahulGandhi #UPElection2027
181 सीटों की मांग से कांग्रेस कितने कदम पीछे हटी? सपा के साथ 15 मिनट की बैठक में क्या तय हुआ?
सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत शुरू हो गई है। पहली बैठक सिर्फ 15 मिनट चली, लेकिन दोनों दलों ने एक-दूसरे को सीटों की नई लिस्ट सौंप दी।
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने अपनी पुरानी मांग में बदलाव करते हुए नई लिस्ट सपा को दी है। अब मंगलवार और बुधवार को फिर बातचीत होगी। दोनों दलों के नेता अगले 2-4 दिनों में गठबंधन फाइनल होने की उम्मीद जता रहे हैं।
लेकिन असली सवाल यही है कि आखिर सीटों के बंटवारे में किसकी कितनी चली?
देखिए सवाल तो चुभेगा मेरे साथ सिर्फ @NewsLeaderLive पर
#SPCongress #UPPolitics #Congress #SamajwadiParty #PoliticalNews
15 मिनट में गठबंधन की बात बनी या सिर्फ सियासी रस्म अदायगी हुई?
सपा-कांग्रेस के बीच सीटों पर बातचीत तो शुरू हुई, लेकिन सहमति कहां बनी, इसका खुलासा अब तक नहीं हुआ। दूसरी तरफ बीजेपी और सपा आमने-सामने हैं।
उधर ओवैसी की सियासत से आजम खान को क्या संदेश जा रहा है? और उत्तराखंड में बीजेपी का 'मिशन 65' आखिर है क्या?
चुनावी बिसात पर हर चाल के अपने मायने हैं और हर सवाल का जवाब जरूरी है।
देखिए सवाल तो चुभेगा मेरे साथ सिर्फ @NewsLeaderLive पर।
#SPCongress #UPPolitics #AzamKhan #Owaisi #UttarakhandPolitics #BJP
अखिलेश-राहुल की 'फॉर्मूला रेस' शुरू !
UP में ओवैसी बिरयानी बांटने लगे !
धीरेंद्र शास्त्री पर रामदेव के तीर !
उत्तराखंड में भाजपा का 'मिशन 65'
देखिए सवाल तो चुभेगा
रोहित सावल के साथ
आज रात 8 बजे
#SawaalTohChubhega#NewsLeader
क्या बीजेपी से ब्राह्मण नाराज है? इस सवाल पर बीजेपी के पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि "अगर ब्राहमण भी नाराज हो जाएगा फिर तो हमारे पास कुछ बचेगा ही नहीं"
उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों के आशीर्वाद के बिना पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती. उन्होंने दावा किया कि छोटी-मोटी नाराजगी चुनाव से पहले दूर हो जाएगी और चुनाव के वक्त सभी साथ होंगे.
देखिए पूरी बातचीत 'मेरठ सभा' में, सिर्फ @NewsLeaderLive पर.
#SanjeevBalyan #BJP #BrahminPolitics #UPPolitics #Meerut #NewsLeader
"सारी पार्टियों से मिलते हैं लेकिन BJP ऐसी पार्टी जिससे 22 जनवरी 2021 में मुलाकात की थी, ये किसी से मिलना नहीं चाहते" आखिर राकेश टिकैत और बीजेपी के बीच क्यों इतनी दूरी?
'मेरठ सभा' में किसान नेता राकेश टिकैत ने बताया कि अखिलेश यादव को किसानों का एजेंडा सौंपा है और कहा है कि इसे पार्टी के घोषणापत्र में शामिल करें। स्मार्ट मीटर और 10 साल पुरानी गाड़ियों पर पाबंदी जैसे मुद्दों पर भी उन्होंने सवाल उठाए।
युवाओं के प्रदर्शन और उसमें इस्तेमाल हुई भाषा पर भी उन्होंने अपनी बात रखी। वहीं, हिंदू-मुस्लिम ध्रुवीकरण के सवाल पर कहा कि डराने का एजेंडा पहले से चल रहा है।
देखिए पूरी बातचीत 'मेरठ सभा' में, सिर्फ @NewsLeaderLive पर।
#RakeshTikait #FarmersProtest #AkhileshYadav #UPElection2027 #WesternUP #Meerut #NewsLeader
"सारी पार्टी जब विपक्ष में रखती है तो बहुत बढ़िया काम करती हैं और जैसे ही सत्ता में आती है, फिर ये कहते हैं: पार्टी अलग है सरकार अलग" ऐसा कह रहे हैं किसान नेता राकेश टिकैत।
#मेरठसभा में उन्होंने कहा कि सरकार 35 हजार करोड़ रुपये के भुगतान का दावा करती है, लेकिन गन्ने का रेट भी तो बढ़ा है। बढ़ी हुई रकम को जोड़कर भुगतान का हिसाब बताया जा रहा है।
RLD के BJP के साथ जाने पर भी उन्होंने अपनी बात रखी और कहा कि लोग जहां अपना फायदा देखते हैं, वहां चले जाते हैं।
@RakeshTikaitBKU
देखिए पूरी बातचीत 'मेरठ सभा' में, सिर्फ @NewsLeaderLive पर।
#RakeshTikait #Farmers #UPElection2027 #WesternUP #Meerut #NewsLeader
“पश्चिमी यूपी की हवा BJP के लिए मुफीद रही है…” 2027 के चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और BJP नेता संजीव बालियान का बड़ा बयान।
सभा मेरठ में संजीव बालियान ने कहा कि पश्चिमी यूपी में BJP चुनाव जीतने की तैयारी कर रही है। हालांकि, उन्होंने माना कि कुछ इलाकों में पार्टी के सामने चुनौतियां हैं।
RLD के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर बोले- टिकट की उम्मीद लगाए बैठे कुछ नेताओं को झटका लग सकता है, लेकिन पार्टी के फैसले का पालन करना हमारी जिम्मेदारी है।
10 साल की एंटी-इनकंबेंसी पर उन्होंने माना कि कुछ मुद्दों पर नाराजगी है, तो कई कामों को लेकर सरकार के पक्ष में माहौल भी है। कानून-व्यवस्था, बिजली और इंफ्रास्ट्रक्चर को BJP की उपलब्धियां बताया।
राम मंदिर के मुद्दे पर कहा कि मंदिर निर्माण को पार्टी अपनी उपलब्धि बता सकती है, लेकिन चुनाव में इसे मुख्य मुद्दा बनाने के बजाय दूसरे मुद्दों पर भी बात होनी चाहिए।
देखिए पूरी बातचीत 'विजय तिलक एक्सप्रेस' में, सिर्फ @NewsLeaderLive पर।
#UPElection2027 #UPPolitics #SanjeevBalyan #WesternUP #BJP #RLD #NewsLeader
TV पर राम का किरदार निभाने से लेकर संसद तक का सफर… अरुण गोविल के लिए राजनीति का अनुभव कैसा रहा?
'सभा मेरठ' में BJP सांसद अरुण गोविल ने कहा कि फिल्म और टेलीविजन की दुनिया से राजनीति बिल्कुल अलग है। यहां काम करने का तरीका और लोगों की सोच, दोनों अलग हैं। उन्होंने कहा कि वह राजनीति को पसंद या नापसंद के नजरिए से नहीं, बल्कि अपनी जिम्मेदारी के तौर पर देखते हैं।
मेरठ में हुए बदलाव और पश्चिमी यूपी में विकास कार्यों पर भी उन्होंने अपनी बात रखी। वहीं, चुनाव से पहले कृष्ण और राधा के नाम पर हो रही बयानबाजी पर बोले- क्या हम भगवान कृष्ण को कभी भूले हैं?
देखिए पूरी बातचीत 'सभा मेरठ' में, सिर्फ @NewsLeaderLive पर।
#ArunGovil #Meerut #UPPolitics #VijaytilakExpress #NewsLeader
राम के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले अरुण गोविल, राम के नाम पर हो रही राजनीति को कैसे देखते हैं?
'सभा मेरठ' में BJP नेता और मेरठ से सांसद अरुण गोविल ने 2027 के यूपी चुनाव को बेहद अहम बताया। बोले- BJP इस बार चुनाव पूरी गंभीरता से लड़ रही है और तैयारियों में जुटी है।
सपा-कांग्रेस गठबंधन को चुनौती मानते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई समीकरण स्थायी नहीं होता। चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी के गठबंधन का असर भी चुनावी समीकरणों पर पड़ सकता है।
सेंट्रल मार्केट के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट से जुड़ा है। वहीं, राम के नाम पर राजनीति के आरोपों को खारिज करते हुए बोले- राम के आदर्शों को लोगों तक पहुंचाना राजनीति नहीं है।
देखिए पूरी बातचीत 'सभा मेरठ' में, सिर्फ @NewsLeaderLive पर।
#UPElection2027 #UPPolitics #Meerut #ArunGovil #BJP #RamMandir #NewsLeader