शुरुआत से ही बेगूसराय, मुंगेर और भागलपुर बिहार का इकोनॉमिक जोन रहा है।
मैंने पहले लिखा था बिहार सरकार को चाहिए भागलपुर, मुंगेर और बेगूसराय को दिल्ली/NCR की तर्ज पर विकसित करे। तीनों जिले को जोड़कर इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाया जाए।
बिहार सरकार ने भागलपुर और मुंगेर को उद्योग, पर्यटन और विकास पर पिछले कई दशकों से ध्यान नहीं दिया है। जितने भी उद्योग मंत्री और पर्यटन मंत्री आए कोई भी अंग क्षेत्र के विकास में कोई खास रुचि नहीं दिखाया।
बावजूद उसके दोनों ही जिला बिहार के समृद्ध जिला और अमीर शहर बने हुए हैं।