धनतेरस के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.
धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरी की कृपा से हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता बनी रहे, ऐसी कामना करता हूं.
ठीक उस समय जब देश की महामहिम राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ में हैं, उस समय बलरामपुर से आ रहे ये चिंताजनक दृश्य छत्तीसगढ़ में “कानून व्यवस्था” के अंतिम संस्कार का आधिकारिक ऐलान कर रहे हैं.
पुलिस कस्टडी में हुई मौत के बाद युवक की लाश ले जाने के दौरान लोगों का ग़ुस्सा फूट पड़ा है.
हालात यह हैं कि नागरिकों और पुलिस के बीच भीषण संघर्ष चल रहा है.
जनता पुलिस पर भरोसा नहीं कर रही है, हालात बेकाबू हैं.
@rashtrapatibhvn
‘दुशील’ को लेकर ‘कका’ का मोह
एक लड़की की इज़्ज़त से बढ़कर है
लेकिन,
लड़की हूँ, “लड़ रही हूँ”
“मर्यादा पुरुषोत्तम” प्रभु श्री राम जी के ननिहाल में दीदी का स्वागत है 😔
तानाशाह की असली 'सूरत’ एक बार फिर देश के सामने है!
जनता से अपना नेता चुनने का अधिकार छीन लेना बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को खत्म करने की तरफ बढ़ाया एक और कदम है।
मैं एक बार फिर कह रहा हूं - यह सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है, यह देश को बचाने का चुनाव है, संविधान की रक्षा का चुनाव है।
सवाल आज भी ज़िंदा है साहेब!
पुलवामा षडयंत्र के पीछे कौन था, RDX कैसे पहुंचा ?
पुलवामा के वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि, देश आपकी शहादत को नमन करता है।
सस्ते में एयरपोर्ट बेचो,
इलेक्टोरल बॉन्ड्स लो।
सस्ते में माईन्स बेचो,
इलेक्टोरल बॉन्ड्स लो।
सस्ते में ज़मीन बेचो,
इलेक्टोरल बॉन्ड्स लो।
‘मैं देश नहीं बिकने दूंगा’ का नारा देने वाले नरेंद्र मोदी चुनावी चंदे के लिए देश का हर संसाधन बेचने को तैयार हैं।
मगर किसान अपनी फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य भी न मांगे, क्योंकि किसान इलेक्टोरल बॉन्ड्स नहीं देता है।
अजीब विडंबना है।
असम पहुंच कर उतना ही प्यार मिला जितना मणिपुर और नागालैंड के लोगों से मिला था।
हमारी इस यात्रा का लक्ष्य आपकी पीड़ा, आपके मुद्दों और आपके साथ हो रहे भयंकर अन्याय को करीब से समझना है।
असम सरकार भाजपा रूपी ‘नफ़रत की खाद’ से उपजी ‘भ्रष्टाचार की फसल’ है।
असम का मुख्यमंत्री हिंदुस्तान का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री है, जिसका सिर्फ एक काम है नफ़रत की आड़ में जनता का पैसा लूटना।
पर पैसों की ताकत, असम के लोगों की शक्ति को कभी हरा नहीं सकती।
हमें इस अन्याय से लड़ कर ऐसा असम बनाना है जहां हर हाथ रोज़गार हो और जिसकी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक वैभव सदा संपन्न रहे।
असम भी अन्य सभी राज्यों के साथ अग्रणी भूमिका में कदम से कदम मिलाकर एक बेहतर भारत की तक़दीर लिखे।
सामाजिक समानता के पुरोधा, मानव कल्याण की प्रतिमूर्ति और वीरता के पर्याय गुरु गोबिंद सिंह जी को उनकी जयंती पर शत शत नमन।
आप सभी को गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
कांग्रेस महासचिव, हम सबकी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी को जन्मदिन के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएँ।
हम सब आपके सुखमय जीवन एवं दीर्घ सेवाकाल की कामना करते हैं। @priyankagandhi
दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी श्री नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया है.
अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है।
मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा। 🙏🏻
चुनावी फायदे के लिए ‘न्याय की हत्या’ की प्रवृत्ति लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरनाक है।
आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने एक बार फिर देश को बता दिया कि ‘अपराधियों का संरक्षक’ कौन है।
बिलकिस बानो का अथक संघर्ष, अहंकारी भाजपा सरकार के विरुद्ध न्याय की जीत का प्रतीक है।