किसानों को वैज्ञानिक गन्ना खेती, ��ोग-कीट रहित प्रमाणित बीज एवं गन्ना आधारित सहफसली प्रणाली अपनाने का संदेश दिया।
👉 स्वस्थ बीज व वैज्ञानिक सलाह से अधिक उत्पादन व आय संभव।
उपजिलाधिकारी पूरनपुर अजीत प्रताप सिंह ने किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर का निरीक्षण कर किसानों से संवाद किया।
गन्ना तौल व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
किसानों से अपील—पर्ची व निर्धारित गन्ना किस्म अनुसार ही गन्ना आपूर्ति करें। @UPCane
खेत की बात, खेत पर! 🌾
गन्ना खेती में फैसला काग़ज़ से नहीं,
खेत देखकर, मिट्टी जाँचकर और वैज्ञानिक सलाह से लें।
🌱 सही किस्म | 💧 संतुलित सिंचाई | 🧪 मृदा परीक्षण | 🐛 समय पर नियंत्रण
= अधिक पैदावार, बेहतर रिकवरी, कम लागत।
खेती फाइल से नहीं, खेत से बदलती है। 🚜
आज का दिन प्रगतिशील गन्ना किसान कौशल मिश्रा जी को समर्पित है 🌾🎉
गन्ना सिर्फ एक फसल नहीं, बल्कि नवाचार और विज्ञान से जोड़कर उसे आदर्श खेती बनाने वाले मिश्रा जी पूरे प्रदेश में किसानों के लिए प्रेरणा हैं।
हार्दिक शुभकामनाएँ कौशल मिश्रा जी! 🎊 @kaushalmishra77
निगोही चीनी मिल के क्रय केंद्र रडेता प्रथम एवं द्वितीय का निरिक्षण जिला गन्ना अधिकारी पीलीभीत, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक एवं सचिव बीसलपुर द्वारा किया गया l क्रय केंद्र पर गन्ना यातायात की व्यवस्था ठीक पायी गयी l कांटा जाँच रजिस्टर, दैनिक गन्ना खरीद रजिस्टर पूर्ण पाया गया l
एल एच चीनी मिल के क्रय केंद्र आमदार, गजरौला द्वितीय एवं बरखेड़ा मिल गेट का निरिक्षण जिला गन्ना अधिकारी पीलीभीत एवं सहायक चीनी आयुक्त बरेली द्वारा किया गया l निरिक्षण के समय ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बरखेड़ा, सचिव बीसलपुर व सम्बंधित गन्ना किसान उपस्थित रहे l @UPCane