आज विजयादशमी के पावन अवसर पर ग्वालियर स्थित पैतृक गोरखी मंदिर में परंपरानुसार इष्ट देव का दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रभु से समस्त जनमानस के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की। #VijayaDashmi
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, निरोग एवं दीर्घायु रहें एवं राष्ट्र की सेवा और हम सभी का मार्गदर्शन करते रहे । 🙏🏻
आदिशक्ति माँ दुर्गा का सप्तम स्वरूप, नकारात्मक शक्तियों का नाश करने वाली माँ कालरात्रि जी का आज पूजन दिवस है। आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#MaaKalratri
Champions again! Congratulations to Team India on their spectacular triumph in the 2025 Asia Cup T20. Great performance by everyone, showcasing true team spirit. You all played like true champions!
#AsiaCupT20
A lovely morning exploring the charming Ziro Valley on foot with @PemaKhanduBJP ji…
Golden fields, cradled by lush rolling hills, the gentle embrace of nature and the heartening warmth of the Apatani community made for a perfect countryside walk.
आज मेरे जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण क्षण है। मैंने मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (MPCA) के अध्यक्ष पद का दायित्व ग्रहण किया है। यह मेरे लिए गर्व और उत्तरदायित्व, दोनों का संगम है।
इस पद का संबंध मेरे परिवार की गौरवशाली परंपरा से भी है। मेरे आज़ोबा कैलाशवासी माधवराव सिंधिया जी एवं मेरे पूज्य पिताजी श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी पूर्व में इस पद पर आसीन रह चुके हैं। उनका योगदान और विरासत मेरे लिए प्रेरणास्रोत है तथा इस जिम्मेदारी को और अधिक गंभीर और महत्वपूर्ण बना देती है। मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ का इतिहास दीर्घ, समृद्ध और प्रेरणादायक रहा है। इस संस्था ने अनेकों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया है, जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश की पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।
मेरा संकल्प है प्रदेश में क्रिकेट के बुनियादी ढाँचे को और सुदृढ़ कर खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण, सुविधाएँ और अवसर अधिक करना। एमपीसीए को आधुनिक संसाधनों और नवाचार के साथ नई ऊँचाइयों पर स्थापित किया जाए।
यह पद केवल एक दायित्व नहीं है, बल्कि प्रदेश की खेल भावना को और प्रखर करने का संकल्प है। इस यात्रा में संगठन सदस्यों एवं प्रदेशवासियों का सहयोग और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति होगी।
जय हिंद! जय मध्यप्रदेश!
#mpca #madhyapradeshcricketassociation
Remembering former Union Cabinet Minister & DDCA President , an ideal visionary, my mentor in MoF, Late Shri Arun Jaitley Ji on his 6th death anniversary. Your leadership continues to inspire me to contribute better for sports and society. #ArunJaitley
खेल को प्रोत्साहन और खिलाड़ियों का सम्मान ही वह नींव है जो प्रदेश का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन करेगी। कल इंदौर में एमपीसीए वार्षिक सम्मान समारोह में प्रतिभाओं से मिलकर और सम्मान देख मन अत्यंत प्रसन्न है।
#mpca
पवित्र नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल की शाही सवारी में सम्मिलित होकर दिव्य दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।मेरे पूर्वजो द्वारा आरंभ की गई इस परंपरा का निर्वहन कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।बाबा महाकाल समस्त देशवासियों पर अपनी कृपा एवं आशीर्वाद बनाए रखें।#jaimahakal
शिक्षा और जनकल्याण के समर्पित प्रतीक, मेरे पूर्वज कैलाशवासी महाराज जीवाजी राव सिंधिया जी की जयंती पर कोटिशः प्रणाम। आपकी जनसेवा, दूरदृष्टि, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के प्रति समर्पित जीवन से मैं आज भी प्रेरणा लेता हूँ।🙏🏻