@abhaithegr8#NoWaterNoVote पिछले तीन सालों से केवल पीने के स्वच्छ पानी के लिए गाजियाबाद की गौर सिद्धार्थम सोसाइटी के लोग सभी से गुहार लगा रहे हैं , परन्तु अंधी और बहरी व्यवस्था को कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा।
गंगा जल नहीं तो वोट नहीं
#NoGangaWaterNoVote
गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार की गौर सिद्धार्थम सोसायटी पीने के पानी के लिए तरस रही है । गौर सिद्धार्थम सोसायटी को गंगा जल नहीं मिल रहा है और आवास विकास की दलील है कि गौर बिल्डर के साथ सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा चल रहा है, इसलिए हम सोसायटी को गंगा जल नहीं देंगे। मुकदमा आवास विकास और गौर बिल्डर के बीच वित्तीय ��िवाद का है, और आवास विकास की हठ है कि जब तक गौर बिल्डर कथित देनदारी चुकाता नहीं, वो गौर सिद्धार्थम निवासियों को पेयजल नहीं देगा । मूल प्रश्न तो ये है कि मुकदमा कथित देनदारी का है, तो इसकी आड़ में पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता को कैसे इनकार किया जा सकता है? संविधान प्रदत्त जीवन का अधिकार कैसे छीना जा सकता है? हैरानी की बात है कि आवास विकास इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपना केस हार चुका है, और सुप्रीम कोर्ट का नाम लेकर पेयजल नहीं दे रहा है। अगर ये पोस्ट माननीय सुप्रीम कोर्ट के किसी न्यायाधीश तक पहुंच रही हो तो कृपया इसका संज्ञान लें कि देश की सर्वोच्च न्यायिक व्यवस्था की आड़ लेकर नागरिकों के साथ कैसा छल हो रहा है ?
गौर सिद्धार्थम निवासी शुद्ध पेयजल के संबंध में अनेकों बार सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने से लेकर प्रशासन के सभी संबद्ध अंगों तक अपनी समस्या पहुंचा चुके हैं, परंतु उन्हें न्याय न��ीं मिल रहा है। इस संबंध में स्थानीय विधायक के साथ मुलाकातें, डीएम के साथ बैठकें हो गई हैं, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई ।
आज गौर सिद्धार्थम के कुछ निवासी बैनर समेत अपनी मांगों पर पुन: ज्ञापन देने हुए स्थानीय विधायक संजीव शर्मा के आवास पर गए । वो वहां मिले नहीं। परंतु विधायक संजीव शर्मा ने अपने आवास पर पहुंचे गौर सिद्धार्थम के एक व्यक्ति से फोन पर कहा कि आपको पानी चाहिए तो मुकदमेबाजी कीजिए। गौर सिद्धार्थम निवासियों को स्थानीय विधायक से ऐसे संवेदनहीन उत्तर की आशा नहीं थी। निश्चित तौर पर माननीय कोर्ट्स का दरवाजा खटखटाने और शांतिपूर्ण विरोध, और धरना देने समेत हर एक विकल्प गौर सिद्धार्थम निवासियों के पास है, परंतु स्थानीय प्रतिनिधित्व किस बात का है ?
कुछ महीने पहले डीएम गाजियाबाद, आवास विकास के प्रतिनिधियों और विधायक संजीव शर्मा की उपस्थिति में डीएम कार्यालय में गौर सिद्धार्थम के कुछ निवासियों की गंगा जल के संबंध में वार्ता हुई थी। उस बातचीत में आवास विकास के प्रतिनिधि ने हठ दिखाते हुए कहा कि गौर सिद्धार्थम सोसायटी अवैध है, और अगर गौर ने पैसा नहीं दिया तो सिद्धार्थम के निवासी ही पैसा भरेंगे । विवाद आवास विकास और गौर बिल्डर का है, तो निवासी क्यों भरपाई करेंगे ? गौर सिद्धार्थम सोसायटी RERA APPROVED है, SBI द्वारा प्रोजेक्ट Funded है, सोसायटी के निवासियों ने अपने-अपने फ्लैट की रजिस्���्री करायी है, म्यूनिसिपल टैक्स आता है, सोसायटी में सरकारी बिजली है, IGL कनेक्शन है, और तो और सोसायटी के पते पर ही वोटिंग सेंटर है, ऐसी सोसायटी अवैध कैसे कही जा सकती है ? और सोसायटी का स्टेटस कैसा भी हो Right to Life (Article 21) गौर सिद्धार्थम निवासियों से कैसे छीना जा सकता है ?
गाजियाबाद के सांसद और विधायक दोनों बीजेपी के हैं। यहां बीजेपी लगातार जीतती रही है। माना जा सकता है कि आज गौर सिद्धार्थम के जो लोग पानी नहीं तो वोट नहीं देने की बात कर रहे हैं, उनमें से अधिकतर बीजेपी के वोटर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी तक अगर ये बात पहुंच रही हो तो उन्हें संज्ञान लेना चाहिए कि उनके समर्थकों में निराशा है, और वोट की चोट उन्हें अगले कुछ महीनों में ही मिल सकती है। सनद रहे कि गौर सिद्धार्थम सोसायटी में करीब 2400 फ्लैट्स हैं और रहवासियों की संख्या तकरीबन 10 हजार है। इतने लोगों को ना तो आप मार सकते हैं और ना ही नजरअंदाज कर सकते हैं। यहां ये भी बता दूं कि #NoGangaWaterNoVote की इस मुहिम में बीजेपी विरोधियों के लिए एक आकर्षक प्रस्ताव भी है। अगर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, BSP या कोई अन्य दल पानी दिलाने के लिए गौर सिद्धार्थम के संघर्ष में साथ जुड़ता है, और पानी दिलाता है, तो वोट उसको दिया जाएगा ।
PS: जहरीले पानी से स्वास्थ्य समस्याएं घ��र आई हैं और ये पानी कितना खतरनाक है, इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की संलग्न रिपोर्ट में है।
@narendramodi @NitinNabin @myogiadityanath @RahulGandhi @yadavakhilesh @sanjivsharmabjp @AtulGargBJP @dollysharmaINC @dm_ghaziabad @ECISVEEP @indSupremeCourt @shalabhmani @MrityunjayUP @sanjaychapps1 @mppchaudhary @brajeshpathakup @kpmaurya1 @swatantrabjp @uphousingboard
Congratulations Hon'ble Delhi CM designate @gupta_rekha for your hard work,consistency & stellar achievements !
Waiting to see many outstanding developments,interventions & collaborations in days ahead !
Revival of Maa Yamuna is vital & equally important is revival of #RPVVs
@navamit@UPGovt@myogiadityanath@dm_ghaziabad सरकार से निवेदन है कि सिद्धार्थ विहार की गौर सिद्धार्थम सोसायटी के निवासियों की ओर भी ध्यान दिया जाए यहां के लोग तीन वर्षों से आज भी मूलभूत सुविधाओं जैसे पीने का पानी, सड़क, नाली के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।
ऐसी उपेक्षा सभी के लिए हानिकारक होती है
@navamit @DivyaPr90467971 @CMOfficeUP@myogiadityanath@BJP4UP This is to bring to your attention to concern authority about the deplorable condition of the roads in our locality Siddharth Vihar Ghaziabad. The situation is worse during the rainy season, when the potholes are filled with water and become even more dangerous. With today's Pic
@navamit@myogioffice@myogiadityanath@PMOIndia गजब गाजियाबाद में गौर सिद्धार्थम के 10000 लोगों के पास ना सड़क है ना पानी है और ऊपर से बड़े-बड़े नाले खोदकर लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार से करबद्ध निवेदन है कि 10000 जीवित लोगों पर भी ध्यान दें वे सभी गजब गाजियाबाद के ही निवासी है।
@SDFulara@myogioffice Sir, we are still waiting to hear and would have to wait because you are the government n we are common citizens who are struggling to get clean water to drink that's I a fundamental right but unfortunately your officials are busy in taking bribe instead of serving people.
@myogioffice Sir, with all due respect, have you also asked #SDM of #SiddharthVihar to visit Siddharth Vihar? Because all gov officials have closed their eyes and ears and left us to live without #GangaWater and with open drains, broken roads, wine shops, encroachments, fused street lights.
@navamit@myogioffice More than 10000 persons including children and Senior citizens are using 1600 tds water, since last three years in Gaur Siddhartham Society Siddharth Vihar Ghaziabad,due to ignorance by Local Authorities, Avas Vikas and Government. We,the residents,Urge for Ganga Jal Water.
@navamit@myogioffice More than 10000 persons including children and Senior citizens are using 1600 tds water, since last three years in Gaur Siddhartham Society Siddharth Vihar Ghaziabad,due to ignorance by Local Authorities, Avas Vikas and Government. We,the residents,Urge for Ganga Jal Water.
@KaruneshTripat4@SHOVIJAYVIHAR@ghaziabadpolice @UPHDBHQ Respected Concerned Authorities pls remove these encroachment. It will definitely become a hub for drunkers and smokers . It is a big security concern for the nearby residents.
@myogiadityanath@myogioffice @UPHDBHQ @PMOIndia@narendramodi
Respected All, Your kind attention is requested for damaged roads of Siddharth Vihar Ghaziabad UP ,from DPS school to Gaur Siddhartham Society for last two years. No Authority is working on these damaged roads.
@SDFulara@myogiadityanath@PMOIndia@DmGhaziabad @UPHDBHQ @JalUttar@PIBWater@NavbharatTimes@CMOfficeUP The way today's political establishment is taking public for guarnteed is nothing but challenging the power of common people's right to vote. We are common people but have power to change the government. So it's request to authorities and leaders to pay attention to local issues.
आज 4 वर्ष बाद भी गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार स्थित गौर सिद्धार्थम सोसायटी के 10000 से अधिक लोग ,आवास विकास परिषद और सरकार की अनदेखी के कारण गंदा पानी उपयोग करने को मजबूर हैं।
ऐसी अनदेखी अगर सोसाइटी के जागरूक लोगों के साथ हो रही है। तो असमर्थ लोगों को तो भगवान का ही सहारा है।