विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का तीसरा चरण प्रारंभ
SIR के गणना चरण के दौरान, बूथ लेवल अधिकारी (BLOs) घर-घर जाते हैं और सभी मौजूदा (existing) निर्वाचकों को गणना फॉर्म (Enumeration Forms) उपलब्ध कराते हैं।
निर्वाचक भरे हुए फॉर्म को BLO के माध्यम से या ऑनलाइन जमा करा सकते हैं।
#SIRPHASE3 #ECI
@ECISVEEP@SpokespersonECI
Do you know your forms ?
From enrolling in the electoral roll to updating or correcting voter details, every form serves a purpose in strengthening democratic participation.
Stay informed. Stay empowered.
#ECI#ElectionCommission@ECISVEEP@SpokespersonECI
नव पदस्थापित अनुमण्डल पदाधिकारी श्री अमिताभ भगत (झा.प्र.से) ने घाटशिला के 32वें अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान अनुमण्डल पदाधिकारी श्री सुनील चन्द्र ने पुष्पगुच्छ भेंटकर शुभकामनायें दी । @DCEastSinghbhum
आम सूचनाःअनुमण्डल अंतर्गत सभी मतदान केन्द्रों में Pre-SIR के तहत् दो दिवसीय विशेष कैम्प का आयोजन किया गया है। सभी मतदाताओं से अपील है कि यदि उनका नाम पूर्व की मतदाता सूची से मैप नहीं हुआ है, तो वे 23 & 24 मई, 2026 को अपने मतदान केन्द्र में जाकर सूची का जाँच कर लें। @ceojharkhand
अनुमण्डल पदाधिकारी, घाटशिला द्वारा डुमरिया अंतर्गत विभिन्न कार्यालय, शाखाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रखण्ड-अंचल कार्यालय, बाल विकास पदाधिकारी का कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डुमरिया के कार्यो का अवलोकन किया।
लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। बैठक में भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, सभी अंचल अधिकारी, राजस्व उपनिरीक्षक एवं अंचल निरीक्षक शामिल हुए। @DEO_Jsr
अनुमण्डल पदाधिकारी, घाटशिला के अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित सप्ताहिक बैठक का आयोजन VC के माध्यम से किया गया। उक्त बैठक में राजस्व, राजस्व संग्रहण, दाखिल-खारिज, ऑनलाईन लगान, परिशोधन पोर्टल, अतिक्रमण, सीमांकन आदि विषयों पर समीक्षा बैठक की गयी एवं CP Gram & सिमांकन से संबंधित ..
अनुमण्डल पदाधिकारी, घाटशिला के अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित सप्ताहिक बैठक का आयोजन VC के माध्यम से किया गया। उक्त बैठक में राजस्व, राजस्व संग्रहण, दाखिल-खारिज, ऑनलाईन लगान, परिशोधन पोर्टल, अतिक्रमण, सीमांकन आदि विषयों पर समीक्षा बैठक की गयी एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उक्त बैठक में भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, घाटशिला, पुलिस उपाधिक्षक, मुसाबनी, अंचल अधिकारी, मुसाबनी, महाप्रबंधक, HCL/ICC मउभण्डार, एच.सी.एल प्रभावित क्षेत्र के ग्राम प्रधान एवं मुखिया उपस्थित हुए। @DCEastSinghbhum
ICC, मऊभण्डार कम्पनी द्वारा पूर्व में संचालित+2 विद्यालय के पुनः संचालन को लेकर माननीय विधायक महोदय, घाटशिला विधानसभा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ED-HCL/ICC मऊभण्डार, प्राचार्य, घाटशिला कॉलेज, प्रधानाध्यापक एवं अन्य उपस्थित हुए। @DCEastSinghbhum@someshchsoren
उक्त बैठक में विभिन्न विभागीय पदाधिकारी, पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। रामनवमी में श्रद्धालुओं की सुविधाएँ, विधि व्यवस्था बनाये रखना प्रशासन की प्रथमिकता है। आमजनों को अफवाहों एवं सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक जैसे पोस्ट पर ध्यान न देने की अपील की गयी। @DCEastSinghbhum
आगामी रामनवमी-2026 त्यौहार के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री सुनील चन्द्र, अनुमण्डल पदाधिकारी-सह-अनुमण्डल दण्डाधिकारी, घाटशिला की अध्यक्षता में अनुमण्डल स्थित सभागार में अनुमण्डल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष को DEO(नगरपालिका)-सह-DC, Jamshedpur द्वारा गोपनीयता की शपथ दिलाई, चाकुलिया नगर पंचायत के RO-cum-SDM, Ghatsila द्वारा दिनांक 18.03.26 को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन निष्पक्ष, पारदर्शी के साथ सम्पन्न कर निर्विरोध नवनिर्वाचित अभ्यर्थी को प्रमाण पत्र प्रदान किये
होली-2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने तथा शांतिपूर्ण त्योहार मनाये जाने के सन्दर्भ में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक ऑनलाइन माध्यम से अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के अध्यक्षता में सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ किया गया। @DCEastSinghbhum
दिनांक 15.02.2026 को मुख्य न्यायाधीश झारखण्ड का घाटशिला आगमन के अवसर पर चेंगजोड़ा स्थित Heritage Village, गौरीकुंज एवं देवली ग्राम का भ्रमण/दौरा किया गया। @DCEastSinghbhum