Heartiest Greetings and Best Wishes on the occasion of the thrice-sacred Buddha Purnima / Buddha Jayanti / Vesak Purnima commemorating the Birth, the Enlightenment and the Mahaparinirvana of the Tathagata Buddha. 💐💐💐
1.जैसाकि यह विदित है कि पिछले कुछ दिनों से देश के विभिन्न भागो में भारी वर्षा व आँधी, तूफान आदि के कारण जनता काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है। ऐसे कुदरती विकट हालात में सम्बन्धित सभी राज्य सरकारों को प्रभावित लोगों की हर स्तर पर पूरी-पूरी मदद करनी चाहिये। बी.एस.पी. की यह मांग है।
2.इसके साथ ही महाराष्ट्र राज्य के काफी इलाको में सूखे की मार झेल रहें लोगों व खासकर किसानों के प्रति राज्य सरकार को केवल औपचारिकता नहीं बल्कि पीडि़तों की जमीनी स्तर पर सही से मदद करके किसानों को फौरी राहत देने का प्रयास करना चाहिये।
3.इसी परिपेक्ष्य में यहाँ मैं यह भी कहना चाहूँगी कि देश में बी.एस.पी. संगठन को तैयार करने व सर्वसमाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए अब पार्टी संगठन को तीन सेक्टरों में बांट दिया गया है।
*जिसके तहत सेक्टर नं.-1 में 10 राज्य आते है। जिनको बी.एस.पी. राज्यसभा सांसद श्री रामजी गौतम व श्री सुरेश राव ये दोनों केन्द्रीय सेक्टर प्रभारी मिलकर यहाँ पार्टी के सभी कार्य देख रहें हैं।
*सेक्टर नं.-2 में 9 राज्य आते है। जिनको पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद श्री राजाराम व पूर्व विधायक श्री अतरसिंह राव ये दोनों केन्द्रीय सेक्टर प्रभारी मिलकर यहाँ पार्टी के सभी कार्य देख रहें हैं।
*सेक्टर नं.-3 में उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड प्रदेश आते है जिनको लखनऊ पार्टी केन्द्रीय कैम्प कार्यालय 9 ��ाॅल एवेन्यू द्वारा सीधा देखा जा रहा है।
4.ऐसे में लोगों क�� कुदरती मार पड़ने से खासकर सेक्टर नं.-1 व सेक्टर नं.-2 के इन चारों केन्द्रीय सेक्टर प्रभारियों से यह अपील की जाती है कि वे अपने-अपने सेक्टर के अन्तर्गत आने वाले सभी राज्यों में,
*जहाँ-जहाँ भारी वर्षा व तूफान आदि के कारण जबरदस्त जानी, माली, तबाई मची हुई है, वहाँ अपनी पार्टी के लोग भी अपनी सामर्थ के हिसाब से उनकी मदद जरुर करें।
*लेकिन इसके लिए इनको कोई भी अलग से धन इकट्ठा नहीं करना है। ताकि इसकी आड़ म��ं कोई भी नाजायज फायदा ना उठा सके।
5.साथ ही जरुरत पड़ने पर ज्यादा प्रभावित प्रदेशों में, मैं बी.एस.पी. के राष्ट्रीय प्रभारी श्री ईशान आनन्द को भी भेज सकती हूँ। और इस मामले में खासकर सेक्टर नं.-3 के दोनों राज्यों में मेरी खुद भी पैनी नजर है। जहाँ मैं खुद भी ऐसे क्षेत्रों का दौरा कर सकती हूँ।
6.अन्त में मेरा केन्द्र सरकार से भी अनुरोध है कि वे देश के ज्यादा प्रभावित हो रहे राज्यों में, वहाँ कि सरकारो�� की समय से पूरी-पूरी मदद जरुर करें, जो यह उचित होगा।
@ramjigautambsp मान्यवर, ये सारे आंकड़े प्रेस कॉन्फ्रेंस, बड़े बड़े होर्डिंग्स, बुकलेट्स, पेम्प्लेट्स, यू ट्यूबर्स, अन्य विज्ञापन माध्यमों से आम जनता तक पहुंचाना ज़रूरी है वरना कितने अमित शाहों के झूठ को काउंटर करते रहोगे। अगर बीएसपी चुनाव लड़ रही है तो पूरे दम खम से वरना......। जय भीम। जय भारत।
माननीय गृहमंत्री जी आपने अपने व्यक्तव्य में कहा उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार में उत्तर प्रदेश अपराध की इंडस्ट्री,कट्टा और तमंचा की इंडस्ट्री ल���ती थी.वाहन चुराने का कुटीर उद्योग लगता था .चैन स्नेचिंग का उद्योग था. माननीय गृहमंत्री जी जिस पद को आप सुशोभित कर रहे हैं उसे पद पर बिना तथ्यों के बिना बात करना आपकी छवि को धूमिल करता है. आपकी जानकारी हेतु बताना चाहता हूँ .उत्तर प्रदेश में आदरणीय बहन जी की चार बार की सरकार में उत्तर प्रदेश में गुंडाराज माफिया राज और डाकुओं का राज खत्म किया. गुंडा टैक्स बंद कर कराया गया। कहीं कोई दंगा फसाद नहीं हुआ। हर वर्ग में अमन चैन स्थापित हुआ।गरीब और अमीर पूरी तरह खुश थे। गरीब परिवारों को जमीनों का मालिकाना हक दिया गया जहाँ पर वह रहते थे। भूमिहीनों को दो से तीन तीन एकड़ के जमीन के पट्टे दिये गये।लेकिन आपकी सरकार ने उनको बुलडोजर से बेघर कर दिया आज भी यूपी के गरीब लोग दर-दर भटकने के लिए मजबूर हो रहे हैं। और आपकी जानकारी में बताना चाहता हूँ 2017 से लेकर 2024 की यूपी में आपकी बीजेपी सरकार में पेपर लीक का उद��योग चरम पर पहुंच गया है ।जिसके तहत नए-नए कीर्तिमान स्थापित हुए 2017 में यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा रद्द 2018 में (uppcl) उत्तर प्रदेश में पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड परीक्षा रद्द, 2018 में यूपी पुलिस कांस्टेबल नलकूप चालक भर्ती परीक्षा रद्द ,2021 में UPTET परीक्षा पेपर वापस रद्द ,2022 में लेखपाल भर्ती परीक्षा पेपर लीक रद्द ,2024 में यूपी पुलिस कांस्टेबल पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक और रद्द जिसमें 48 लाख अभ्यर्थी प्रभ���वित हुए, 2024 में यूपी में RO/ARO समीक्षा अधिकारी परीक्षा पेपर लीक की वजह से रद्द, 2022 में यूपी बोर्ड के इंग्लिश पेपर 12 जिलों में परीक्षा पेपर लीक हुआ जिसकी वजह से आपको पेपर रद्द करना पड़ा था ।आपकी बीजेपी सरकार में उत्तर प्रदेश में मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाला की तरह ही पेपर लीक उद्योग स्थापित हुआ ।जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश में करोड़ों छात्र प्रभावित हुए हैं और तमाम छात्रों का भविष्य अंधकार मय हुआ ह��।उसकी पूरी की पूरी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की है। साथ ही मैं कुछ आंकड़ों को आप को बताना चाहता हूँ 2017 से अब तक 26000 ज्यादा उत्तर प्रदेश में सरकारी प्राथमिक और जूनियर स्कूल बंद किए गए शिक्षा का पूरा हाल हुआ। आज उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार की गलत नीतियों की वजह से सात लाख से अधिक बच्चे आउट ऑफ स्कूल हैं उनको पढ़ने के अवसर ही नहीं मिल रहा है।और वही 2007 से 2012 के बीच में आदरणीय बहन जी के शास��काल में 5000 प्राथमिक और जूनियर स्कूल खोले गए। 2007 से 12 के बीच में आदरणीय बहन जी की सरकार में 572 राजकीय हाई स्कूल माध्यमिक विद्यालय खोले गए, साथी 100 से अधिक डिग्री कॉलेज और 6 विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय,5 इंजीनियरिंग कॉलेज, 7 मेडिकल कॉलेज भी खोले गए ,विशेष रूप से दलित और पिछड़े बहुल ग्रामीण क्षेत्र में माध्यमिक शिक्षा की पहुंच बढ़ाने के लिए इन विद्यालयों का निर्माण कराया गया। और इस कार्य में आपकी बीजेपी सरकार ने 10 सालों में जीरो का कीर्तिमान स्थापित किया है। गरीब परिवारों के बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर, बैंकर्स बनाने के लिए छह कोचिंग इंस्टीट्यूट खोलने का काम किया उदाहरण स्वरूप लखनऊ के गोमतीनगर स्थापित भागीदारी भवन है आप यहाँ जाकर विजिट कर सकते हैं।उसके साथ ही में आपको या भी बताना चाहता हूं 2007 से पहले उद्योग प्रदेश डाकुओं के नाम से जाना जाता था चारों तरफ दहशत का माहौल था उस माहौल को खत्म करके उत्तर प्रदेश को भय मुक्त प्रदेश बनाया। आज यूपी में जातिवाद ऊँच नीच की भावना चरम पर हेयर बहन जी के शासनकाल में इस तरह का कोई माहौल नहीं था। सभी लोग भाई चारे के साथ अमन और चैन से रहते थे। पिछले 10 सालों में हत्या बलात्कार जबरन कब्जा आदि घटनाएं चरम पर हैं। उत्तर प्रदेश में नकली दवाइयां का उद्योग भी चरम पर है जिसकी वजह से कई बच्चों की जान चली गई लेकिन दोषियों और नकली दवाई उद्योग को बुलडोजर चला कर ��्वस्त करने की बजाय उनको भी संरक्षण प्राप्त है।इसलिए आप इस तरह की बातें करना कहीं ना कहीं से आपका और आपके पद को शोभा नहीं देता है।धन्यवाद
जय भीम जय भारत
@Mayawati बधाई ईशान आनंद। आपकी जिम्मेदारी बहुत भारी एवं बीएसपी के भविष्य के लिए महत्त्वपूर्ण है। बहनजी द्वारा इन्हें खुली छूट देनी चाहिए ताकि ये फ़ाइरिंग मोड में आकर पिछले एक महीने से derail हो चुकी पार्टी की चुनावी यात्रा को बुलेट ट्रेन कि ��ति से दौड़ाएं। बहनजी को इस पर एक्शन लेना चाहिए।
@gautamrud उम्मीद की जाती है कि परिवार और पार्टी में अब 2027 के इलेक्शन तक के सभी मुद्दे सैटल हो गए हैं और अब ईशान आनंद समेत पार्टी के सभी पदाधिकारी पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ फील्ड में कार्य कर सकेंगे और बीएसपी की 5वीं बार एक मज़बूत सरकार बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति को सुनिश्चित करेंगे।
@Mayawati बधाई ईशान आनंद। आपकी जिम्मेदारी बहुत भारी एवं बीएसपी के भविष्य के लिए महत्त्वपूर्ण है। बहनजी द्वारा इन्हें खुली छूट देनी चाहिए ताकि ये फ़ाइरिंग मोड में आकर पिछले एक महीने से derail हो चुकी पार्टी की चुनावी यात्रा को बुलेट ट्रेन कि गति से दौड़ाएं। बहनजी को इस पर एक्शन लेन��� चाहिए।
@gautamrud बहनजी की निंदा करने के लिए शोषक वर्ग हर समय active रहता है। जिस समाज के लिए उन्होंने अपनी जिंदगी लगा दी,वही समाज उनकी सिर्फ निंदा ही करेगा तो यह अच्छी बात नहीं है। उनके decisions/actions/inactions हमें अस्वीकार हो सकते हैं लेकिन मिशन movement के हित में सकारात्मक सुझाव आने चाहिए।
@ramjigautambsp IIT BOMBAY ke छात्र साहिल की खुदकुशी पर आदरणीय बहनजी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
इसलिए बीएसपी में एक स्ट्रांग स्टेट ऑफ द आर्ट IT सेल अत्यंत आवश्यक है। बहनजी के मल्टी डायरेक्शनल कम्युनिकेशन चैनल्स बहुत ही एक्टिव, रिसोर्सफुल, कैपेबल, टैलेंटेड और मिशनरी होने चाहिए। जय भीम।
@ramjigautambsp सीबीआई जांच तो होनी ही चाहिए। लेकिन सैकड़ों की तादाद में हमारे समाज के MPs/MLAs जो समाज की जनसंख्या के आंकड़ों के बल पर संसद/विधानसभा में जाते हैं, क्या उनका कोई फ़र्ज़ नहीं बनता? अगर पूरे देश के SC के MPs&MLAs पार्टी लाइन से हटकर एक सुर में आवाज़ उठाएं तो देश की सूरत बदल जाएगी।
IIT बॉम्बे के 20 साल के छात्र साहिल वाकोड़े की मौत पर संदेह बिलकुल नहीं है. जा���िवादियों से तंग आकर साहिल ने खुदकुशी की उसका परिवार रो-रोकर यही कह रहा है कि उनका बेटा पिछले 3 महीनों से लगातार जातिगत प्रताड़ना और ताने झेल रहा था। जब एक बेबस बाप पुलिस में जाकर प्रोफ़ेसर और प्रशासन के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज करवाता है, तब यह मामला सिर्फ़ किसी 'एग्ज़ाम के स्ट्रेस' का नहीं रह जाता! वैसे भी इस तरह के मामलों में बचने के लिए अनर्गल आरोप ही लगाये जाते हैं वही IIT बॉम्बे भी कर रही है.इस घटन��� की निष्पक्ष जाँच सीबीआई से कराई जाय और साहिल के परिवार को न्याय दिलाया जाय.वैसे देश में कई मामले हत्या के आये जहाँ पीड़ित व्यक्ति को पीट पीट कर मार देते हैं (दलित और आदिवासी).फिर एक इल्जाम लगाकर की वह चोरी करने आया था या चोरी की थी लोगों ने पीट दिया जिससे उसकी मौत हो गयी.यहाँ तक की पुलिस भी इनको पीट पीट कर मार देती है कई मामले संज्ञान में है.लेकिन सरकार दलितों आदिवासियों के साथ पिछड़ों के आरक्षण और तमाम अधिकारों को छीनकर पुरानी गैर बराबरी व्यवस्था लागू करने पर आमादा है.
@Mayawati बहनजी, प्रत्याशी घोषणा की सभा में ईशान आनंद को लॉन्च तो करिए ताकि समाज को एकजुट करने का सिलसिला पुनः प्रारंभ हो सके जिसे पिछले एक महीने से मेजर सेटबैक मिली है। बसपा ने जो लीड ली थी उसको बहुत नुकसान हो चुका है। आप बसपा को पुनः पटरी पर लाइए। उत्तराधिकार का मुद्दा फिलहाल टाल दीजिए।
1. यूपी के आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारी हेतु समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख का प्रचारित ’पीडीए रथ’ सपा के अपने लाल रंग का कम तथा आरएसएस/भाजपा के ’भगवा’ रंग का (भगवाकरण) ज़्यादा है, तो ऐसे में लोगों में चर्चा यही है कि यह सब उनका वोटों के स्वार्थ की ख़ातिर गिरगिट की तरह लगातार रंग बदलना है या फिर मुसलमानों पर से सपा प्रमुख का वोट पाने का भरोसा उठ जाना है?
2. वैसे भी यूपी के ख़ासकर मुस्लिम समाज को इस कड़वी हकीकत का पूरी तरह से अहसास ���ै कि पिछले चुनावों में सपा को उनके द्वारा अधिकांश एकतरफा वोट देने के बावजूद भी यह पार्टी (सपा) यूपी व केन्द्र की सत्ता में भाजपा को सरकार बनाने से नहीं रोक पाती है तो इस पार्टी को बार-बार वोट देकर अपना वोट ख़राब क्यों किया जाये और इस मामले में अब वे अपरकास्ट में से ख़ासकर ब्राह्मण समाज की तरह ही अपना रवैया काफी तेज़ी से बी.एस.पी. के पक्ष में बदल रहे हैं।
3. क्योंकि बी.एस.पी. यूपी में खासकर अपराध नि���ंत्रण व शान्ति-व्यवस्था के मामलों में क़ानून द्वारा क़ानून के राज के साथ ही व्यापक जनहित, जनकल्याण एवं विकास के मामलों में भी बेहतरीन आयरनलेडी राज यहाँ कई बार स्थापित करके दिखा चुकी है और जिसकी सर्वसमाज के हित व कल्याण में प्रदेश को सख़्त ज़रूरत भी है।
4. इसके साथ ही, सपा को यह भी जनता को ज़रूर बता देना चाहिये कि अब इनके ’पीडीए’ की असली वास्तविकता क्या है? क्योंकि चुनावी स्वार्थ में अब तक इन्��ोंने कभी ’पीडी’ को ’पिछड़ा, दलित’ बताया तो कभी ’पीडी’ को ’पण्डित’ बताया है और कभी अपने आपको ’अम्बेडकरवादी’ दर्शाने के चक्कर में बी.एस.पी. का ’नीला’ रंग वाला वस्त्र धारण कर तस्वीरें खिंचवाई है, किन्तु इसको लोगोें ने फौरन ही फेक अम्बेडकरवादी कहकर रिजेक्ट भी कर दिया।
5. जबकि इसके विपरीत, बी.एस.पी. सर्वसमाज हेतु ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति व सिद्धान्त वाली अम्बेडकरवादी पार्टी है तथा स���ी को रोटी-रोज़गार-युक्त आत्म-सम्मान व स्वाभिमान आदि का जीवन जीने की पक्षधर है। इसीलिये सर्वसमाज में बी.एस.पी. का अपना सम्मान है।
@Mayawati वर्तमान में पार्टी का फोकस राजनीति और चुनाव से हटकर पारिवारिक कलह में ही उलझ कर रह गया है। आये दिन भतीजे भतीजी से संबंधित निर्णय पब्लिक में आ रहे हैं। और जल्दी ही ऐसे निर्णय निरस्त हो जा रहे हैं। बहनजी गहन सोच विचार के बाद ही निर्णय जारी करें तो यह उचित होग���। जय भीम। जय भारत। 🙏
@Mayawati वर्तमान में पार्टी का फोकस राजनीति और चुनाव से हटकर पारिवारिक कलह में ही उलझ कर रह गया है। आये दिन भतीजे भतीजी से संबंधित निर्णय पब्लिक में आ रहे हैं। और जल्दी ही ऐसे निर्णय निरस्त हो जा रहे हैं। बहनजी गहन सोच विचार के बाद ही निर्णय जारी करें तो यह उचित होगा। जय भीम। जय भारत। 🙏