प्रेम की एक विशेषता है
ये यदि एक बार
मन के धरातल पर
उत्पन्न हो गया
तो फिर
लाख कोशिश करो
मगर
ये "था" में परिवर्तित होना नहीं जानता
इसकी अपनी ही एक सत्ता है
इसे सिर्फ अपना होना ही भाता है
ये भूत भविष्य को
नहीं मानता ।
~अ मर्त्य ✨
जिन लोगों ने Cockroach Janta Party से उम्मीद लगाई हुई है, उन्होंने शायद अन्ना आंदोलन नहीं देखा ।
स्वस्फूर्त ।
लगा था अब ये आंदोलन तभी ख़त्म होगा जब देश से भ्रष्टाचार ख़त्म होगा ।
तब इतना सोशल मीडिया का प्रचार भी नहीं था लेकिन कई दिनों तक प्रदर्शनकारी विरोध प्रदर्शन में जुटे रहे । और किसी राजनैतिक पार्टी के सदस्य नहीं बल्कि कामकाजी लोग छुट्टियाँ ले ले कर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए ।
एक दो दिन नहीं, हफ़्ते भर तक ।
बैंगलोर के freedom park में छात्रों और नौकरीपेशा युवाओं का हुजूम उतरा हुआ था ।
कई साथियों के साथ मैं भी रोज़ वहाँ जाता था ।
क्या ग़ज़ब का दृश्य था, क्या ऊर्जा थी ।
बिलकुल शांतिपूर्ण और उम्मीदों का ज्वार अपने चरम पर था ।
लोकपाल बिल पास हुआ ।
अरविंद केजरीवाल CM भी बने ।
भ्रष्टाचार लेकिन कम नहीं हुआ ।
कुछ दिन पहले तो देखा कि किसी लोकायुक्त कार्यालय में भी भ्रष्टाचार का स्टिंग ऑपरेशन हुआ ।
कुल मिला के समझ ये आया की ऐसे आंदोलन में आप बस मोहरा हैं ।
हाँ ये ज़रूर है किसी भी तरह से युवा अगर अपनी राजनैतिक समझ बढ़ा रहे हैं तो ये एक अच्छा संकेत है लेकिन आपके हिस्से की लड़ाई बस आपको लड़नी है।
आपके हिस्से की लड़ाई कोई अरविन्द, कोई अभिजीत, कोई अन्ना नहीं लड़ेंगे ।
वो सब अपनी अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं ।
लेकिन इतना समझिए की जो CJP दिल्ली में भाजपा के ख़िलाफ़ है, वो अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी के सरकार के ख़िलाफ़ रहे और झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस के ख़िलाफ़ रहे तभी आप समझिए की वो आपके साथ है ।
खैर इतनी सीख मुझे अन्ना आंदोलन से मिली ।
और जो अभी युवा हैं, उन्हें भी पूरा हक है गलतियां करने का, उन गलतियों से सीखने का ।
मत बताना कि बिखर जाएँ तो क्या होता है,
नई नस्लों को नए ख़्वाब सजाने देना ।।।
(तस्वीर अन्ना आंदोलन की)
अखबार भी भयभीत हैं अपने अंदर छपीं हुई खौफ़नाक ख़बरों और चीखों से.......
एक तरफ वो लड़की हैं जो रोज़ ख्वाब देखतीं हैं अकेले दुनिया देखने के.......!!
🖤🕊️
अखबार भी भयभीत हैं अपने अंदर छपीं हुई खौफ़नाक ख़बरों और चीखों से.......
एक तरफ वो लड़की हैं जो रोज़ ख्वाब देखतीं हैं अकेले दुनिया देखने के.......!!
🖤🕊️