🚆 बेचराजी माता जी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी!
कटोसण रोड–बेचराजी–रणुज ब्रॉडगेज रेलखंड पर पहली बार 120 किमी/घंटा की गति से सफल स्पीड ट्रायल पूरा हुआ। यह उपलब्धि इस रेलखंड पर यात्री रेल सेवाएं शुरू होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
09 से 11 जुलाई 2026 तक रेल संरक्षा आयुक्त (पश्चिम सर्कल) द्वारा सफल संरक्षा निरीक्षण किया गया, जिसमें ट्रैक, सिग्नल, ओएचई, पुलों एवं अन्य सभी संरक्षा मानकों का विस्तृत परीक्षण किया गया। अंतिम संरक्षा स्वीकृति प्राप्त होने के बाद इस रेलखंड पर यात्री रेल सेवाएं शीघ्र प्रारंभ की जाएंगी।
लगभग ₹1000 करोड़ की लागत से विकसित 63 किमी लंबी यह परियोजना महेसाणा एवं पाटण क्षेत्र को आधुनिक रेल संपर्क प्रदान करेगी। इससे विश्व प्रसिद्ध श्री बहुचर माता मंदिर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुगम होगी, साथ ही क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार, उद्योग और स्थानीय विकास को भी नई गति मिलेगी।
#WesternRailway #AhmedabadDivision #Becharaji #RailInfrastructure #IndianRailways