#कारगिल
सिपाही के अशुली ने स्वेछा से दुश्मन के 'ब्लैक टूथ' पर स्थित चौकी पर एक साहसी हमले में हिस्सा लिया और लक्ष्य प्राप्ति में आखिरी दम तक अपना योगदान दिया। अनुकरणीय साहस और वीरता के लिए मरणोपरांत #वीरचक्र से सम्मानित।
https://t.co/S5MaD91y7t
भारत की गौरवशाली प्राचीन सनातन संस्कृति और आधार ग्रंथों को अगर आज सुलभता से पढ़ा जा सकता है तो इसमें गीता प्रेस का अतुलनीय योगदान है। 100 वर्षों से अधिक समय से गीता प्रेस रामचरित मानस से लेकर श्रीमद्भगवद्गीता जैसे कई पवित्र ग्रंथों को नि:स्वार्थ भाव से जन-जन तक पहुँचाने का अद्भुत कार्य कर रही है।
गीता प्रेस को गाँधी शांति पुरस्कार 2021 मिलना उनके द्वारा किये जा रहे इन भागीरथ कार्यों का सम्मान है।
https://t.co/sXr0qqbLEQ