यह लड़ाई ज्ञानेश कुमार को हटाने की नहीं बल्कि देश में अवैध रूप से घुसे खान चिचा को बचाने की है। ज्ञानेश कुमार का दोष बस इतना है कि वे देश में अवैध घुसपैठियों की पहचान कर ले रहे हैं और यही एक बात घुसपैठियों के रहनुमाओं को कतई मंजूर नहीं।
ज्ञानेश कुमार तो केवल बहाना है
असल मुद्दा घुसपैठी ख़ान चिचा को बचाना है।
कैप्टन स्मित मच्छार के अद्वितीय साहस को नमन। उनके साहसिक कार्य ने कर्तव्य की सामान्य सीमा से आगे बढ़कर 170 से अधिक लोगों के जीवन की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे वास्तव में एक सच्चे वीर हैं और उनकी बहादुरी तथा समय पर की गई सूझबूझपूर्ण कार्रवाई के लिए पूरा देश उन पर गर्व करता है।
हम उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
सुनील आंबेकर
अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख,
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
समरसता, देशभक्ति व संघ पद्धति की जीत दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव में.
छात्रशक्ति का अभिनंदन, राष्ट्र प्रथम के भाव अग्रणी.
निर्वाचित प्रतिनिधि: अध्यक्ष @YashDabas_, सचिव रिया छाबड़ी, सहसचिव @lakshayraj_du बधाई।
@ABVPDelhi टोली का अभिनन्दन
#ABVPwinsDUSU#DUSU2026
दिल्ली विश्वविद्यालय केवल एक यूनिवर्सिटी नहीं, यहाँ देश के हर कोने से विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। यहाँ का जनादेश पूरे भारत के युवाओं के मन का प्रतिबिंब होता है।
आज @ABVPVoice को मिली शानदार जीत उन राष्ट्र विरोधी ताकतों के लिए स्पष्ट संदेश है, जो युवा शक्ति को राष्ट्रविरोधी एजेंडे की प्रयोगशाला बनाना चाहते हैं।
देश का युवा आज राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़ा है और यही इस जनादेश का सबसे बड़ा संदेश है।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने वाले @ABVPVoice के सभी प्रतिनिधियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
युवाओं की ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और छात्रहित के प्रति प्रतिबद्धता देश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।
आप सभी राष्ट्रनिर्माण की भावना के साथ अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, यही शुभकामना है।
@ABVPDelhi
#ABVPWinsDUSU
#DUSU
विद्यार्थी परिषद की प्रासंगिकता का सबसे बड़ा आधार यह है कि उसने छात्रहित और राष्ट्रहित को परस्पर विरोधी नहीं, बल्कि पूरक माना है।
#राष्ट्रीय_विद्यार्थी_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
#NationalStudentsDay
पी.एम. एक्सीलेंस कॉलेज, सिवनी में फर्जी परीक्षार्थी का पकड़ा जाना शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सीधा हमला है।
यदि कोई व्यक्ति दूसरे छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहा था और वह लगातार 4 पेपर दे चुका था, तो यह केवल एक छात्र की गलती नहीं बल्कि पूरी परीक्षा व्यवस्था की विफलता है।
दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े होने का दावा करते हए एमपी के तीन यूवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि ये लोग दिल्ली का ऐतिहासिक मंदिर, दिल्ली-सोनीपत हाईवे स्थित एक ढाबे और हरियाणा का सैन्य कैंप उडाने वाले थे।
https://t.co/JmTNqf65hW
प्रेस विज्ञप्ति :
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम का ऐतिहासिक जनादेश भयमुक्त, राष्ट्रवादी एवं विकासोन्मुखी जनभावनाओं का परिचायक : अभाविप
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल एवं पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में आए जनादेश का स्वागत करती है। इन चुनावों के परिणाम देश की लोकतांत्रिक चेतना की परिपक्वता का सशक्त प्रमाण हैं।व्यापक जनभागीदारी एवं युवाओं की सक्रिय उपस्थिति यह दर्शाती है कि भारत का मतदाता अधिक सजग, जिम्मेदार और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्ध हो चुका है।
विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में प्राप्त जनादेश एक ऐतिहासिक परिवर्तन का संकेत देता है। यह परिणाम केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि भयमुक्त, विकासोन्मुख और राष्ट्रवादी शासन व्यवस्था की स्थापना का स्पष्ट संदेश है। लंबे समय से प्रदेश में व्याप्त राजनीतिक हिंसा, अराजकता, सिंडिकेट संस्कृति, शिक्षा में गिरावट, महिला असुरक्षा, बांग्लादेशी घुसपैठ तथा रोजगार के सीमित अवसरों के विरुद्ध जो जनभावना विकसित हो रही थी, वह आज स्पष्ट रूप से परिणामों में परिलक्षित हुई है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पश्चिम बंगाल में वर्षों से शिक्षा, नारी सुरक्षा, छात्र अधिकार, रोजगार एवं अवैध घुसपैठ जैसे मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष किया है। आज का यह जनादेश उन सभी प्रयासों को नई ऊर्जा प्रदान करता है और यह विश्वास जगाता है कि प्रदेश अब एक भयमुक्त और सुशासित वातावरण की ओर अग्रसर होगा।
असम में प्राप्त जनादेश भी स्थिरता एवं विकास के पक्ष में जनता के विश्वास को दर्शाता है। वहीं तमिलनाडु, केरल एवं पुडुचेरी में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में व्यापक भागीदारी यह संकेत देती है कि देशभर में जनचेतना निरंतर सशक्त हो रही है और नागरिक सक्रिय रूप से राष्ट्र निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन परिणामों से यह भी स्पष्ट होता है कि देश की जनता हिंसा, अराजकता एवं वैचारिक अतिरेकों को स्वीकार करने के पक्ष में नहीं है। समाज एक ऐसे मार्ग का समर्थन कर रहा है जो शांति, विकास, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय एकता को प्राथमिकता देता है।
अभाविप का मानना है कि यह जनादेश “राष्ट्र प्रथम” की भावना को सशक्त करता है। यह स्पष्ट संकेत है कि देश की जनता अब तुष्टिकरण एवं अव्यवस्था की राजनीति को अस्वीकार कर सुशासन, सुरक्षा एवं विकास को प्राथमिकता दे रही है।
अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा, “पश्चिम बंगाल में आया यह जनादेश एक नए सूर्योदय का प्रतीक है। यह केवल राजनीतिक परिवर्तन नहीं, बल्कि समाज के भीतर जागृत राष्ट्रीय चेतना का परिणाम है। हमें विश्वास है कि आने वाले समय में प्रदेश में शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार और सुशासन के क्षेत्र में ठोस एवं सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। अभाविप इस जनादेश का स्वागत करती है और आशा करती है कि नई शासन व्यवस्था प्रदेश को हिंसा और भय से मुक्त कर विकास, पारदर्शिता और राष्ट्रीय मूल्यों पर आधारित एक सशक्त दिशा प्रदान करेगी।”
महाराजा छत्रसाल का जन्म 4 मई 1649 को हुआ था.
महाराजा छत्रसाल बुंदेला भारत के मध्ययुग के एक महान प्रतापी बुंदेला योद्धा थे जिन्होने मुगल शासक औरंगजेब से युद्ध करके बुन्देलखण्ड में अपना राज्य स्थापित किया और 'महाराजा' की पदवी प्राप्त की।
जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में
एमपी टूरिज्म का पर्यटकों से भरा एक क्रूज
डूबने के समाचार दुखदाई है।
क्रूज पर सवार पर्यटकों में से चार लोगों की मृत्यु के समाचार पीड़ादायक है। कुछ तैरकर बाहर निकल आए है। कई की तलाश अभी जारी है। भगवान सभी को सुरक्षित रखे यही प्रार्थना।
आज जबलपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, महाकोशल प्रांत द्वारा स्व. यशवंतराव जी केलकर की जन्मशती पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में विचार साझा किए।
स्व. केलकर जी ने अपना संपूर्ण जीवन संगठन को गढ़ने और राष्ट्र सेवा में समर्पित किया। उनका ध्येयनिष्ठ जीवन और विचार हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
परिषद एक परिवार की तरह है, जिसने करोड़ों कार्यकर्ताओं को सामाजिक समरसता और ‘राष्ट्र प्रथम’ का संस्कार दिया है।
इस अवसर पर अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रघुराज किशोर तिवारी जी, सेंट्रल जोन के संगठन मंत्री श्री @ChetasSukhadia जी एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
@ABVPVoice