हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में हमारे साथी रहे चौ. ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन का समाचार दुःखद है। उनसे हमारे पारिवारिक संबंध रहे और अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उन्होंने प्रदेश के विकास में काफी योगदान दिया।
दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि और परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। भगवान् से प्रार्थना है कि दुःख की इस घड़ी में परिवारजनों को सम्बल प्रदान करें।
आज दिल्ली निवास पर रतिया से BJP विधायक लक्ष्मण नापा जी ने अपने अनेक सर्मथकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।
इस अवसर पर उनके साथ रतिया हलके के करीब 22 गांवों के सरपंच, ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि गुरतेज सिंह और वॉइस चेयरमैन कुलदीप सिंह मानक भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
सभी साथियों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत है।
आज दिल्ली में रतिया से भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा ने अपने हजारों सर्मथकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।
इस दौरान उनके साथ रतिया हलके के करीब 22 गांवों के सरपंच, ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि गुरतेज सिंह और वॉइस चेयरमैन कुलदीप सिंह मानक भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
आप सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत है।
साथ में @INCHaryana अध्यक्ष @INCUdaiBhan जी मौजूद रहे।
आमतौर पर मंच के सामने रैली होती है लेकिन गोहाना में चारों तरफ उमड़े लोगों का आक्रोश यह बताने के लिए काफी था कि बीजेपी के दिन लद गये।
हरियाणा में कांग्रेस सरकार आ रही है।
संविधान और आरक्षण व्यवस्था की हम हर कीमत पर रक्षा करेंगे।
भाजपा की ‘लेटरल एंट्री’ जैसी साजिशों को हम हर हाल में नाकाम कर के दिखाएंगे।
मैं एक बार फिर कह रहा हूं - 50% आरक्षण सीमा को तोड़ कर हम जातिगत गिनती के आधार पर सामाजिक न्याय सुनिश्चित करेंगे।
जय हिन्द।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर उनके समाधि स्थल ‘वीर भूमि’ पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
देश में सूचना व दूरसंचार क्रांति से लेकर पंचायतीराज व्यवस्था, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, महिला एवं युवा सशक्तिकरण की दिशा में स्व. राजीव जी का योगदान अविस्मरणीय है।
#RajeevGandhi @INCIndia
आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी के समाधि स्थल ‘वीर भूमि’ पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
देश के विकास में उनका योगदान सदैव अतुलनीय रहेगा। उनका जीवन और योगदान हर पीढ़ी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
#RajivGandhi@RahulGandhi@priyankagandhi@kcvenugopalmp@INCIndia
दीपेंद्र हुड्डा मात्र विनेश फोगाट के लौटने पर उनका हौसला बढ़ाने पहुंच गए तो यह राजनीति हो गई लेकिन
महावीर फोगाट जी ने BJP ज्वॉइन की थी तो यह राजनीति नहीं हुई।
योगेश्वर दत्त दो बार BJP के टिकट से चुनाव हारे तो यह राजनीति नहीं हुई।
बबीता फोगाट BJP की टिकट पर 1 बार चुनाव हारी तो यह राजनीति नहीं हुई
मगर दीपेंद्र हुड्डा ने एक दुनिया जीतकर आई पहलवान का साथ दे दिया तो यह राजनीति हो गई।
पेरिस ओलंपिक के 57Kg कुश्ती स्पर्धा में मेरे लोकसभा क्षेत्र के गाँव बहरोड के अमन सहरावत को कांस्य पदक जीतने पर ढेरों बधाई।
एक ग़रीब किसान के घर जन्मे अमन जब 11 साल के थे तब उनके माता-पिता का देहांत हो गया था। उन्होंने दिखा दिया कि मेहनत से सब संभव है।
#Paris2024#Bronze
शाबास अमन सहरावत भाई! इस शानदार पहलवान को ब्रॉन्ज मेडल की बधाई दीजिए।
अमन कमाल खेले हो भाई
भारत की कुश्ती कभी भी (2008 के बाद से) ओलंपिक से खाली हाथ वापस नहीं आती। 🥉🇮🇳🫡