माननीय सम्राट चौधरी जी को बिहार के नए #मुख्यमंत्री बनाये जाने पर @deounion की तरफ से बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है कि पिछले 25 वर्षों से कार्यरत बेल्ट्रॉन कर्मी के प्रति अपनी सहानुभूति दिखाते हुए उनका उद्धार करें करेंगे।
@officecmbihar@samrat4bjp@BJP4Bihar
#Beltron में खोट तो है. नहीं तो नाराजगी और असंतोष इतना नहीं होता. हमने कल बताया था, बिहार सरकार मैनपावर आउटसोर्सिंग में बेल्ट्रॉन की मोनोपॉली तोड़ने पर विचार कर रही है. विभागों को दायित्व मिल सकता है. बस इस सूचना ने बेल्ट्रॉन से संबद्ध हजारों कर्मियों को खुश कर दिया. कमेंट्स से स्पष्ट होने लगा कि कथित शोषण से ये मुक्ति चाहते हैं. लेकिन, बेल्ट्रॉन का कंपनियों के साथ गड़बड़झाला ऐसा है कि पूछिए मत. आरोप और शिकायतें सुना रहे लोग, सरकार को ध्यान देना चाहिए.
हमने तो कहा ही है बिहार सरकार अभी परिवर्तन की अवस्था में है. इसलिए, नई सरकार के बनने के बाद सच-झूठ / जाल-फरेब सब बयां करेंगे. खैर, कल के पोस्ट पर आई टिप्पणियों के अवलोकन से ये बातें सरकार के संज्ञान में जरुर आनी चाहिए –
1. बहाल कर्मी बेल्ट्रॉन की वर्तमान व्यवस्था से मुक्ति चाहते हैं. वह बेल्ट्रॉन को एसएससी की तरह जरुर मानने को तैयार हैं, लेकिन किसी निजी कंपनी के गुलाम नहीं होना चाहते.
2. कर्मियों की आउटसोर्सिंग की जिम्मेवारी अलग-अलग विभागों को मिले, तो ये अधिक खुश होंगे. वे सरकार को मालिक मानना चाहते हैं.
3. वेतन भुगतान में विसंगति की शिकायत है. लेकिन इसका निपटारा इतना आसान नहीं है, यह हम भी समझते हैं. पर, सरकार से विचार की अपेक्षा सभी रखते हैं.
4. इन्हें गुस्सा तब आता है, जब बेल्ट्रॉन कहता है, कंपनी से बात करो. और, कंपनी इन्हें सुनने को तैयार नहीं होता. कोई रिस्पांस सिस्टम नहीं है.
5. शिकायत है, सरकार को नियमानुकूल जांच करना चाहिए जीएसटी मामले की. वैसे भी मानदेय कम है, फिर 18 प्रतिशत की जीएसटी कटौती इसलिए हो रही, क्योंकि ज्ञात- अज्ञात कारणों से सरकार ने इन्हें निजी कंपनी के हवाले कर रखा है.
6. कम मानदेय, फिर भी बहुत देरी से भुगतान- बड़ा दर्द है. बेल्ट्रॉन कंपनी को पैसा देती है, फिर कंपनी अपनी सुविधा देखती है.
7. बहुतों ने कमेंट्स कर यह शिकायत की है कि फरवरी महीने का पेमेंट अब तक नहीं हुआ है. होली-ईद-नवरात्र सब ऐसे ही. जबकि इन्हीं डाटाकर्मियों ने सरकार के आदेश पर सभी परमानेंट कर्मियों की सैलरी होली के कारण फरवरी माह में ही तैयार की थी. सोचें, दूसरे की सैलरी बना रहे, खुद नहीं पा रहे.
8. बहुत सारे यह भी बता रहे कि उनका यूटीआर मार्च के पहले हफ्ते के बाद ही आ गया, लेकिन पेमेंट अब तक अप्राप्त है.
9. नौकरी की आस लगाए आवेदक बेल्ट्रॉन से इस बात की अपेक्षा भी रखते हैं कि वह 4808 क्वालिफाइड कैंडिडेट्स का पैनल तुरंत जारी करे.
आज के लिए इतना ही. इस पोस्ट के बाबत बेल्ट्रॉन व अन्य किसी भी पक्ष का जवाब मिलता है, तो उसे भी अवश्य अपडेट करेंगे.
#ManpowerOutsourcing #NitishKumar #SamratChoudhary #BiharNews #DataOperator #ज्ञानेश्वर_की_डायरी
#Beltron कर्मियों की बीस साल की प्रतीक्षा और धैर्य को पुरस्कृत करने का समय आ गया है. बिहार की नई सरकार को अपनी पहली उपलब्धि के रूप में बेल्ट्रॉन कर्मियों का समायोजन दर्ज करना चाहिए.
https://t.co/45zNpQSAGA
उर्मिला के ख़िलाफ़ पिछले दो वर्षों में मैंने आधा दर्जन शो किए हैं. #Beltron कर्मियों का वेतन बनाने के लिए 550 रुपए प्रति कर्मी उर्मिला को दिया जाता है. बीस हज़ार लोगों के लिए एक करोड़ से अधिक हर महीने सिर्फ़ एक काम के. बेल्ट्रॉन के एक पूर्व MD ने लिखा कि अगर सरकार ख़ुद मैनेज करे तो साल के सौ करोड़ से अधिक बच सकते हैं. फिर भी उर्मिला पर मेहरबानी है, क्या कहानी है?
Manpower Outsourcing Tender: IAS लॉबी में जीत की जंग है. दोनों ओर ही नहीं कई ओर हैं. लेकिन, सरकार भी इस बार Beltron को Urmila के कब्जे से मुक्त कराना चाहती है. बहुत बदनामी हो चुकी है. केस-मुकदमे भी. अविनाश सबको नचा देते हैं, कहा जाता है. श्रम विभाग में भी मामला फंस गया है. मुक्ति को बंद फाइलें तैयार हो रही है, लेकिन खरीद के तराजू का वजन भी बहुत बढ़ा दिया गया है. देखिए, आगे-आगे क्या होता है ?
आख़िर किसके फ़ायदे के लिए सरकार द्वारा बेल्ट्रॉन से बहाल कर्मियों को राजकोषीय घाटे के बावजूद आउटसोर्सिंग कंपनियों के हवाले किया जा रहा है!
: डॉ संदीप यादव, विधायक
आयकर विभाग का दावा, बिहार में संविदा भर्ती घोटाले की लूट: किसी अधिकारी को मिली मोटी रकम, किसी को सोने के सिक्के
@shrutik_sharma, @AraWalaAshutosh✍️
https://t.co/AstawayvvW
बिहार में #Beltron के लिए ठेके पर कर्मचारियों का इंतज़ाम करनेवाली कंपनी #Urmila का गोरखधंधा बेलगाम है. अभी कुछ पुराने सबूत फिर सामने आए हैं. बवाल फिर है. लेकिन सवाल ये है कि ये कौन है जिसने उर्मिला को अभयदान दे रखा है.
https://t.co/W7wIdui7Fy
@NitishKumar@Jduonline@samrat4bjp@RanaYashwant1 बिहार सरकार से विनती है कि इस मामले पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए इसकी जांच और beltron से बहाल कर्मी को इस शोषण से मुक्त किया जाय। https://t.co/w7Il7UVCZx
यह क्या हो रहा बिहार राज्य में युवा के साथ एक तो कोई रोजगार का अवसर नहीं जिसके कारण पलायन जारी है और फिर ये सब करे तो करे क्या राज्य के युवा, Beletron कर्मी के दिन रात की मेहनत का पैसा में सौदा। #nitishkumar#patnahighcourt#TejashwiYadav#PrashantKishor https://t.co/LaTU5OS62d