बाराबंकी में दलित परिवारों पर जानलेवा हमला!
ग्राम मानपुर सहेलिया, थाना सतरिख, विधानसभा जैदपुर जनपद बाराबंकी में दलित समाज के लोगों पर (ब्राह्मण) दबंग सामंतियों द्वारा आधी रात घर में घुसकर जानलेवा हमला किया जाना बेहद निंदनीय है जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं
कई के सिर पर चोटें आईं और महिलाओं के साथ भी मारपीट की बात सामने आई है।
आरोप है कि घायलों को ले जा रही एंबुलेंस में भी घुसकर पुलिस के सामने मारपीट की गई। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है और लोग अपने घरों से निकलने में डर रहे हैं।
बाराबंकी में दलित परिवारों पर जानलेवा हमला!
ग्राम मानपुर सहेलिया, थाना सतरिख, विधानसभा जैदपुर जनपद बाराबंकी में दलित समाज के लोगों पर (ब्राह्मण) दबंग सामंतियों द्वारा आधी रात घर में घुसकर जानलेवा हमला किया जाना बेहद निंदनीय है जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं
बारिश की हर बूँद स्वीकार है, मगर मासूमों पर अन्याय स्वीकार नहीं, जिन्होंने अन्याय किया वो कितने ही ताकतवर क्यों ना हो, उनके पीछे कितनी बड़ी शक्ति क्यों ना हो, लेकिन जवाब देना ही होगा।
महापुरुषों के विचार ही मेरे संघर्ष की ताक़त हैं। जय भीम, जय भारत।
जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक जी से आज मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही आंदोलनरत छात्र-छात्राओं से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया तथा उनके लोकतांत्रिक संघर्ष के प्रति अपना समर्थन एवं एकजुटता व्यक्त की। आंदोलन में पहुँचे भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सभी साथियों का आभार।
जनपद गोंडा के थाना तरबगंज क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत बेलसर निवासी भीम आर्मी के जिला संयोजक भाई शिवम कुमार गौतम एवं उनके भाई पर 02-05-2026 को जातिवादी मानसिकता से ग्रसित लोगों द्वारा किया गया हमला बेहद निंदनीय है।
लगभग 24 घंटे बीतने के बाद भी FIR दर्ज न होना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
@GondaPolice@Uppolice से मांग है कि तत्काल FIR दर्ज कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, अन्यथा भीम आर्मी आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
@dgpup @adgzonegorakhpur @CMOfficeUP@myogiadityanath
महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक जी की जयंती के उपलक्ष्य पर जिला लखीमपुर खीरी में आयोजित “बहुजन भाईचारा संकल्प महारैली” का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफल आयोजन यह सिद्ध करता है कि बहुजन आंदोलन अब नई ऊर्जा, नई चेतना और नई ताकत के साथ आगे बढ़ रहा है।
लखीमपुर खीरी की इस ऐतिहासिक महारैली को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही इस महारैली को अपना अपार समर्थन और प्यार देकर इसे ऐतिहासिक बनाने वाली जागरूक, सम्मानित और संघर्षशील महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन।
आप सभी साथियों की यह एकजुटता इस बात का स्पष्ट संदेश है कि बहुजन महापुरुषों का मिशन अब और अधिक गति से आगे बढ़ेगा और बहुजन समाज अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए मजबूती से संघर्ष करता रहेगा।
जय भीम! जय भारत!
जय सम्राट अशोक!
#29_मार्च_चलो_लखीमपुरखीरी #ASP_K_Mission2027
भीमआर्मी का लगा झंडा को लेकर हुई मार पीट से कल की रात 10 बजे से 2 बज गए हैं परंतु थाने की पुलिस मुकदमा न लिखकर रात से टहलाने का काम कर रही है मजबूर होकर दिनांक 26/03/26 की सुबह 9 बजे थाना कोतवाली नगर के सामने भीम आर्मी प्रदर्शन करने को बाध्य है
@dgpup@Uppolice@Barabankipolice
बड़ेल पर हुई मारपीट को लेकर तारीख 25 से 26 हो गयी लेकिन मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया अब हम सभी थाना सदर कोतवाली का घेराव करने के लिए मजबूर है अगले 2 घंटे में यहां से भारी से भारी संख्या में भीम आर्मी के लोग मौजूद होंगे सड़क जाम होगी
@Uppolice@dgpup@Barabankipolice
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र से महज सौ मीटर दूरी पर किशोरी को दिन-दहाड़े जिंदा जलाए जाने की घटना अत्यंत शर्मनाक, पीड़ादायक और इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। यह केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि समाज और सुरक्षा व्यवस्था-दोनों के लिए गंभीर चेतावनी है।
बृहस्पतिवार दोपहर 17 वर्षीय किशोरी को पेट्रोल डालकर जला दिया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई है।
परिजनों का यह भी कहना है कि किशोरी दोपहर करीब 12 बजे घर से शौच के लिए निकली थी। लगभग 12:16 बजे बड़ी बहन को सूचना मिली कि वह घर से करीब 150 मीटर दूर खेत में जली हुई हालत में पड़ी है। बहन के अनुसार जब परिवार मौके पर पहुंचा तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि मामले की निष्पक्ष व समयबद्ध जांच हो, सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा व न्याय सुनिश्चित किया जाए।
बेटियों के खिलाफ ऐसी दरिंदगी किसी भी सभ्य समाज में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। दोषियों को उदाहरणात्मक सज़ा मिलनी ही चाहिए।
@CMOfficeUP@myogiadityanath
*भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन का UGC के समर्थन में आयोजित जन आंदोलन*
*11 फरवरी 2026* को आप सभी #OBC_SC_ST के विद्यार्थियों से सादर अनुरोध है कि अपने हक की आवाज उठाने के लिए इस आंदोलन का हिस्सा बने
🔥 क्यूँ की अधिकार मांगने से नहीं
छीनने से मिलते है* 🔥 🙏
#We_support_UGC
ग्राम लोहारन परवा तहसील रामनगर में 13 दलित परिवारों का रास्ता रोके जाने पर 2 फरवरी से भूख हड़ताल पर बैठे पीड़ितों से मिलकर न्याय दिलाने का वादा किया है प्रशासन अगर 09 फरवरी तक पीड़ितों को न्याय नहीं देता तो 10 फरवरी को 2000 लोगों को लेकर गांव में भीम आर्मी करेगी बड़ा आंदोलन
उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ के थाना सरधना के ग्राम कपसाड में आज सुबह लगभग 8 बजे दलित महिला पर जानलेवा हमला किया जाना तथा उनकी बेटी का अपहरण किया जाना एक अत्यंत पीड़ादायक और दण्डनीय है।
दलित महिला एवं उनकी बेटी खेत में गन्ने की छुलाई के लिए जा रही थीं। इसी दौरान जातंकवादियों द्वारा रास्ता रोककर बेटी का जबरन अपहरण करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर पीड़िता माँ के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौच की गई तथा फरसे से सिर पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे वे मौके पर ही बेहोश हो गईं।
गंभीर रूप से घायल माँ को मेरठ के ही हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।
हम प्रकृति से प्रार्थना करते हैं कि वे शीघ्र स्वस्थ हों। इस घटना के बाद जातंकवादी, बेटी का अपहरण कर फरार हो गए, जो कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
यह घटना केवल एक आपराधिक कृत्य नहीं है, बल्कि बहुजन समाज के विरुद्ध जातिगत हिंसा और महिलाओं की असुरक्षा के प्रति अपराध का भयावह उदाहरण है।
हम @UPGovt से माँग करते हैं कि— जातंकवादियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए,
SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज हो,अपहृत बेटी की शीघ्र व सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की जाए,पीड़ित परिवार को सरकारी सुरक्षा, उचित मुआवजा और न्याय प्रदान किया जाए।
@CMOfficeUP@myogiadityanath
कोई बच्चा यह न सोचे कि अभाव ने उसका भविष्य छीन लिया, हम ऐसा होने नहीं देंगे।
हमारे बच्चे Gen-Z की तेज़ रफ्तार दुनिया में आगे तो बढ़ रहे हैं, लेकिन सवाल यह है, क्या वे अपने महापुरुषों, अपने इतिहास और अपनी वैचारिक जड़ों से जुड़े रह पा रहे हैं?
इसी चिंता और ज़िम्मेदारी से जन्म हुआ “भीम आर्मी पाठशाला” का।
एक ऐसा प्रयास, जहाँ बच्चों को केवल पढ़ना, लिखना, बोलना ही नहीं, बल्कि बहुजन महापुरुषों के विचारों से भी जोड़ा जाता है।
कल के कार्यक्रम में मंच पर दिख रहे ये सभी बच्चे भीम आर्मी पाठशाला से जुड़े हैं, हुनरमंद, आत्मविश्वासी और अपने इतिहास को समझने वाले।
भीम आर्मी पाठशाला - जहाँ कल का भविष्य, आज चेतना के साथ गढ़ा जा रहा है।
मुज़फ्फरनगर की धरती आज गवाह बनी—जब लाखों संविधानवादियों ने एक स्वर में: “संविधान की शपथ ली।”
आज संविधान दिवस के पर आयोजित “संविधान बचाओ,भाईचारा बनाओ महारैली” को ऐतिहासिक बनाने वाले हर साथी, हर पदाधिकारी, हर छात्र, हर माता-बहन, हर वरिष्ठ नागरिक और हर कार्यकर्ता को हृदय से आभार।
आपकी उपस्थिति सिर्फ़ भीड़ नहीं थी—यह चेतना थी, यह संकल्प था, यह एक नए आंदोलन का जन्म था। आज आपने साबित कर दिया कि—“जब जनता संविधान के लिए निकलती है, तो इतिहास बदलता है।”
आपकी ऊर्जा, अनुशासन और एकता ने इस रैली को सिर्फ सफल ही नहीं बनाया बल्कि यह संदेश पूरे देश तक पहुँचा दिया—“हम अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ेंगे—लेकिन लड़ेंगे संविधान की रोशनी में, भाईचारे की भावना से।”
आपकी इस ऐतिहासिक एकजुटता को शत-शत नमन। यह आंदोलन अभी शुरू हुआ है—और अब इसे कोई रोक नहीं सकता।
जय भीम! जय भारत!संविधान ज़िंदाबाद।
सामाजिक न्याय और भाईचारा अमर रहे।
जाकर रण में ललकारी थी,
वह तो झांसी की झलकारी थी।
महान स्वतंत्रता सेनानी, बहुजन प्रेरणा-स्रोत एवं क्रांतिकारी वीरांगना माता झलकारी बाई जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र आदरांजलि।