चित्रकूट रघुनंदनु छाए, समाचार सुनि सुनि मुनि आए॥
आवत देखि मुदित मुनिबृंदा, कीन्ह दंडवत रघुकुल चंदा॥
आज अमावस्या के पावन अवसर पर चित्रकूट में श्री कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा एवं प्रभु श्रीराम जी के स्वरूप भगवान श्री कामतानाथ जी के दर्शन-पूजन कर पुण्यलाभ अर्जित किया।।
लॉर्ड्स की ऐतिहासिक धरती पर भारतीय बेटियों ने नया अध्याय लिख दिया!
इंग्लैंड को 270 रनों से हराकर भारतीय महिला टीम ने अनुशासन तथा टीम भावना का अद्भुत परिचय दिया है।
इस ऐतिहासिक जीत में मध्यप्रदेश की बेटी क्रांति गौड़ का भी उल्लेखनीय योगदान रहा। उनकी शानदार गेंदबाज़ी ने इस विजय को और अधिक यादगार बना दिया।
पूरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इस गौरवपूर्ण विजय पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
40 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूज़ीलैंड की धरती पर आगमन हुआ है, यह मेरा सौभाग्य है।
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#PMModiInNewZealand
मध्यप्रदेश भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बड़े भैया श्री वैभव पवार जी एवं भाभी श्रीमती डॉ.नीलम पवार जी को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं।
@vaibhavpawarmp
मध्य प्रदेश शासन के पंचायत, ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग मंत्री श्री @prahladspatel जी भाईसाब को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।
@BJP4MP
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" को आज बैतूल की भैंसदेही विधानसभा के भैंसदेही नगर मंडल अंतर्गत ग्राम कुकरु के बूथ क्र. 318 पर माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के साथ सुना।
इस दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री @DdUikey जी, विधायक श्री महेन्द्र सिंह जी, पद्मश्री व जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर जी तथा बूथ अध्यक्ष श्री रामदास भुसुम समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने आज 'मन की बात' कार्यक्रम में देश के करोड़ों परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने वाली प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। साथ ही आगामी गणेशोत्सव के अवसर पर #Vocal4Local तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए देशवासियों से स्थानीय कुम्हारों द्वारा निर्मित मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं को अपनाने तथा POP की मूर्तियों से परहेज करने का आग्रह किया।
मध्यप्रदेश के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने 'मन की बात' में राजगढ़ जिले के ब्यावरा की स्व-सहायता समूह की बहनों के प्रेरणादायी प्रयासों का विशेष उल्लेख किया। प्लास्टिक कचरे को रिसाइकल कर ईको-ब्रिक्स (Eco-Bricks) में बदलने की उनकी अभिनव पहल स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर पूरे देश के लिए प्रेरणा बनी है। प्रधानमंत्री जी ने इस अभियान से जुड़ी सभी बहनों एवं साथियों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की, जो प्रत्येक मध्यप्रदेशवासी के लिए गर्व का विषय है।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी का #MannKiBaat रेडियो कार्यक्रम समाज के सकारात्मक प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान देने, जनभागीदारी को सशक्त बनाने और देशवासियों को राष्ट्रनिर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन गया है।
Tributes to the great Bankim Chandra Chattopadhyay on his Jayanti.
A towering literary luminary, his writings awakened a spirit of patriotism and cultural pride among generations of Indians. His rich literary work continues to illuminate minds and strengthen our collective resolve towards nation-building.
This is a time when we are marking the 150th anniversary of Vande Mataram. Through Vande Mataram, he gifted the freedom movement and our nation one of its most enduring inspirations.
कुछ लोग अपने लिए घर बनाते हैं, कुछ अपने बच्चों के लिए संपत्ति छोड़ जाते हैं। पर कुछ विरले लोग ऐसे भी होते हैं, जो पूरी पीढ़ियों के लिए ज्ञान का खजाना छोड़ जाते हैं।
कर्नाटक के मांड्या जिले में श्रीरंगपट्टना के पास हरलाहल्ली गांव की गलियों में एक व्यक्ति की ज्ञान के प्रति अटूट निष्ठा का अद्भुत उदाहरण मौजूद है ‘पुस्तका माने’ जिसका शाब्दिक अर्थ है 'पुस्तकों का घर'। यह न तो कोई विश्वविद्यालय है, न ही कोई सरकारी संस्थान, बल्कि जुनून, त्याग और दृढ़ता से निर्मित एक निःशुल्क सार्वजनिक पुस्तकालय है।
छोटे से गांव हरलहल्ली के श्री अंके गौड़ा ऐसे ही व्यक्तित्व हैं। कभी बस कंडक्टर रहे अंके गौड़ा ने किताबों से ऐसा रिश्ता बनाया कि अपनी कमाई ही नहीं, अपनी निजी संपत्ति तक पुस्तकों के इस ज्ञान के लिए समर्पित कर दी। परिणामस्वरूप आज उनके गांव में लगभग 20 लाख पुस्तकों का विशाल पुस्तकालय है, जहाँ देश-विदेश का दुर्लभ साहित्य, शब्दकोश और शोध सामग्री निःशुल्क उपलब्ध है।
यह पुस्तकालय केवल किताबों का संग्रह नहीं, बल्कि इस विश्वास का प्रमाण है कि ज्ञान पर पूरे समाज का अधिकार है। यही कारण है कि छात्र, शोधकर्ता, लेखक और यहाँ तक कि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी यहाँ अध्ययन और संदर्भ लेने के लिए आते हैं।
श्री अंके गौड़ा के इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए
भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया है, लेकिन उनका सबसे बड़ा सम्मान वे लाखों पाठक हैं, जिनके जीवन में उन्होंने ज्ञान का दीप जलाया।
समाज को बदलने के लिए हमेशा बड़ी ताकत नहीं बल्कि बड़ा संकल्प चाहिए।
प्रणाम श्री अंके गौड़ा जी को जिन्होंने साबित कर दिया कि पुस्तकालय केवल इमारत नहीं बल्कि सभ्यता का भविष्य होते हैं।
#अच्छे_लोग_अच्छे_काम
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की कार्यप्रणाली सभी को साथ लेकर चलने और देश को सुरक्षा देने के साथ ही आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की रही है। इन्हीं विशेषताओं से उन्होंने नए भारत के निर्माण का स्वर्णिम अध्याय लिखा है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी का स्वदेश समाचार पत्र में प्रकाशित आलेख...
#LongestServingElectedPMModi
निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में आज हमारे देश के प्रधानसेवक आदरणीय श्री @narendramodi जी ने नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।
उनके कार्यकाल में गरीब मुख्य धारा से जुड़ रहे हैं तथा समाज के हर वर्ग का कल्याण हो रहा है।
#LongestServingElectedPMModi
भाजपा मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक में शामिल होकर पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की,बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल,श्री अजय जी जामवाल (मा.क्षेत्रीय संगठन प्रभारी),सहित प्रदेश भर के प्रमुख भाजपा नेतागण और जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए।
आज पटेल #डेरी_फॉर्म धर्मपुरा रनेह में किसानो ने साथ देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा आयोजित मन बात कार्यक्रम को सुना!!
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री मनीष तंतवाय जी एवं किसानों की उपस्थिति रही!!
#MannKiBaat#मन_की_बात#NarendraModi
आज प्रातः उज्जैन पहुचंकर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा महाकाल के दर्शन–पूजन कर सभी के मंगल की कामना की ।
महाकाल जी की कृपा सभी के ऊपर बनी रहें।
जय श्री महाकाल 🙏
आज हटा नगर आगमन पर प्रदेश के लोकप्रिय,यशस्वी मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी का अपने युवा मोर्चा साथियों के साथ स्वागत कर माननीय मुख्यमंत्री जी को हटा के किसानो के भावांतर राशि के लंबित भुगतान को जल्द कराने के लिए पत्र के माध्यम से अवगत कराया!!
#bjp#bjp4mp@BJP4MP@BJP4India