हर 7 में से 1 वोटर मिटा कर चुनाव आयोग ने कबूल लिया है कि 2024 का चुनाव illegitimate था।
ज्ञानेश और उनके साथी षड़यंत्रकारियों ने देशद्रोह किया है और इसके लिए उनपर कार्रवाई ज़रूर होगी।
संसद में हमारी सुनवाई नहीं होती और बाहर प्रदर्शन करने पर लाठियां चलाई जाती हैं।
आज पूरा देश ज्ञानेश कुमार की सच्चाई जान चुका है और उन्होंने मन में उसका इस्तीफा ले लिया है। हम यहां देश के उन करोड़ों लोगों की बात रख रहे हैं।
: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन-महाभियोग में सांसद @KapilSibal जी
📍 दिल्ली
In a small Greek restaurant in Cambridge my journey of love began.
Rajiv and I created a world filled with love, laughter and memories. On 10th November, I share that world with you.
बाप हो बाप 😱
एतना अति ठीक नईखे । भगवान भी माफ़ नहीं करेंगे इस पाप के लिए। पूरा हेल्थ सिस्टम ख़ुद वेंटिलेटर पर हैं। कभी हॉस्पिटल का दादागिरी, कभी फ़र्ज़ी दवाई , कभी इन्शुरन्स कंपनी का बदमाशी और अब ये ख़ूनी खेल 😠
अब तो आवाज़ उठाइए मिलकर, वरना ये लोग बर्बाद कर देंगे अपने स्वार्थ के लिए 🙏🏻
जेब में किराया है या नहीं, रुकने का इंतज़ाम है या नहीं- इससे किसी को मतलब है?बेरोजगार है साहब- सफर मुफ्त में नहीं है !
मजबूरी समझिए- जरूरत का फायदा मत उठाइए।
मैं मोदी सरकार की आलोचना करता हूँ और उसकी सीधी वजह है कि जिन वादों के साथ वो सत्ता में आए थे, उनमें से बहुत सारे वादे आज भी अधूरे हैं।
“अच्छे दिन आएँगे”, “बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार”, काला धन वापस लाने का वादा- ये सब बातें थीं। आज देख लीजिए कि एक मजदूर या एटीएम गार्ड की सैलरी पिछले छह साल में कितनी बढ़ी है और महंगाई कितनी बढ़ गई है। किसान खेती छोड़ने को मजबूर क्यों हो रहा है? क्योंकि उस कमाई से वो सम्मानजनक जीवन नहीं जी पा रहा। आम आदमी से पूछ लीजिए कि उसके कितने अच्छे दिन आए या सिर्फ खर्चा बढ़ा है?
और हम ये कहकर बात खत्म नहीं कर सकते कि सरकार के पास पैसा नहीं था। विज्ञापन और प्रचार पर हजारों करोड़ खर्च करने के लिए पैसा है, लेकिन जनता से किए गए वादों के समय पैसों की मजबूरी दिखा रहे हो। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में सीएजी ने जो गड़बड़ियाँ बताईं, उनका जवाब कौन देगा?
दूसरी बात, जिन नेताओं पर आप भ्रष्टाचार के आरोप लगाते थे, बाद में उन्हीं के लिए अपनी पार्टी के रास्ते खोल दिए, मुख्यमंत्री तक बना दिया। फिर आपकी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की मंशा पर सवाल क्यों नहीं उठेगा?
इन सब बातों को लेकर मेरा इस सरकार से बहुत कड़ा विरोध है। मैं चाहता हूँ कि ये बातें जनता तक पहुँचें, जनता सवाल पूछे और जनता फैसला करे। पिछले आठ-नौ साल से यही अवेयरनेस फैलाने की कोशिश रही है। बेरोजगारी और रोजगार देने को लेकर सरकार की नीयत और गंभीरता पर सवाल हैं। भर्तियों में जिस तरीके से पेपर लीक होते रहे हैं, उससे तो लगता है जैसे पेपर लीक का उद्योग चल रहा हो।
लेकिन फिर भी मैं सीधे ये नहीं कहूँगा कि मोदी वोट चोरी से ही प्रधानमंत्री बने। बिना ठोस सबूत के ऐसा कहना गैरजिम्मेदाराना होगा। एसआईआर जरूरी था, लेकिन उसके तरीके पर सवाल हैं। जो लोग वोट दे सकते थे, उनके नाम गलत तरीके से कटने की शिकायतें हैं। चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी हुए या नहीं, इस पर सवाल हैं। इन सब चीजों के खिलाफ हमें लड़ना पड़ेगा, इसमें कोई दो राय नहीं है।
लेकिन एक सच्चे देशभक्त होने के नाते मैं अपने देश में अशांति फैलाकर, नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात बनाकर सत्ता बदलने की कल्पना भी नहीं कर सकता। शांतिपूर्ण विरोध होना चाहिए, सरकार से जवाब माँगना चाहिए और जनता को अपने साथ जोड़ना चाहिए।
अभी 2029 तक विपक्ष के पास भी खुद को साबित करने का मौका है। जितनी अलग-अलग पार्टियाँ हैं, उनके जितने सांसद हैं, वो अपने-अपने क्षेत्र में मिले अधिकारों और संसाधनों से ऐसा काम करके दिखाएँ कि देश के सामने उदाहरण बनें। जनता खुद कहे कि देखो, फलाँ पार्टी के सांसद ने अपने क्षेत्र में कितना अच्छा काम किया है।
फिर उस काम का खूब प्रचार करिए। जनता को दिखाइए कि जहाँ हमें मौका मिला, वहाँ हमने ये करके दिखाया और देश चलाने का मौका मिलेगा तो ये करके दिखाएँगे। वो भरोसा तो जनता का जीतना ही पड़ेगा।
अभी कई बार भारत को बदलने की इच्छा से ज्यादा सत्ता छीनने की होड़ दिखती है। बाकी पार्टियों को भी ये भरोसा दिलाना पड़ेगा कि आप इनसे बेहतर कर सकते हैं। कैसे कर सकते हैं, उसका रोडमैप भी जनता के सामने रखना पड़ेगा और जनता को उस पर यकीन भी दिलाना पड़ेगा।
और सत्ताधारी पार्टी को भी सोचना पड़ेगा कि उनका इतना विरोध क्यों हो रहा है। जो वादे किए थे, उनका क्या हुआ? सत्ता में आने के बाद अहंकार इतना क्यों बढ़ गया? आज देश के लोगों को कितना कष्ट सहना पड़ रहा है, पुलिस के जवानों तक को किन हालात में काम करना पड़ रहा है-ये सब भी तो आपको सोचना पड़ेगा।
बाकी बहुत कुछ है मन में लिखने को, आगे भी लिखूँगा।
गरीब बीमारी से लड़े या दवाई के दाम से? जिस दवाई की जरूरत जिंदगी बचाने के लिए है, उसी के लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ें, तो ये कैसी व्यवस्था है?
फार्मा कंपनियों की मनमानी और दवाइयों पर बेहिसाब मुनाफे के खेल पर सरकार को सख्त व्यवस्था लाना ही होगा। दवाई कोई लग्जरी नहीं, इंसान की जरूरत है। गरीब को इलाज से दूर करने वाली व्यवस्था किसी भी नैतिक आधार पर सही नहीं हो सकती!
दवाई के नाम पर आम आदमी को मारना बंद करो!
वो दिन आ रहा है जब हमारे लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने वालों को कठोर न्याय का सामना करना पड़ेगा। चाहे वो नरेंद्र मोदी हों, अमित शाह हों, ज्ञानेश कुमार हों या कोई भी हवलदार।
मैं चाहता हूँ कि हर वो छात्र और युवा, जिसने पुलिस की हिंसा या ग़ैरक़ानूनी हिरासत झेली है, उसका पूरा रिकॉर्ड रखे - वीडियो या फोटो - ये ज़रूरी होंगे।
शांतिपूर्ण विरोध आपका अधिकार है। हम इसे किसी को छीनने नहीं देंगे।
अमित शाह जी- ध्यान से देख लीजिए, ये हिंदुस्तान है 👇
यहां न कोई हिंदू है, न मुस्लिम। न पुरुष है, न महिला। न कोई जाति है। यहां सिर्फ एक आवाज है, एक प्रोटेस्ट है- ये हिंदुस्तान है।
नरेंद्र मोदी और अमित शाह, आप दोनों इस आवाज के सामने खड़े मत होइए, क्योंकि इसके सामने कोई खड़ा नहीं हो सकता।
मैं सभी युवाओं और छात्रों से कह रहा हूं कि आप वीडियो एविडेंस रखिए।
जब ये मामला ख़त्म हो जाएगा, तब हम इन सबूतों का इस्तेमाल करेंगे और ऊपर से लेकर नीचे तक सबको सजा दिलाएंगे। कोई बचेगा नहीं।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi