@Shakeel57767846 बिजनौर में कांग्रेस कार्��कर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए और नारेबाजी की।
@Shakeel57767846 बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के कादराबाद में गुड़ बनाने के दौरान कथित तौर पर होली में इस्तेमाल होने वाले रंग क�� प्रयोग की शिकायत के बाद राजस्व टीम ने कोल्हुओं की जांच की। टीम ने गुड़ और संदिग्ध सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
@Shakeel57767846 बिजनौर के शेरकोट में एजेपी अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य की जनसभा की अनुमति प्रशासन ने अंतिम समय में रद्द कर दी। इसके बावजूद वह समर्थकों के बीच पहुंचे और सत्ता पक्ष के दबाव का आरोप लगाया।
@Shakeel57767846 बिजनौर में धामपुर-नूरपुर मार्ग पर गांव ढेली के पास गांगन नदी का पानी बहने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। खेतों में पानी भरने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसलें प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीणों ने जलभराव और सड़क की बदहाली से स्थायी राहत दिलाने की मांग की है।
@Shakeel57767846 बिजनौर के नूरपुर सामुदा��िक स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा के 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत रक्तदान शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ पूर्व परिवहन मंत्री और एमएलसी अशोक कटारिया ने फीता काटकर किया।
@Shakeel57767846 बिजनौर की नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में 2027 के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा से दावेदारी ठोक रहे इंजीनियर कविश राणा गांव-गांव ��ाकर जनसंपर्क कर रहे हैं।
@Shakeel57767846 बिजनौर के नूरपुर-धामपुर मार्ग पर धौलागढ़ के पास सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की है। उनका कहना है कि गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और हादसों का खतरा बना हुआ है।
@Shakeel57767846 बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के हीमपुर बुजुर्ग गांव में मामूली विवाद के बाद एक घर पर कई राउंड फ��यरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
@Shakeel57767846 बिजनौर के बढ़ापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गढ़ी इलाके में तकनीकी खराबी के चलते एक हेलीकॉप्���र की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दूसरा हेलीकॉप्टर आसपास चक्कर लगाता रहा। तकनीकी समस्या दूर होने के बाद हेलीकॉप्टर ने दोबारा उड़ान भरी।
@Shakeel57767846 बिजनौर एसपी ने सड़�� दुर्घटनाओं में हेलमेट की भूमिका को लेकर लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की है। 4 अक्टूबर तक जागरूकता अभियान चलेगा। इसके बाद नियम तोड़ने वालों पर चालान, वाहन सीज और लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
@Shakeel57767846 बिजनौर में 18 सितंबर को बिजली चेकिंग के दौरान जेई और कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट के विरोध में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने धरना दिया। अभिय���ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मुलाकात कर नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
@Shakeel57767846 बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र में अचानक सड़क किनारे खड़ा एक भारी-भरकम बरगद का पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में 3 वाहन आ गए। लोगों ने वाहनों से कूदकर अपनी जान बचाई। पेड़ गिरने से बिजली के तार टूट गए और यातायात पूरी तरह बाध��त हो गया।
@Shakeel57767846 बिजनौर के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने 2027 के चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। विधायक राम अवतार सैनी और जिलाध्यक्ष हनी फैसल के नेत���त्व में 3000 से अधिक कार्यकर्ताओं को पहचान पत्र बांटे गए और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
@Shakeel57767846 बिजनौर के जलालपुर काजी गांव के जंगल में पति-पत्नी की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। इस अनसुलझे बिजनौर डबल मर्डर केस को सुलझाने के लिए संभल से खास लेब्राडोर स्न��फर डॉग 'मैरी' को बुलाया गया है, जो 3 किलोमीटर तक गंध सूंघकर अपराधियों का सुराग लगा सकती है।
@Shakeel57767846 उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना रेहड़ क्षेत्र में ���ेत पर काम कर रहे किसान पर गुलदार ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है।
@Shakeel57767846 बिजनौर के नूरपुर ब्लॉक परिसर म���ं भारतीय किसान यूनियन प्रधान की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों ने बिजली, सड़क, गन्ने का भाव ₹600 प्रति क्विंटल करने, आवारा पशुओं और गुलदार के आतंक जैसी समस्याओं को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे।
#BijnorPolice
थाना हीमपुर दीपा पुलिस द्वारा राजस्व विभाग, FSSO एवं जनपदीय फील्ड यूनिट की संयुक्त टीम के साथ पटाखा फैक्ट्री में मानक से अधिक मात्रा में भण्डारित भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ, निर्मित सुतली बम वाले पटाखें, अवैध रूप से निर्मित/अर्धनिर्मित कारतूस एवं कारतू�� निर्माण के उपकरण बरामद कर 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जनपद बिजनौर की बाइट।
#UPPolice
@Shakeel57767846 उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद स्थित यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। एक पड़ोसी की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है।
@Shakeel57767846 उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र स्थित दौलतपुर चौकी के पास रहटा बिल्लोच पुल पर गुलदार देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। लोग खेतों की तरफ जाने से बच रहे हैं और वन विभाग से निगरानी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
@Shakeel57767846 UP के बिजनौर में गंगा बैराज पुल से एक व्यक्ति के नदी में कूदने का खौफनाक लाइव सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह लंबी बीमारी से परेशान था। शुक्रवार से एसडीआरएफ और ग��ताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।