@khabreelal_news मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित शास्त्रीनगर में इवनिंग वॉक कर रही एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। विरोध करने पर महिला को 200 मीटर तक घसीटा गया। रास्ता बंद होने पर बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
@Shakeel57767846 बिजनौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए और नारेबाजी की।
@khabreelal_news मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 2 के सामने बुधवार देर रात दो गेस्ट हाउस में भीषण आग लग गई। पुलिस के अनुसार दोनों इमारतों से लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग बुझाने के लिए 8 फायर टेंडर और 30 से अधिक फायर फाइटर्स लगाए गए।
@khabreelal_news मेरठ के फूलबाग क्षेत्र में बंदरों के आतंक से परेशान सैकड़ों लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन में कुछ लोग बंदरों के मुखौटे लगाए और बंदरों जैसी हरकतें करत�� नजर आए। लोगों का कहना है कि नगर निगम और वन विभाग के बीच जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
@khabreelal_news बिजनौर के शेरकोट क्षेत्र के मोहल्ला तराई में मंगलवार दोपहर एक ब्रश फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग की भयावहता देख आसपास के घरों के लोग बाहर निकल आए। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
@Shakeel57767846 बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के कादराबाद में गुड़ बनाने के दौरान कथित तौर पर होली में इस्तेमाल होने वाले रंग के प्रयोग की शिकायत के बाद राजस्व टीम ने कोल्हुओं की जांच की। टीम ने गुड़ और संदिग्ध सामग्री के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
@khabreelal_newsउत्तराखंड में अगले चार दि���ों तक मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने 7 से 10 अक्टूबर के बीच कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है।
बाइट: सी.एस. तोमर, निदेशक, मौसम विज्ञान
@Shakeel57767846 बिजनौर के शेरकोट में एजेपी अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य की जनसभा की अनुमति प्रशासन ने अंतिम समय में रद्द कर दी। इसके बावजूद वह समर्थकों के बीच पहुंचे और सत्ता पक्ष के दबाव का आरोप लगाया।
@Shakeel57767846 बिजनौर के नूर���ुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा के 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत रक्तदान शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ पूर्व परिवहन मंत्री और एमएलसी अशोक कटारिया ने फीता काटकर किया।
@khabreelal_news मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में पति को दूसरी महिला के साथ कार में देखकर पत्नी बोनट पर चढ़ गई। आरोप है कि पति ने करीब 100 मीटर तक कार नहीं रोकी। पुलिस ने मामला दर्ज कर पति और दूसरी महिला को हिरासत में लिया है।
@Shakeel57767846 बिजनौर में धामपुर-नूरपुर मार्ग पर गांव ढेली क�� पास गांगन नदी का पानी बहने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। खेतों में पानी भरने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसलें प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीणों ने जलभराव और सड़क की बदहाली से स्थायी राहत दिलाने की मांग की है।
@khabreelal_news आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली के पास शनिवार सुबह डंपर और कंटेनर की भिड़ंत के बाद ���ीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में डंपर सवार दो हेल्परों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।
@Shakeel57767846 बिजनौर की नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में 2027 के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। भाजपा से दावेदारी ठोक रहे इंजीनियर कविश राणा गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं।
@Shakeel57767846 बिजनौर के नूरपुर-धामपुर मार्ग पर धौलागढ़ के पास सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की है। उनका कहना है कि गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और हादसों का खतरा बना हुआ है।
@Shakeel57767846 बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के हीमपुर बुजुर्ग गांव में मामूली विवाद के बाद एक घर पर कई राउंड फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
@Shakeel57767846 बिजनौर एसपी ने सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट की भूमिका को लेकर लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की है। 4 अक्��ूबर तक जागरूकता अभियान चलेगा। इसके बाद नियम तोड़ने वालों पर चालान, वाहन सीज और लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
@Shakeel57767846 बिजनौर के बढ़ापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गढ़ी इलाके में तकनीकी खराबी के चलते एक हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दूसरा हेलीकॉप्टर आसपास चक्कर लगाता रहा। तकनीकी समस्या दूर होने के बाद हेलीकॉप्टर ने दोबारा उड़ान भरी।
@khabreelal_news बुलंदशहर की डिबाई विधानसभा सीट से भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की कार का शनिवार को गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण एक्सीडेंट हो गया। बारिश के दौरान फॉर्च्यूनर का टायर फटने से कार पोल से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल विधायक को दिल्ली एम्स (AIIMS) रेफर किया गया है।
@khabreelal_news यूपी के मुरादाबाद में आगरा-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर एक तेज रफ्तार थार ने सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और चालक नाजि�� की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक अस्पताल में शव छोड़कर वाहन समेत फरार हो गया।
@khabreelal_news कन्नौज के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज बारिश के दौरान फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर की फेंसिंग तोड़कर पलट गई। सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह समेत पांच लोग घायल हुए। सिपाही दंपती ने राइफल की मदद से शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला।