📍नांदेड, महाराष्ट्र
महिलांची सुरक्षा, सन्मान आणि सक्षमीकरण ही केवळ योजनांची घोषणा करून साध्य होत नाही, तर त्यांच्या प्रभावी आणि काटेकोर अंमलबजावणीतून ते वास्तवात उतरते.
आज जिल्ह्यातील वरिष्ठ प्रशासकीय आणि पोलीस अधिकाऱ्यांसोबत झालेल्या आढावा बैठकीत महिला सुरक्षा आणि कल्याणाशी संबंधित विविध महत्त्वाच्या विषयांवर सविस्तर चर्चा झाली. योजनांचे नियमित ऑडिट व डिजिटल मॉनिटरिंग, रिक्त पदांची तातडीने पूर्तता, महिला अत्याचार प्रकरणांमध्ये वेळेत एफआयआर व आरोपपत्र दाखल करणे, पोलीस व संबंधित अधिकाऱ्यांचे नियमित संवेदनशीलता प्रशिक्षण, वन स्टॉप सेंटर- हेल्पलाइन - वैद्यकीय सहाय्यता- कौन्सिलिंगसह संपूर्ण सहाय्यता यंत्रणा अधिक सक्षम करणे, विविध विभागांमधील प्रभावी समन्वय आणि व्यापक जनजागृती अभियान राबविणे आदी मुद्यांवर विशेष चर्चा झाली.
जिल्हाधिकारी श्री राहुल कर्डिले, जिल्हा पोलीस अधीक्षक श्री नीलभ रोहन यांच्यासह वरिष्ठ अधिकारी बैठकीस उपस्थित होते.
🔳महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण केवल योजनाएँ बनाने से नहीं, बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन से सुनिश्चित होता है।आज संबंधित अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में महिला सुरक्षा एवं कल्याण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
योजनाओं के नियमित ऑडिट एवं डिजिटल मॉनिटरिंग, रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति, महिला उत्पीड़न के मामलों में समयबद्ध एफआईआर एवं चार्जशीट, पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों के नियमित संवेदनशीलता प्रशिक्षण, वन स्टॉप सेंटर एवं अन्य सहायता तंत्र को सुदृढ़ बनाने, विभिन्�� विभागों के बीच बेहतर समन्वय तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान पर विशेष बल दिया गया।
#महिलासक्षमीकरण #महिलासुरक्षा #सुशासन #नारीशक्ती #NCW #NCWIndia #NCWinMaharashtra #Nanded #नांदेड
The National Commission for Women has taken suo motu cognizance of the reported torture and murder of 21-year-old medical student Sawariya Basanth in Uzbekistan. The Commission has expressed grave concern over the allegations of physical assault, harassment, and attempted forced religious conversion preceding her death.
NCW has written to the Director General of Police, Kerala, seeking an expeditious investigation, coordination with the Ministry of External Affairs and the Indian Embassy in Tashkent, preservation of evidence, examination of available legal and extradition mechanisms, and comprehensive support for the bereaved family. The Commission has sought an Action Taken Report (ATR) from the DGP, Kerala, within 7 days.
The Commission has also requested the Ambassador of India to Uzbekistan to extend all necessary assistance and facilitate coordination with the concerned authorities to support the legal process and ensure effective cooperation in the matter.
The National Commission for Women remains committed to ensuring that justice is pursued through all available legal and diplomatic avenues. #uzebekistan #keralam #suomotu
📍 नांदेड़
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं देश के पूर्व गृह मंत्री स्वर्गीय डॉ. शंकरराव चव्हाण की जयंती के अवसर पर दैनिक 'सत्यप्रभा' द्वारा प्रदान किए जाने वाले 'स्वर्गीय श्रीमती कुसुमताई चव्हाण स्मृति पुरस्कार 2026' को आज स्व��कार किया। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए यह सम्मान प्राप्त होना मेरे लिए गौरव का विषय है।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मैंने कहा कि आज भारत की महिलाएँ नई ऊँचाइयों को छू रही हैं। चाहे फाइटर पायलट हों, अंतरिक्ष वैज्ञानिक, उद्यमी हों या अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में तिरंगे का गौरव बढ़ाने वाली खिलाड़ी—हर क्षेत्र में महिलाएँ अपन�� प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। देश में दस करोड़ से अधिक महिलाएँ स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं, तीन करोड़ से अधिक महिलाएँ लखपति दीदी बन चुकी हैं और लाखों महिलाएँ उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की सशक्त आधारशिला बन रही हैं।
किन्तु इस प्रगति के साथ-साथ महिलाओं के सामने साइबर अपराध, हिंसा, यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी जैसी गंभीर चुनौतियाँ भी हैं। बदलती सामाजिक परिस्थितियों के कारण पारिवारिक रिश्तों में भी तनाव और अस्थिरता बढ़ रही है। ऐसे समय में परिवार संस्था को सुदृढ़ बनाने और समाज को सही दिशा देने के लिए एक बार फिर मातृशक्ति को आगे आना होगा। इतिहास साक्षी है कि जब-जब राष्ट्र पर संकट आया, तब-तब माँ जिजाऊ, देवी अहिल्याबाई होल्कर और रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाओं ने समाज का नेतृत्व किया। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आज की मातृशक्ति भी इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना करेगी।
इस सम्मान समारोह में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री अशोक चव्हाण, प्रख्यात विधिवेत्ता एवं राज्यसभा सदस्य श्री उज्ज्वल निकम, 'डॉ. शंकरराव चव्हाण जीवनगौरव पुरस्कार' से सम्मानित लोकमत समूह के एडिटर-इन-चीफ श्री राजेंद्र दर्डा, तथा अन्य पुरस्कार सम्मानित डॉ. बालाजी आसेगांवकर, श्री मंदार भारदे और महिला शतरंज विश्व विजेता कुमारी दिव्या देशमुख सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
#NCW #AshokChavan
🔳 मराठवाड्यातील प्रतिष्ठित दैनिक 'सत्यप्रभा'च्या वतीने प्रदान करण्यात येणारा कै. सौ. कुसुमताई चव्हाण स्मृती पुरस्कार स्वीकारण्यासाठी मी आज ऐतिहासिक नगरी नांदेड येथे येत आहे.
महिला सक्षमीकरणाच्या क्षेत्रातील कार्यासाठी हा सन्मान केला जात आहे. स्वाभाविकपणे यानिमित्ताने नांदेडमध्ये माझे अन्यही कार्यक्रम आहेत. नांदेडकरांना भेटण्यास मी उत्सुक आहे.
🔳 मराठवाड़ा के प्रतिष्ठित दैनिक 'सत्यप्रभा' द्वारा प्रदान किए जाने वाले स्वर्गीय श्रीमती कुसुमताई चव्हाण स्मृति पुरस्कार को स्वीकार करने के लिए आज मैं ऐतिहासिक नगरी नांदेड़ आ रही हूँ।
महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए यह सम्मान प्राप्त हो रहा है। स्वाभाविक रूप से इस अवसर पर नांदेड़ में मेरे अन्य कार्यक्रम भी निर्धारित हैं। नांदेड़वासियों से मिलकर संवाद करने के लिए मैं उत्सुक हूँ।
#NCW #NCWIndia #NCWinMaharashtra #Nanded #womenempowerment
📍कन्नौज | उत्तर प्रदेश | 10 जुलाई
कन्नौज स्थित सखी वन स्टॉप सेंट�� (OSC) का निरीक्षण कर वहाँ उपलब्ध सुविधाओं, सेवाओं एवं शिकायत निवारण व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पीड़ित महिला को त्वरित, संवेदनशील और गरिमापूर्ण सहायता उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
इसके पश्चात आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को लाभ वितरित किए। साथ ही नवजात शिशुओं के अन्नप्राशन संस्कार एवं गोद भराई कार्यक्रम में सहभागिता की तथा महिलाओं को मोबाइल फोन, बच्चों को वित्तीय सहायता के चेक और विभिन्न संस्थानों को वैज्ञानिक उपकरण ��्रदान किए।
#NCW #OneStopCentre #NCWIndia #ncwinup #WomenEmpowerment #Kannauj
📍अकोला, महाराष्ट्र
अकोला येथील शासकीय विश्रामगृहावर आगमन होताच जिल्हाधिकारी श्रीमती वर्षा मीणा, जिल्हा पोलीस अधीक्षक श्री अर्चित चांडक तसेच अन्य वरिष्ठ अधिकारी आणि स्नेहीजनांनी आत्मीयतेने स्वागत केले. त्यांच्या स्नेहपूर्ण स्वागताबद्दल मनःपूर्वक आभार.
▪️अकोला स्थित विश्रामगृह पहुँचने पर जिलाधिकारी श्र��मती वर्षा मीणा, पुलिस अधीक्षक श्री अर्चित चांडक सहित वरिष्ठ अधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने आत्मीय स्वागत किया। उनके स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।
#NCW #NCWIndia #NCWinMaharashtra #akola #womenempowerment
The National Commission for Women organised a POSH Training Workshop at Niyojan Bhawan, Collector Office, Akola, on 2 July 2026. Hon’ble Chairperson, Smt. Vijaya Rahatkar reviewed the functioning of Internal Committees (ICs) and Local Committees (LCs), reaffirming the importance of robust institutional mechanisms for ensuring safe and dignified workplaces for women.
The workshop witnessed the participation of IC and LC members from government and private establishments, along with senior district officials, reinforcing collaborative efforts towards effective implementation of the POSH Act. #NCW #POSH #WomenSafety
📍अकोला, महाराष्ट्र
आज जिल्हा महिला रुग्णालय परिसरातील वन स्टॉप सेंटर (OSC) ला भेट देऊन तेथील कार्यपद्धतीचा सविस्तर आढावा घेतला. यावेळी महिलांशी संवाद साधला, केंद्रातील नोंदवही व अभिलेखांची पाहणी केली तसेच महिलांना पुरविण्यात येणाऱ्या विविध सेवांचा आढावा घेतला.
यानंतर नव्याने उभारण्यात येत असलेल्या वन स्टॉप सेंटरच्या इमारतीच्या बांधकामस्थळालाही भेट देऊन सुरू असलेल्या कामाच्या प्रगतीची पाहणी केली.
संकटात सापडलेल्या महिलेला केवळ सहानुभूती नव्हे, तर सक्षम आणि संवेदनशील व्यवस्थेचा आधार आवश्यक असतो. प्रत्येक मदतीच्या हाकेमागे एका महिलेची सुरक्षित आयुष्याची आशा दडलेली असते. त्यामुळे वन स्टॉप सेंटर ही केवळ एक सेवा नसून, महिलांसाठी विश्वास, संरक्���ण आणि नव्या आयुष्याची आशा देणारे महत्त्वपूर्ण आधारकेंद्र आहे.
💪आज जिला महिला चिकित्सालय परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर (OSC) का दौरा कर वहाँ की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान महिलाओं से संवाद किया, केंद्र के अभिलेखों एवं रजिस्टरों का निरीक्षण किया तथा महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं का अवलोकन किया।
इसके पश्चात निर्माणाधीन नए वन स्टॉप सेंटर के भवन का भी निरीक्षण क��� निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
संकट में फँसी महिला को केवल सहानुभूति नहीं, बल्कि एक सशक्त और संवेदनशील व्यवस्था का सहारा चाहिए। हर सहायता की पुकार के पीछे एक महिला की नई उम्मीद जुड़ी होती है। इसलिए वन स्टॉप सेंटर केवल एक सेवा केंद्र नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए सुरक्षा, विश्वास और सम्मानजनक जीवन की नई आशा का सशक्त माध्यम है।
#NCW #NCWIndia #NCWinMaharashtra #OSC #AkolaOneStopCentre #akola
Hon’ble Chairperson, Smt. Vijaya Rahatkar, chaired a review meeting with senior district administrative and police officials in Akola to assess the status of crimes against women, conviction rates, investigation and trial monitoring, police response mechanisms, cybercrime, matrimonial disputes, and implementation of women safety schemes. She emphasised coordinated action, gender sensitisation, and stronger institutional mechanisms to ensure timely justice and enhanced safety for women.
#NCW #WomenSafety #NariShakti #Akola #Maharashtra
National Commission for Women organised a Capacity Building Programme for One Stop Centre (OSC) personnel in collaboration with the Meghalaya State Commission for Women at Tura to strengthen survivor-centred support for women affected by violence and distress.
The programme brought together OSC Case Workers, Medical Professionals, Protection Officers, Service Providers and Police Personnel for expert-led sessions on the DV Act, legal procedures, medical & forensic response, and mental health. #NCW #WomenSafety #MissionShakti #Meghalaya
◾आजपासून दोन दिवसांच्या महाराष्ट्र दौऱ्याला प्रारंभ करत आहे. आज अकोला आणि उद्या अमरावती येथे विविध कार्यक्रमांमध्ये सहभागी होणार आहे. या दौऱ्यात महिलांच्या तक्रारींची प्रत्यक्ष सुनावणी, त्यांच्यासाठी राबविण्यात येणाऱ्या योजना व उपक्रमांचा आढावा, तसेच संबंधित यंत्रणांशी संवा��� साधून महिलांच्या सक्षमीकरणासाठी ��वश्यक उपाययोजनांवर चर्चा करेन.
◾आज से महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे का शुभारंभ कर रही हूँ। आज (2 जुलाई) अकोला और कल (3 जुलाई) अमरावती में विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करूँगी।
इस दौरे के दौरान महिलाओं की शिकायतों की प्रत्यक्ष सुनवाई, उनके लिए संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा, तथा संबंधित अधिकारियों के साथ संवाद के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिए आवश्यक उपायों पर विस्तृत चर्��ा करूंगी।
#NCW #NCWIndia #NCWinMaharashtra #womenempowerment #Akola #Amaravati
Hon’ble Chairperson of the National Commission for Women, Smt. Vijaya Rahatkar, visited the One Stop Centre (OSC), Akola, to review its functioning and assess the quality of support services being provided to women in distress. During the visit, she examined the Centre’s records and registers, interacted with a beneficiary, and reviewed the implementation of service delivery mechanisms. She also inspected the construction site of the new One Stop Centre to assess the progress of the ongoing infrastructure development.
#NCW #OneStopCentre #WomenSafety #NariShakti #Akola #Maharashtra
The National Commission for Women has taken suo motu cognizance of highly disturbing media reports regarding a viral video showing the brutal assault of a young woman near Khein Kba Bridge along the Nongstoin Bypass in West Khasi Hills, Meghalaya.
Strongly condemning the incident, the Commission has sought a detailed Action Taken Report (ATR) from the Director General of Police, Meghalaya, within 7 days. The Commission has sought details regarding the immediate identification and protection of the survivor, registration of an FIR under appropriate provisions of the Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS), prompt arrest of all accused, preservation of electronic and digital evidence, and a thorough investigation to ensure effective prosecution.
The Commission has also directed that the survivor be provided with immediate medical care, psychological counselling, and adequate security.
The National Commission for Women follows a Zero Tolerance policy towards crimes against women and has called for swift, impartial, and stringent action against all those responsible.
Under the Mission Shakti Initiative of the National Commission for Women (NCW) and the Government of Odisha, Day 1 (Batch 2) of the self-defence training programme was successfully conducted on 20.06.2026 at kakatpur, Puri.
Led by trainer Munmun Behera, the session engaged 30 participants and covered 360 degree defence, slap defence & fight response, and stances.
#MissionShakti #NCW #WomenSafety #SelfDefence @mission_shakti@PravatiPOdisha
राष्ट्रीय महिला आयोग ने राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक नाबालिग बाल��का के साथ कथित मानव तस्करी एवं सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित अत्यंत गंभीर मीडिया रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लिया है।
आयोग ने इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करते हुए ��ाजस्थान के पुलिस महानिदेशक से 7 दिनों के भीतर विस्तृत Action Taken Report (ATR) मांगी है। आयोग ने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई, मामले की त्वरित एवं निष्पक्ष जांच, बिना वैध लाइसेंस या पंजीकरण के संचालित 150 से अधिक अवैध होटलों एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को तत्काल सील कर उनके विरुद्ध व्यापक कार्रवाई, पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर हुई किसी भी लापरवाही की जांच तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।
आयोग ने पीड़िता को समुचित चिकित्सीय उपचार, मनोसामाजिक परामर्श, पुनर्वास एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा मामले में की गई समस्त कार्रवाई से आयोग को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों के प्रति राष्ट्रीय महिला आयोग की Zero Tolerance नीति है। ऐसे जघन्य अपराधों में प्रत्येक दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार त्वरित एवं कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। #suomotu @PoliceRajasthan
राष्ट्रीय महिला आयोग में नव नियुक्त स्टाफ के लिए आयोजित Orientation Program का सफलतापूर्वक आयोजन किया गय���।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य आयोग की कार्यप्रणाली, संवैधानिक दायित्वों, महिला अधिकारों से संबंधित विधिक प्रावधानों तथा जनसेवा के प्रति उत्तरदायित्व की व्यापक समझ विकसित करना रहा। इस अवसर पर आयोग की माननीय अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर ने कहा कि “आपको समझना होगा कि राष्ट्रीय महिला आयोग केवल complaint handling forum नहीं है, यह एक trust system है। जब कोई महिला यहाँ आती है, तो वह अपने जीवन का सबसे कठिन step लेती है, उस समय आपका behavior, आपकी language, और आपका process, सब उसके future को impact कर सकते हैं इसलिए हर file, हर note, हर report सिर्फ administrative document नहीं है, बल्कि यह किसी life की direction बदलने वाला tool है। काम करते समय हमेशा याद रखें, files paper पर चलती हैं, लेकिन decisions life पर impact डालते हैं।”
#NCW #OrientationProgramme #WomenEmpowerment #GoodGovernance