सिंगरौली जिले के चितरंगी में एसडीएम द्वारा एक महिला से उनके जूते के फीते बंधवाने का मामला सामने आया है, जो अत्यंत निंदनीय है।
इस घटनाक्रम को लेकर एसडीएम को तत्काल हटाने के निर्देश दिये हैं। हमारी सरकार में नारी सम्मान सर्वोपरि है। - CM
@DrMohanYadav51
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर देवास जिले के सोनकच्छ तहसीलदार के वायरल हो रहे वीडियो को संज्ञान में लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, अधिकारी आम लोगों के साथ सभ्य और शालीन भाषा का इस्तेमाल करें। इस तरह की अभद्र भाषा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेरे निर्देश के बाद कलेक्टर द्वारा तहसीलदार को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुशासन हमारी सरकार का मूल मंत्र है।
@DrMohanYadav51
घोर निंदनीय और अमर्यादित कृत्य करने वाले बीज निगम के प्रक्षेत्र उत्पादन अधिकारी संजीव कुमार तंतुवाय की संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गईं हैं।
ऐसा हीन कार्य करने वाले किसी भी शख्स को शासकीय सेवा में रहने का कोई अधिकार नहीं है: CM
@DrMohanYadav51
मैं प्रदेश के खिलाड़ियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि खेलों के विकास के लिए हम कोई भी कमी आड़े नहीं आने देंगे। आप खूब खेलें, आगे बढ़ें, यही कामना है: CM
लोहड़ी पर्व की सभी प्रदेश एवं देशवासियों को आत्मीय बधाई।
उमंग व उल्लास का प्रतीक यह पर्व आप सभी के जीवन में प्रेम, स्नेह, सुख-समृद्धि, शांति और सौहार्द लेकर आए, यही कामना करता हूं।
बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
#HappyLohri2024
अंतरिक्ष में भारत का परचम फहराने वाले प्रथम यात्री एवं अशोक चक्र से सम्मानित विंग कमांडर श्री राकेश शर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। अंतरिक्ष क्षेत्र में दिए गए आपके अमूल्य योगदान से इस देश की भावी पीढ़ियां सदैव प्रेरणा लेती रहेंगी।
#AshokChakra #RakeshSharma
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज "वीर बाल दिवस" के अवसर पर भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और गुरु गोबिंद सिंह जी एवं उनके चारों साहिबजादों के अद्भुत शौर्य और अतुलनीय बलिदान को नमन किया।
@DrMohanYadav51
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा बताई गईं चार श्रेणियों किसान, युवा, महिला और गरीबों के कल्याण और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।
पूरे प्रदेश में 10 से 15 जनवरी तक महिला सशक्तिकरण पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। 10 तारीख को लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरित की जाएगी।
साथ ही युवा दिवस और मकर संक्रांति पर्व के दौरान भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा : CM
@DrMohanYadav51
आज कलेक्ट्रेट कार्यालय इंदौर में वीसी के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर युवा दिवस, मकर संक्रान्ति और लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली। अवैध बाल संरक्षण गृहों पर सख्त कार्रवाई करने तथा अधिकारियों को इसके सतत निरीक्षण के लिए दिशा-निर्देश दिये।
बैठक में इंदौर से जल संसाधन मंत्री श्री @tulsi_silawat जी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी से आज निवास पर शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश की प्रगति एवं जनकल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।
मध्यप्रदेश विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के शुभारम्भ के अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री @ombirlakota जी, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री @nstomar जी का शुभ सानिध्य प्राप्त हुआ।
साथ ही प्रदेश के माननीय साथी विधायकों की उपस्थिति ने इस क्षण को और अमूल्य एवं अविस्मरणीय बना दिया।
नि:संदेह, यह प्रबोधन कार्यक्रम हम सभी जनप्रतिनिधियों को नया दृष्टिकोण प्रदान कर अपने कर्तव्यों के प्रति जागरुक एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन के लिए प्रेरित करेगा।
आज मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। जिले के अंतर्गत जनप्रतिनिधि रोस्टर अनुसार समारोह में शामिल हो सकें, इसकी व्यवस्था बनाई जाये। निमंत्रण पत्र समय पर भेज दिए जाएं। कोई भी अतिथि आमंत्रण से न छूटे। गणतंत्र दिवस पर मध्यप्रदेश की झांकी दिल्ली में पुरस्कृत हो, ऐसी प्रभावी झांकी बनाई जाए तथा प्रदेश में भी बेहतर झांकियों का प्रदर्शन हो।
आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री @prahladspatel जी ने मंत्रालय में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं जनकल्याण से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।