#JanAshirwadYatra में @CMMadhyaPradesh श्री @ChouhanShivraj जी को आशीर्वाद देने उमड़ रहे अपार जनसमूह ने यात्रा को एक ऐतिहासिक, अद्भुत और अविस्मरणीय रूप दे दिया है। जनता ने मुख्यमंत्री जी को बड़े ही उत्साह के साथ स्नेह और असीम आशीर्वाद दिया और चौथी बार सरकार बनाने का वादा किया।
भारतवर्ष के यशस्वी प्रधानमंत्री, विकास पुरुष,आदरणीय श्री @narendramodi जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आपके सुंदर, सुखमय व स्वस्थ जीवन की ईश्वर से कामना करता हूँ।
#HappyBdayPMModi#HappyBirthDayPM
बैतूल के मेरे प्रिय भाइयों-बहनों! जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत कर मुझ पर स्नेह की वर्षा करने के लिए आपका आभारी हूँ। आप सभी की ज़िंदगी बदलने के अभियान को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा हूँ। आपके सहयोग और आशीर्वाद के द्वारा ही अपने इस लक्ष्य तक पहुँच पाऊँगा। #JanAshirwadYatra
मुलताई से सारणी तक मेरे भाई-बहनों, प्यारे भांजे-भांजियों ने मुझे जो प्यार और आशीर्वाद दिया, उससे हृदय अभिभूत है। आपका यह स्नेह मुझे प्रदेश के लिए संकल्पित होकर कार्य करने की नई ऊर्जा देता है। आप सभी का हृदय से आभार।
#JanAshirwadYatra
हरितालिका तीज की आप सभी को शुभकामनाएं। अपनों के लिए तप, समर्पण और स्नेह ही हमारी संस्कृति-परंपराओं का आधार है। पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए निर्जल व्रत रखने वाली महिलाओं को मैं नमन करता हूँ।
भिंड के ऊमरी थाने में पदस्थ पुलिस जवान उमेश बाबू को श्रद्धांजलि। कर्तव्यनिष्ठ उमेश जी को शहीद का दर्जा दिया जाएगा। उनके आश्रित परिजनों को एक करोड़ की सहायता राशि और एक सदस्य को शासकीय सेवा दी जाएगी। पीड़ा की इस घड़ी में पूरा प्रदेश शोकाकुल परिजनों के साथ है।