'बचा न पाए अपना तन, व्यर्थ है सारा पैसा-धन'
सकारात्मक सोच है तो मानसिक बीमारी दूर है और जो शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ है वो सुखी जरूर है।
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शुभकामनाएं...
“सवा लाख से एक लड़ाऊँ,
तभी गोबिंद सिंह नाम कहाऊँ।”
सिखों के दसवें गुरु एवं खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के ज्योति-जोत दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
किसानों के अधिकारों की मुखर आवाज, जननायक एवं भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक श्रद्धेय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की 90वीं जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
‘जय जवान-जय किसान’ के अमर उद्घोष से देश में नई ऊर्जा का संचार करने वाले, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
अहिंसा और सत्याग्रह के आदर्शों से पूरी दुनिया को मानवता, शांति और सद्भाव का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।