माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने गरीब कल्याण के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखा है। देश में जन-जन की उन्नति की भावना के साथ उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि विकास का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।
प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के घर, उज्ज्वला योजना से धुएं से मुक्ति, किसान सम्मान निधि से किसानों को आर्थिक संबल, आयुष्मान भारत से स्वास्थ्य सुरक्षा, निःशुल्क राशन से खाद्य सुरक्षा और डीबीटी के माध्यम से पारदर्शी लाभ हस्तांतरण ने करोड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। यही कारण है कि लगभग 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकलकर सम्मान और आत्मविश्वास के साथ नए भारत के विकास में सहभागी बने हैं।
गरीबों के सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति प्रधानमंत्री जी की अटूट प्रतिबद्धता ही विकसित भारत की मजबूत नींव है।
#12YearsOfGaribKalyan
भगवान काल भैरव की आराधना एवं श्रद्धा के पावन पर्व कालाष्टमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
भगवान काल भैरव की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का वास हो।
हर हर महादेव!
#कालाष्टमी#Kalashtami#कालभैरव#HarHarMahadev
विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @nitinnabin जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
माँ मंगला भगवान विष्णु जी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता प्रदान करें!
#happybirthday 🙏💐
दिल्ली के द्वारका में खगड़िया निवासी श्रमिक पांडव कुमार जी की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। इस दुखद घटना के बाद दिल्ली सचिवालय में दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा भरोसा दिलाया कि इस कठिन घड़ी में दिल्ली सरकार पूरी मजबूती से परिवार के साथ खड़ी है। साथ ही दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जांच में किसी प्रकार की ढिलाई न हो और दोषियों को कठोरतम दंड मिले।
वहीं बिहार सरकार भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरी तत्परता के साथ पीड़ित परिवार के सहयोग में जुटी है। माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ₹8 लाख अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है — ₹4 लाख श्रम संसाधन विभाग से एवं ₹4 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष से।
दिल्ली और बिहार, दोनों सरकारें इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी हैं। क्षेत्रीयता के नाम पर हिंसा और अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को धैर्य और संबल प्रदान करें।
पश्चिम बंगाल की जनता ने संकल्प लिया है कि जिस TMC ने नौजवानों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया, उनके रोजगार और अधिकारों पर डकैती डाली, ऐसी भ्रष्ट TMC सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है...
संसद भवन परिसर में आयोजित NDA संसदीय दल की बैठक में NDA सांसदों ने प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए बधाई दी और उनका अभिवादन किया।
गणतंत्र दिवस हमारी स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है।
पारतन्त्र्याभिभूतस्य देशस्याभ्युदयः कुतः।
अतः स्वातन्त्र्यमाप्तव्यमैक्यं स्वातन्त्र्यसाधनम्॥