आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय बड़े भैया श्री @vaibhavpawarmp जी से भेंट कर नव दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित की।
प्रयागराज महाकुंभ में आज पवित्र संगम में स्नान के बाद पूजा-अर्चना का परम सौभाग्य मिला। मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला है। उनसे समस्त देशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्य और कल्याण की कामना की। हर-हर गंगे!
मध्यप्रदेश सरकार में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री के रूप में एक वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ आदरणीय भाईसाहब @nsp2106 जी
@BJP4MP@BJP4India@vdsharmabjp
मेरी सरकार महिलाओं के नेतृत्व में देश को सशक्त बनाने में, यानी women led development में विश्वास करती है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के द्वारा लोक सभा और विधान सभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 91 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों को सशक्त किया जा रहा है। देश की 10 करोड़ से भी अधिक महिलाओं को इसके साथ जोड़ा गया है। इन्हें कुल 9 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि बैंक लिंकेज के माध्यम से वितरित की गई है।
मेरी सरकार का लक्ष्य देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है। आज 1 करोड़ 15 लाख से भी अधिक लखपति दीदी एक गरिमामय जीवन जी रही हैं। इनमें से लगभग 50 लाख लखपति दीदी, बीते 6 महीने में बनी हैं। ये महिलाएं एक उद्यमी के रूप में अपने परिवार की आय में योगदान दे रही हैं।
कृषि सखियां नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा दे रही हैं और पशु सखियों के माध्यम से हमारा पशुधन मजबूत हो रहा है। ड्रोन दीदी योजना महिलाओं के आर्थिक और तकनीकी सशक्तिकरण का माध्यम बनी है।
- आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी
@rashtrapatibhvn
भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश के संगठन पर्व 2024 के अंतर्गत जिला राजगढ़ के निर्वाचित जिला अध्यक्ष श्री ज्ञानसिंह गुर्जर जी को हार्दिक शुभकामनाएं।
@BJP4MP
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मालवा प्रांत के पूर्व संघचालक, देव पुत्र के पितृ पुरुष, वरिष्ठ पत्रकार एवं विद्याभारती मध्य क्षेत्र के पूर्व सचिव श्री कृष्णकुमार अष्ठाना जी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुःखद हैं।
श्रद्धेय कृष्ण कुमार जी 30 वर्षों से बाल साहित्य की अग्रणीय बाल पत्रिका देवपुत्र के माध्यम से जन सामान्य तक हिंदी भाषा की पहुँच बनाने में अपनी महती भूमिका निभाई उनका जाना साहित्यिक जगत के अपूरणीय क्षति हैं।
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
ॐ शांति:।
उदयपुरा से बरेली यात्रा के दौरान मार्ग पर श्री हनुमान भक्तों का जत्था मिला जो पदयात्रा कर पावन छींद धाम पहुँचेगा।
भक्तों के भाव को देख मैं भी जत्थे में पहुँचा और श्रद्धालुओं के साथ प्रभु सुमिरन किया।
छींद वाले हनुमान जी महाराज आप सबका कल्याण करें, मंगल करें यही प्रार्थना है।
करेली में प्रिय स्व.श्री विनीत जैन जी के आकस्मिक देवलोकगमन पर उनके निज आवास पर जाकर पुत्र श्री स्वामी जैन (लंदन निवासरत) व श्री मैत्रिश जैन (बैंगलोर में कार्यरत) को सांत्वना दी और पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। कष्ट-शोक की घड़ी में सदैव परिवार के साथ हूं।
@jalamsing_patel
भाजपा संगठन पर्व-2024 के तहत सम्पन्न जिला अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के उपरान्त उज्जैन नगर एवं विदिशा में जिला अध्यक्ष सर्व सम्मति से निर्वाचित किए जाते हैं।
#SangathanParv
पौष पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के साथ ही आज से प्रयागराज की पुण्यभूमि पर महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़े इस दिव्य अवसर पर मैं सभी श्रद्धालुओं का हृदय से वंदन और अभिनंदन करता हूं। भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का यह विराट उत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे, यही कामना है।
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के अवसर पर 'इंटर्नशिप विथ नरेन्द्र शिवाजी पटेल' के तृतीय बैच हेतु चयनित उदयपुरा विधानसभा के आप सभी युवाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ...💐
#Intern_With_NSP#NSP140
नई फसल के आगमन और हर्ष व उल्लास के पावन पर्व 'लोहड़ी' की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
यह पर्व आपके जीवन में खुशहाली एवं आनंद लाये और हर घर-आँगन धन-धान्य एवं सुख, समृद्धि से भर जाये, यही प्रार्थना है।