Public Health Professional, Digital Health Specialist, EVM Expert @NIHFWofficial, I have worked with @UNDP_India, @NIA_india, @NCRBHQ, @NICMeity & @NITIAayog
6 सितंबर, 2026 को #गोवा के रविन्द्र भवन में #LetsInspireBihar के अंतर्गत निर्धारित है 'बिहार डेवलपमेंट समिट 2026' ! गोवा एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में निवास कर रहे मूल बिहारवासियों के लिए 2047 तक विकसित भारत में एक विकसित बिहार के निर्माण की यात्रा में साथ जुड़ने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है ! रजिस्ट्रेशन लिंक निम्नांकित है 👇
https://t.co/V0E3I8WDRq
https://t.co/8vO4pcDsbX
ग्राम - शेर, जिला - #गोपालगंज, ब्लॉक - सिधवलिया, विधानसभा - बैकुंठपुर
यहाँ की सड़क की हालत देखें — यह सड़क नहीं, नर्क है!
माननीय @samrat4bjp जी से विनम्र निवेदन है कि कृपया संज्ञान लें और ग्रामवासियों को इस समस्या से मुक्ति दिलाएं।
#BiharRoads#बिहार
"यथोदयगिरेर्द्रव्यं सन्निकर्षेण दीप्यते ।
तथा सत्सन्निधानेन हीनवर्णोऽपि दीप्यते ।"
अर्थात - "जैसे उदयाचल की सभी वस्तुएं सूर्य के समीप होने से चमकने लगती हैं, उसी प्रकार सज्जनों के संसर्ग से मूर्ख भी विद्वान हो जाते हैं ॥"
#SundayThoughts
"सम्पदो महतामेव महतामेव चापदः ।
वर्धते क्षीयते चन्द्रो न तु तारागणः क्वचित् ॥"
अर्थात - "महापुरुषों को ही संपत्ति और विपत्ति प्राप्त होती रहती है (साधारण मनुष्य को नहीं)। चंद्रमा का ही वृद्धि और क्षय होता है, साधारण ताराओं का नहीं ।"
#MondayThoughts
#गोपालगंज के शेर में #LetsInspireBihar के अंतर्गत आयोजित 'ग्रामीण विकास शिखर सम्मेलन 2026' के कुछ दृश्य साझा कर रहा हूँ । 2047 तक विकसित भारत में एक विकसित बिहार के निर्माण के लिए बिहार के हर ग्राम-नगर के जन-जन का जाति-संप्रदाय, लिंगभेद और विचारधारात्मक मतभेदों से ऊपर उठकर शिक्षा एवं उद्यमिता की क्रांति लाने के निमित्त साथ जुड़कर प्रयास करना अत्यंत आवश्यक है । आज शेर में मैंने ग्रामीण क्षेत्र में अत्यधिक रोजगार सर्जन की दृष्टि एवं क्षमता रखने वाले कुशल नेतृत्वकर्ताओं के निर्माण की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए सभी से बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य निर्माण में सकारात्मक अंशदान का आह्वान किया । सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता देखकर #यात्री_मन अत्यंत आशान्वित है ! यात्रा गतिमान है !
#सिवान के चित्रगुप्त मंदिर सभागार में #LetsInspireBihar के अंतर्गत संचालित आइडियल 40 शिक्षा केंद्र, जिसमें बिहार बोर्ड के नवमी एवं दसवीं वर्ग के निर्धन मेधावी छात्र-छात्राओं को 2 साल निःशुल्क शिक्षा दी जाती है, में आज चतुर्थ बैच मे नामांकन के लिए विगत 29 मार्च को लिए गए टेस्ट में जो छात्र-छात्राएं चयनित हुए, उनके लिए आज उनके अभिभावकों के साथ आयोजित बैठक में अभियान एवं आइडियल 40 के उद्देश्यों की चर्चा की गई । 12 अप्रैल को इस बैच का शुभारंभ कार्यक्रम निर्धारित किया गया है ।
"उद्योगे नास्ति दारिद्रयं जपतो नास्ति पातकम्। मौनेन कलहो नास्ति जागृतस्य च न भयम्॥"
अर्थात - "उद्यम से दरिद्रता तथा जप से पाप दूर होता है । मौन रहने से कलह और जागते रहने से भय नहीं होता ।"
#SaturdayThoughts
Prof. Rajesh Kumar, Nodal Officer for NCCVMRC, shares insights on the International Training Programme on Repair & Maintenance of Cold Chain Equipment organized at the National Institute of Health and Family Welfare from 23 March to 2 April 2026.
@UNICEFIndia@UNICEF_PNG
22 मार्च, 2026 को #LetsInspireBihar अभियान के पंचम वार्षिकोत्सव पर #पटना के बापू सभागार में 10 बजे पूर्वाह्न से निर्धारित 'बिहार सांस्कृतिक पुनर्जागरण महासभा 2026' में अधिकाधिक सहभागिता के निमित्त संदेश हेतु अभियान के गार्गी कृत्या अध्याय से जुड़ीं किरण सिंह जी का आभार ! महासभा में सहभागिता हेतु रजिस्ट्रेशन लिंक निम्नवत है 👇
https://t.co/IGT7vNVmLE
"विद्यामदो धनमदस्तृतीयोऽभिजनो मदः ।
मदा एतेऽवलिप्तानामेत एव सतां दमाः ॥"
अर्थात - "विद्या का अहंकार, धन-सम्पति का अहंकार, कुलीनता का अहंकार तथा सेवकों के साथ का अहंकार तो बुद्धिहीनों को होता है, सदाचारी व्यक्ति तो दमन द्वारा इनमें भी शांति ढूंढ लेते हैं ।"
#SundayThoughts
"वसेत्सह सपत्नेन क्रुद्धेनाशुविषेण च ।
न तू मित्रप्रवादेन संवसेच्छत्रु सेविना ।।"
अर्थात - "शत्रु और क्रुद्ध महाविषधर सर्प के साथ भले ही रहें, परंतु ऐसे मनुष्य के साथ कभी न रहें जो ऊपर से तो मित्र कहलाता है, परंतु भीतर-भीतर शत्रु का हितसाधक हो ।"
#Thoughts
"शुचित्वं त्यागिता शौर्यं सामान्यं सुखदुःखयोः।
दाक्षिण्यं चानुरक्तिश्च सत्यता च सुहृद्गुणाः॥"
अर्थात - "हृदय की निर्मलता, त्याग की भावना, शूरता, सुख और दुःख में समान भाव, चतुराई, अनुराग और सच्चाई- यह सब मित्र के गुण हैं ।"
#WednesdayThoughts
"न तन्मित्रं यस्य कोपाद् विभेति यद् वा मित्रं शंकितेनोपचर्यम्।
यस्मिन् मित्रे पितरीवाश्वसीत तद् वै मित्रं संगतानीतराणि।"
अर्थात - "वह मित्र ही क्या जिसके क्रोध से भय लगे या जिस पर शंका हो, मित्र वही है जिस पर पिता जैसा विश्वास हो, शेष तो साथी मात्र हैं ।"
#TuesdayThoughts
#दिल्ली भ्रमण के क्रम में आज कैनरा बैंक के क्षेत्रीय मुख्यालय पहुंचा जहाँ रीजनल हेड डीजीएम आराधना त्रिवेदी जी, जो मूलतः सारण से हैं, से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई । बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य निर्माण हेतु संकल्पित #LetsInspireBihar के अंतर्गत गतिमान प्रयासों की चर्चा के क्रम में 22 फरवरी, 2026 को #दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में निर्धारित 'बिहार डेवलपमेंट समिट 2026' में सहभागिता हेतु उन्हें आमंत्रित भी किया गया । 2047 तक विकसित भारत में एक विकसित बिहार के निर्माण की यात्रा में साथ जुड़ने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है ! रजिस्ट्रेशन लिंक निम्नांकित है 👇
https://t.co/g6t5wOb3Td
22 फरवरी, 2026 को #दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में #LetsInspireBihar के अंतर्गत निर्धारित 'बिहार डेवलपमेंट समिट 2026' में गरिमामयी उपस्थिति की स्वीकृति हेतु माननीय गिरिराज सिंह जी, वस्त्र मंत्री, भारत सरकार एवं माननीय डाॅ दिलीप जायसवाल जी, उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री, बिहार सरकार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ । आपके मार्गदर्शन से निश्चित ही बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य निर्माण हेतु संकल्पित हमारा सामुहिक अभियान सशक्त होगा और बिहार में स्टार्ट-अप्स की सफलता के निमित्त एक व्यापक इकोसिस्टम के निर्माण में हम सफल हो सकेंगे । दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में निवास कर रहे मूल बिहारवासियों के लिए 2047 तक विकसित भारत में एक विकसित बिहार के निर्माण की यात्रा में साथ जुड़ने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है ! रजिस्ट्रेशन लिंक निम्नांकित है 👇
https://t.co/g6t5wOb3Td
@girirajsinghbjp@DilipJaiswalBJP
22 फरवरी, 2026 को #दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में #LetsInspireBihar के अंतर्गत निर्धारित 'बिहार डेवलपमेंट समिट 2026' में अधिकाधिक सहभागिता के निमित्त संदेश हेतु पंचायत वेब सीरीज से जुड़े सुप्रसिद्ध एक्टर दुर्गेश कुमार जी का हृदय से आभार । 2047 तक विकसित भारत में एक विकसित बिहार के निर्माण की यात्रा में साथ जुड़ने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है ! रजिस्ट्रेशन लिंक निम्नांकित है 👇
https://t.co/g6t5wOb3Td
बिहार के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा जी से मिलकर मैंने बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य निर्माण हेतु संकल्पित #LetsInspireBihar अभियान के अंतर्गत गतिमान प्रयासों तथा आगामी 22 फरवरी, 2026 को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में निर्धारित 'बिहार डेवलपमेंट समिट 2026' के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की । इस अवसर पर अभियान के दिल्ली-एनसीआर अध्याय से जुड़े वरिष्ठ सदस्य एवं एक्सपर्ट टाउन प्लानर श्री एन जे सिंह जी के द्वारा 2047 तक विकसित बिहार के विजन के अनुरूप नगरों एवं महानगरों के योजनाबद्ध विकास हेतु स्वैच्छिक रूप से अपनी सेवाएं समर्पित करने का प्रस्ताव दिया गया । यात्रा गतिमान है ! @VijayKrSinhaBih