देश के युवाओं की उम्मीद, लोकतंत्र की बुलंद आवाज़, जनआकांक्षाओं के प्रतिनिधि, निर्भीक विचारक, संवेदनशील जननेता एवं सामाजिक न्याय के प्रखर योद्धा आदरणीय श्री @RahulGandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
नफ़रत के दौर में मोहब्बत, विभाजन के समय एकता और निराशा के बीच उम्मीद का संदेश देने वाले आपके नेतृत्व ने देश के करोड़ों लोगों के मन में विश्वास और आशा का संचार किया है। संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक समानता, आर्थिक न्याय और भाईचारे के मूल्यों की रक्षा के लिए आपका सतत संघर्ष तथा युवाओं, छात्रों, किसानों, श्रमिकों, दलितों, पिछड़ों, वंचितों और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज़ को मजबूती से उठाने का आपका संकल्प प्रेरणादायी है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, असीम ऊर्जा तथा निरंतर जनसेवा के लिए शक्ति प्रदान करें। आपका यह प्रेरणादायी नेतृत्व राष्ट्रहित और जनकल्याण के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।
अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी से हमारे आदर्श एवं मार्गदर्शक राजनीतिक गुरु पूर्व चेयरमैन PSC रेल मंत्रालय भारत सरकार माननीय श्री #DeepakBhaiyaMLC जी ने उनके आवास 10 राजा जी मार्ग पर मिलकर पुनः राज्यसभा सांसद बनने बधाई दी।
@DeepakSinghINC
"जनता की उम्मीद, संविधान की आवाज़, युवाओं का विश्वास।
जननायक नेता विपक्ष सांसद रायबरेली माननीय श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ❤️🇮🇳 "
#HappyBirthdayRahulGandhi 🎂🎉
@RahulGandhi
हज़ार बर्क़ गिरे लाख आँधियाँ उट्ठें
वो फूल खिल के रहेंगे जो खिलने वाले हैं
हम सबके नेता, देश की सशक्त आवाज, संविधान के सजग प्रहरी, संघर्ष, त्याग की मिसाल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
भगवान जगन्नाथ जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूं। आपके संकल्प सफल हो। त्याग की यह यात्रा सदैव गुलज़ार रहे। शुभकामनाएं भैया। @RahulGandhi
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक एवं अनंत शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
किसानों के अधिकारों, छात्रशक्ति एवं युवाओं के उज्ज्वल भविष्य तथा दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा का आपने जो महत्त्वपूर्ण दायित्व निभाया है, उसमें आपको निरंतर सफलता प्राप्त हो। देश और समाज की उन्नति एवं विकास में आपका योगदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
आनेवाला वर्ष आपके जीवन में नई उपलब्धियां और सफलता लेकर आए — इन्ही मंगलकामनाओं के साथ आपको पुनः जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आज 15 जून से प्रारम्भ हो रही अमेठी प्रीमियर लीग के शुभारंभ अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ ही मतदाता सूची निगरानी अभियान से जुड़े कांग्रेस साथियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा अवसर पर अमेठी सांसद श्री @KLSharmaINC जी के साथ सहभागिता किया।
#Amethi #Congress #APL #AmethiPremierLeague #VoterList #TeamAmethi
आज लखनऊ विश्वविद्यालय के आंदोनकारी छात्रों के साथ उनके अनिश्चितकालीन धरने में शामिल हुआ।
क्योंकि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज़ उठाने वालों को दबाने का काम कर रही है। जहाँ लगातार पेपर लीक हाहाकार मचा हुआ है।
वहीं छात्रों की फीस वृद्धि की जा रही है, और छात्रों द्वारा इसकी शिकायत करने पर उन्हें डराने, मुकदमे दर्ज करने और उनके भविष्य को प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है। यह लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना के विपरीत है।
लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों से बढ़ी हुई फीस वसूले जाने के विरोध में छात्र नेताओं प्रेम प्रकाश, प्रिंश प्रकाश और हर्षित शुक्ला सहित कई छात्रों ने लोकतांत्रिक तरीके से आवाज़ बुलंद की। लेकिन उनकी मांगों पर विचार करने के बजाय उनके विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें निष्कासित कर दिया गया।
हम मानते हैं कि शिक्षा, रोजगार और अपने अधिकारों की मांग करना किसी भी छात्र का संवैधानिक अधिकार है। अन्याय और दमन के विरुद्ध चल रही इस लड़ाई में हम छात्रों के साथ थे, हैं और अंत तक उनके साथ खड़े रहेंगे।
लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध नहीं, बल्कि नागरिक का अधिकार है।
#LucknowUniversity
#StudentRights
#EducationForAll
#YouthVoice
#StopPaperLeak
#FeeHikeRollback
#JusticeForStudents
#UttarPradesh
जब कांग्रेस सरकार थी तो भारत ने अमेरिका पर 200% टैरिफ लगाकर खूब कमाया, अब भारत में मोदी सरकार है हम ट्रैफिक बढ़ाकर भारत से कमाएंगे।
भारत को दुःखी करने वाला डोनाल्ड ट्रंप का बयान.......
यह जो मोदी के हनुमान बने घूम रहे हैं इन्हें लंगूर बना देगा😁
बस इस फ़ोटो वाला कोई नेता अथवा पत्रकार जंतर मंतर जा कर दिखाए।
निष्पक्षता का अंदाज़ा भी लग जाएगा।
#cocroachjantaparty#cjp_पार्टी
कांग्रेस के वह नेता जो छोटी से बात में शादी वाले फूफा बन जाते हैं,
उन्हें 5 बार के MLA दो बार के मुख्यमंत्री 2 बार के लोकसभा और 2 बार के राज्य सभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह जी को जरूर सुनना चाहिए।
@digvijaya_28
हमारे आदर्श एवं मार्गदर्शक राजनीतिक गुरु पूर्व चेयरमैन PSC रेल मंत्रालय भारत सरकार माननीय श्री #DeepakBhaiyaMLC जी.. वा शाहगढ़ की लोकप्रिय पूर्व ब्लॉक प्रमुख मेरी प्यारी भाभी जी को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई 💐..
#happyanniversary@DeepakSinghINC
छात्रों और युवाओं के हक, सम्मान और अधिकार की आवाज़ को बुलंद करने के लिए आज कोटा में नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी का स्वागत किया।
आज शाम राहुल जी छात्रों से मुलाकात कर पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर उनसे महत्वपूर्ण चर्चा और संवाद करेंगे।
कोटा से चालू हुआ यह संवाद देशव्यापी है। छात्रों के भविष्य को सुरक्षित और मज़बूत बनाने के उद्देश्य से राहुल जी ने यह महत्वपूर्ण पहल की है।
#ChhatronKiGoonj
@GovindDotasra@TikaRamJullyINC@ashokgehlot51@INCIndia@INCRajasthan