हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
➡️ वारंटी की तलाश में पुलिस पर गलत व्यक्ति को उठाने का आरोप
➡️ सदर कोतवाली में हिरासत के दौरान युवक से मारपीट के गंभीर आरोप
➡️ परिजनों का दावा- चिकित्सकीय परीक्षण में हाथ में चोट दर्ज, चेहरे पर भी चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं
➡️ मामले की शिकायत केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति से की गई
➡️ पुलिस का कहना है कि युवक ने स्वयं को चोट पहुंचाई, जबकि मामले की जांच सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किए जाने की बात कही गई है
➡️ अब तक सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक नहीं किया गया है, ऐसे में युवक के शरीर और चेहरे पर दिखाई दे रही चोटें कई गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं
➡️ सच क्या है, इसका जवाब निष्पक्ष जांच और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा
#Hamirpur #Up #Hindikhabar @hamirpurpolice@Uppolice@dgpup@CMOfficeUP@myogiadityanath@UPGovt@dmhamirpurup
यूपी पुलिस धन्य हो आप,
इतना शोर शराबा होने के बाद भी आपको पता नहीं चल पाया कि उसके बाप का नाम आपके अभियुक्त के अनुसार गलत है।
सिर्फ अपनी खीज मिटाने के लिए उसको जमकर पीटा, अपना गुस्सा निकाला, अपनी पर्सनल खुन्नक निकाली।
तुम लोगों और राक्षसों में कोई अंतर नहीं है।
@Uppolice@dgpup@India_NHRC
क्या ये मानवाधिकार का उल्लंघन नहीं है, क्या क्राइम नहीं है?
पुलिस की जल्लाद..थाने के भीतर युवक की डंडे से निर्मम पिटाई का ये वीडियो बिहार से वायरल है..!
पिटाई करने वाले थाना अध्यक्ष है..चोरी के आरोप में युवक को थाने लाया गया था..जिसकी बेरहमी से पिटाई की गई..!
क्या पुलिस जी जज बन जाएगी...कानून के रखवाले कानून की साख पर बट्टा क्यों लगा रहे हैं..?
यूपी के हमीरपुर जनपद की बहादुर पुलिस का कारनामा देखिए...!
दरोगा सुरेंद्र पाल ने निर्दोष युवक को पकड़कर पहले चौराहे पर परिजनों के सामने पीटा..फिर थाने ले जाकर बुरी तरह पिटाई की..!
मां और बहन चिल्लाती चीखती रही लेकिन पुलिस का दिल नहीं पसीजा..थाने में पिटाई के बाद युवक की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया
गया है..!
जानकारी अनुसार पुलिस शिवराज नाम के वारंटी को गिरफ्तार करने गई थी..लेकिन उसी नाम के दूसरे शख्स को जबरन पकड़ लाई और बुरी तरह पिटाई की...!
IPS और DSP के जेब में भी पैसे नहीं होते क्योंकि आजकल मोबाइल के अंदर होते हैं, जालसाजों की नजर मोबाइल को हैक कर पैसे उड़ाने।खाता को सुरक्षित रखने साइबर फ्रॉड से बचने के लिए बालाघाट एसपी श्री आदित्य मिश्रा सर ने बताया कि 1930 में फ़ोन न लगे तो https://t.co/mc0E2i4s2b में एंट्री करे
😳 रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा कानूनी दावा!
एक किसान ने सुप्रिम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाते हुए दावा किया है कि रायपुर एयरपोर्ट उसकी पुश्तैनी ज़मीन पर बना है।
याचिका में किसान ने कहा:
• 1942 में ब्रिटिश प्रशासन ने एयरफील्ड बनाने के लिए ज़मीन अस्थायी रूप से ली थी।
• ज़मीन कभी वापस नहीं की गई।
• अब ₹3,500 करोड़ मुआवज़ा मांगा गया है, जिसमें बकाया किराया, ब्याज और ज़मीन का मूल्य शामिल है।
यह तानाशाही नहीं तो क्या है? जब बाईक स्वामी अपने पेपर डिजी लॉकर पर दिखा रहा है फिर भी उसकी बाईक सीज कर रहे हैं?
वैसे जागरुक बनिए, वीडियो बनाइए हर कार्यवाही पर बिना हिचकिचाए क्योंकि 100-500 के लिए यह लोग आपके साथ बहुत बड़ा नुक्सान कर सकते हैं।
थाने के भीतर महिला फरियादी से दुर्व्यवहार..."दरोगा और इंस्पेक्टर पर अभद्रता.."मारपीट व मोबाइल छीनने का आरोप"...!
पीड़िता बोली -
इंस्पेक्टर बोले...इसका माद@@द का मोबाइल छीन कर अंदर ले आओ..!
मोबाइल छीनकर वीडियो डिलीट करने का भी आरोप..!
यूपी के कुंडा प्रतापगढ़ का मामला..जमीनी विवाद के मामले में महिला FIR दर्ज कराने थाने गई थी..!
पीड़ित महिला के आरोप सुनिए - 👇👇
हाल ही में राजस्थान के करौली में कुछ आपराधिक तत्वों द्वारा दलित समाज के एक युवक को अगवा करके उसके साथ बर्बरता से पिटाई की गयी थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ👇🏻
अब नगीना सांसद @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद ने खुद पीड़ित युवक से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात करके पूरी घटना की डिटेल ली व न्याय का भरोसा दिलाया
वाकई में चन्द्रशेखर आजाद जी इस बहुजन समाज के लिए मसीहा हैं ❤️
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर थाना फतेहपुर, ग्राम गदरहेड़ी से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।
एक नाबालिग बच्चे के हाथ-पैर बांधकर तालिबानी अंदाज़ में बेरहमी से पिटाई की गई और उसका वीडियो वायरल हो रहा है।
यह घटना सभ्य समाज और कानून-व्यवस्था के नाम पर गहरा कलंक है! अपराधियों में कानून का कोई खौफ नहीं बचा है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, यूपी में यह कैसा 'रामराज्य' है जहाँ बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं? @Uppolice से मांग है कि इस मामले का तत्काल संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ अत्यंत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए और उनकी अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित हो।
जंगलराज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!
#Saharanpur #UttarPradesh #CrimeInUP #LawAndOrder @saharanpurpol@SaharanpurDm@adgzonemeerut
"साले चमा#र तु पैसे नहीं लाया" बोलकर अभिषेक गुर्जर और उसके साथियों ने दलित लड़के के साथ लाठी-डंडे, मूर्गा बनाया और राजस्थान के करौली से वीडियो वायरल! | #dalit#दलित
➡️ बदायूँ में 13 वर्षीय मासूम लड़की के साथ बलात्कार।
➡️ लड़की भवीपुर चक्की से घर लौट रही थी।
➡️ मक्के के खेत में जबरन खींचकर ले गए।
➡️ खेत के बाहर आरोपियों की बाइक खड़ी थी।
➡️ अंदर से लड़की के रोने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं।
➡️ लोग चीख सुनकर मौके पर पहुंचे।
➡️ लड़की ने कैमरे के सामने कहा: "भैया, इसने मेरी इज्जत लूट ली।"
➡️ मारपीट कर पजामी और कपड़े निकाल दिए।
➡️ रोती-बिलखती लड़की का वीडियो वायरल।
➡️ इस्लामनगर थाना क्षेत्र का मामला।
➡️ पुलिस ने सिर्फ छेड़खानी की मामूली धारा में केस दर्ज किया।
➡️ परिवार का आरोप: पुलिस ने तहरीर बदलकर आरोपी बचाए।
➡️ पुलिस का अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं।
#Badaun #BadaunRape #JusticeFor13YearOld #BetiBachao #UttarPradesh #ViralVideo #PoliceFail #SaveDaughters @Uppolice@CMOfficeUP
परदेस कमाने गए और वहीं अपनी मर्यादा गंवा बैठे!
अगर खुद पर काबू नहीं है तो अपने परिवार को साथ रखिए क्योंकि किसी और की बहन-बेटी की तरफ उठी एक गलत नजर आपकी जिंदगी को ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर देगी जहाँ से वापसी मुमकिन नहीं होगी।
आखिर क्यों कुछ लोग परदेस जाकर भटक जाते हैं?
UP- महोबा जिले में एक कुएं की सफाई हुई. सुबह से शाम तक ढेरों सिल्ट निकली और उस सिल्ट के साथ निकले ढेरों बिजली मीटर. इन बिजली मीटरों की संख्या 50 से ज्यादा है. ये बिजली मीटर कई सालों से इस कुएं में खपाये जा रहे थे. पता चला है कि इलाके के बिजली अधिकारी बिजली चोरी में पकड़े गये बिजली मीटरों को इस कुएं में फैंककर कनैक्शन धारक से "फीलगुड सैटलमेंट" कर लेते थे.
आज अपराध कुएं से बाहर निकलकर आ गया. अभी तक इस मामले में कोई जांच शुरू नही हुई है.
मतलब वीडियो बनाना भी अपराध है पूरी तरह से कानून व्यवस्था का ब्लंडर हो रहा है पुलिस जब जिसको चाहे पीट दे...???
मतलब हद हो गई पुलिस कर्मी क्या अपने को कानून से ऊपर समझते है युवकों- दरोगा में हुई थी कहासुनी।।
एक्सप्रेसवे पर चेकिंग के दौरान दरोगा विनोद कुमार और कांस्टेबल जितेंद्र कुमार दिल्ली की ओर जा रहे बुलेट सवार दो युवकों को रोकते नजर आ रहे हैं।।
इस दौरान युवकों की दरोगा व ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से कहासुनी हो रही है। इसका वीडियो बनाने पर दरोगा युवक के साथ अभद्र व्यवहार करने के साथ थप्पड़ जड़ रहा है।।
पहले इन दोनों की तस्वीर देखिए। जो चेहरे से ही क्रूर नजर आ रहे।
मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों के साथ करीब डेढ़ साल तक बर्बरता करने वाले यही थे। टूटे हाथ वाला फैक्ट्री का सुपरवाइजर शिवा त्यागी है, बगल खड़ा प्रमोद बालियान। इसका बेटा अंकित बालियान अभी फरार है। ये रेलवे स्टेशन और बस अड्डों के बाहर से मजदूरों को लाते थे।
ऐसा नहीं कि प्रमोद बालियान गरीब-गुरबा है। परिवार में 90 बीघा खेत है। बड़ा घर है। इसकी मां गांव की प्रधान रह चुकी हैं। लेकिन इसने क्रूरता की सारी हदें पार की। मजदूरों को एक रुपया नहीं दिया। रोज मारता। कभी पेंचकस से तो कभी भाले से।
ये मजदूरों के हाथ और पैर पर नहीं मारते थे, क्योंकि ऐसा करने से वह फैक्ट्री में काम नहीं कर पाएगा। इसलिए उसके सिर और कान पर मारते थे। मजदूरों का जब रेस्क्यू किया गया तो पता चला की सबको ही कम सुनाई देता है। सबके सिर पर चोट है।
कई लोग कहते हैं कि ये 13 मजदूर भाग क्यों नहीं पाए? असल में इन मजदूरों को पता ही नहीं था कि इन्हें रखा कहा गया है। मतलब कौन सा जिला। फिर ये जहां थे वहां गेट पर दो पिटबुल के हट्टे-कट्टे कुत्ते रहते थे। दीवारों पर तार लगा था, जिसमें करंट दौड़ाया गया था।
छोटी-छोटी बातों पर जाटों में खाप पंचायत लग जाती है। आदेश आ जाते हैं, लेकिन इस क्रूरतम, विभत्स अपराध पर न कोई पंचायत हुई और न किसी का हुक्का पानी बंद हुआ।
हां, पुलिस ने यहां कमाल का रोल निभाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएसपी संजय वर्मा का गुस्सा नजर आया। मजदूरों को खाना खिलाया। कपड़े दिए। 30-30 हजार रुपए की केंद्र सरकार की बंधुआ मजदूर उन्मूलन योजना के तहत मदद करवाई।
बाकी अभी मुख्य आरोपी अंकित बालियान फरार है। 3 टीम लगी हैं। उम्मीद है कि जल्द ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापनों में 'सुरक्षित' एक्सप्रेसवे, हकीकत में गुंडों का अड्डा!
यह है उत्तर प्रदेश के तथाकथित 'हाईटेक और सुरक्षित' एक्सप्रेसवे की जमीनी हकीकत, जिसके विज्ञापनों पर भाजपा सरकार करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाती है। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी (संख्या: UP65EP9384) में 10 से 15 हथियारबंद और डंडे लिए गुंडे सरेआम तांडव मचा रहे हैं।
ये गुंडे एक्सप्रेसवे पर चल रहे आम परिवारों, बहन-बेटियों की गाड़ियों के आगे जबरन ब्रेक लगाकर भयानक दुर्घटना कराने और उन्हें असंतुलित करने का जानलेवा प्रयास कर रहे हैं। हद तो तब हो गई जब जेवर टोल प्लाजा को ये गुंडे बिना रुके, बिना टैक्स दिए सरेआम तोड़कर भाग निकले! गाड़ी के आगे नंबर प्लेट तक नहीं है।
मुख्यमंत्री जी, कहाँ है आपकी वो 'जीरो टॉलरेंस' नीति? कहाँ हैं आपके वो बड़े-बड़े दावे कि 'यूपी में अब अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़ चुके हैं'? तत्काल इन पर बुलेट की रफ्तार से कार्रवाई करे, वरना आपके सुरक्षा के दावे सिर्फ कागजी साबित होंगे।
क्या देश मे सच क़ानून व्यवस्था खत्म हो गई है पुलिस पूरी तरह से गुंडागर्दी पे उतर आई ।।
अपराधी को सजा न्यायलय देती है या पुलिस कर्मी देंगे एक व्यक्ति को इतनी बेरहमी से क्या पीटना सही है ये तो सविधान और क़ानून का ब्लंडर हो रहा है ।।
उपरोक्त वीडियो किस समय और किस जगह का है मुझे नही मालूम है।।