आप सभी के विश्वास, सहयोग और प्यार से शिवहरनामा ने 7 महीने से भी कम समय में इंस्टाग्राम पर 10,000 फॉलोअर्स पूरे कर लिए हैं। यह उपलब्धि केवल एक संख्या नहीं, बल्कि शिवहर की आवाज़ को मजबूत करने की हमारी साझा कोशिशों का परिणाम है। आपका भरोसा और निरंतर साथ ही शिवहरनामा की असली ताकत है।
डकैती की योजना बना रहे गिरोह के खिलाफ शिवहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि हरनाही गांव के शेरहा गाछी में घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देशी कट्टा,
शिवहर डीएम प्रतिभा रानी ने कहा कि जिले में गैस की पर्याप्त आपूर्ति है। उपभोक्ता पहले बुकिंग करें और ओटीपी आने के बाद ही सिलेंडर लें। उन्होंने एजेंसी पर हंगामा न करने की अपील की।
@DMSheohar
होली पर्व को लेकर मद्यनिषेध विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाया। गुप्त सूचना पर यूको बैंक के पीछे गली में छापेमारी कर विनोद कुमार सिंह के घर के गुप्त तहखाने से लगभग 190 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित कक्ष सील कर दिया गया।
शिवहर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र आदित्य कुमार मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आदित्य दरभंगा के लहेरियासराय निवासी थे। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा एवं परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई। डीएम ने सभी बैंक प्रबंधकों को उद्यमियों की पहचान कर ऋण उपलब्ध कराने और सीडी अनुपात 50–60% तक बढ़ाने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री के ‘सात निश्चय-3’ कार्यक्रम के तहत उच्च शिक्षा विस्तार को लेकर डीएम प्रतिभा रानी ने पिपराही, पुरनहिया और डुमरी कटसरी प्रखंडों का निरीक्षण किया। इन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए चिह्नित भूमि और भवनों का जायजा लिया गया।
बिहार पुलिस सप्ताह के तहत शिवहर में नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई। इसकी अगुवाई सदर डीएसपी सुशील कुमार, मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार सिंह और ट्रैफिक डीएसपी भाई भरत कुमार ने की।
आज सुबह रसीदपुर में 102 एंबुलेंस के ड्राइवर द्वारा कथित रूप से शराब के नशे में वाहन चलाने के दौरान 60 वर्षीय हृदय देवी को ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश जताया और एंबुलेंस व चालक को घेर लिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
विधायक डॉ. श्वेता गुप्ता ने सुंदरपुर चौक पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि यहां 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती जेनेरिक दवाएं उपलब्ध हैं, जिनमें कैंसर, मधुमेह और हृदय रोग की दवाएं भी शामिल हैं।
@Drshwetagupta22
महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा भुवनेश्वर नाथ धाम में शाम 5 बजे तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया, जबकि भक्तों की लंबी कतार जारी रही। वहीं गौरीशंकर रसीदपुर से भगवान शंकर-पार्वती की पारंपरिक बारात गाजे-बाजे के साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
तरियानी छपरा की मुखिया एवं जन सुराज नेत्री अर्पणा सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि उनके पति नितेश सिंह महाराज पर 50 लाख रुपये रंगदारी का दर्ज मामला झूठा और राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा है।
श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के बहुआरा में दूध के पैसे को लेकर हुई बकझक में एक युवक द्वारा ईंट मारने से 65 वर्षीय बच्चू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि
भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई में सहयोग देने पर बभनटोली निवासी पप्पू कुमार तिवारी को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार द्वारा पटना में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उनकी सूचना के आधार पर निगरानी थाना कांड संख्या 43/2025 दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई।
जिलाध्यक्ष बागी कौशल कुमार प्रियदर्शी ने सरकार से जल्द यूजीसी एक्ट लागू करने की मांग की तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में नथुनी चौधरी, राकेश बैठा, शेखर पासवान सहित कई लोग उपस्थित रहे।
भीम आर्मी शिवहर द्वारा यूजीसी के समर्थन में शिवहर ब्लॉक से जीरो माइल चौक होते हुए किसान मैदान तक पैदल मार्च निकाला गया। मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और यूजीसी लागू करने की मांग को लेकर नारे लगाए गए।
अपर समाहर्ता श्री मेधावी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया बिहार भूमि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन है, जहां आवेदन की स्थिति और अस्वीकृति का कारण देखा जा सकता है।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में शिवहर जिले में दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के 1,18,738 आवेदनों में से 72,628 मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि 43,701 आवेदन विभिन्न कारणों से अस्वीकृत हुए। मात्र 2,409 मामले लंबित हैं और जिले में कुल 97.97 प्रतिशत म्यूटेशन का कार्य पूरा हो चुका है।