तस्मै नमः परमकारणकारणाय
दीप्तोज्ज्वलज्ज्वलितपिङ्गललोचनाय।
नागेन्द्रहारकृतकुण्डलभूषणाय
ब्रह्मेन्द्रविष्णुवरदाय नमः शिवाय॥
सभी शिव भक्तों को श्रावण मास के प्रथम सोमवार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि वह सकल जगत का कल्याण करें, सभी के कष्ट हरें और धरा पर सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें।
हर हर महादेव!
विश्वोद्भवस्थितिलयादिषु हेतुमेकं
गौरीपतिं विदिततत्त्वमनन्तकीर्तिम्।
मायाश्रयं विगतमायमचिन्त्यरूपं
बोधस्वरूपममलं हि शिवं नमामि।।
भगवान भोलेनाथ की आराधना को समर्पित पावन श्रावण मास की समस्त श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!
देवाधिदेव महादेव चराचर जगत का कल्याण करें, यही प्रार्थना है।
ॐ नमः शिवाय!
गुरु की कृपा से ही शिष्य अज्ञान से आत्मबोध, अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होता है।
शिष्य के व्यक्तित्व को संस्कार, सेवा और सत्य की भावना से गढ़ते हुए उसे जीवन के उच्चतम आदर्शों से जोड़ने वाले महान गुरुजनों को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सादर नमन!
कारगिल युद्ध के नायक, पराक्रम और प्रण की प्रतिमूर्ति, 'परमवीर चक्र' से अलंकृत कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
'ये दिल मांगे मोर' का उद्घोष करने वाले इस वीर योद्धा का साहस, संकल्प और सर्वोच्च समर्पण हर भारत वासी के लिए एक प्रेरणा है।
जय श्री जगन्नाथ!
भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा के शुभारंभ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
यह मंगलमयी रथ यात्रा सभी के जीवन में सुख- शांति, समृद्धि, सेवा और सद्भाव का संचार करे, भगवान श्री जगन्नाथ जी से यही प्रार्थना है।
Warmest birthday wishes to Rashtrapati Ji. Her life and leadership continue to inspire crores of people across the country. Her unwavering commitment to public service, social justice and inclusive development are a beacon of hope and strength for everyone. She has always worked to empower the poor and downtrodden. May she be blessed with a long and healthy life in service of the people.
@rashtrapatibhvn
सेवा और सादगी की प्रतीक, मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई!
भगवान श्री जगन्नाथ जी से आपके सुदीर्घ, स्वस्थ व यशस्वी जीवन की प्रार्थना है।
@rashtrapatibhvn
उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @myogiadityanath जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी आपको सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रखें तथा दीर्घायु जीवन प्रदान करें, यही प्रार्थना है।
माँ गंगा के दिव्य अवतरण दिवस पावन 'गंगा दशहरा' की सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
माँ गंगा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का प्रवाह निरंतर बना रहे, यही कामना है।
जय माँ गंगे!
'अमृत तुल्य' दुग्ध, देवों का प्रसाद भी है, सर्वोत्तम आहार भी है।
@UPGovt पशुपालक बंधुओं एवं दुग्ध उत्पादन व डेयरी क्षेत्र से जुड़े सभी जनों के उत्तरोत्तर उन्नति एवं प्रगति हेतु प्रतिबद्ध है।
आज विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
भारत की प्रखर मेधा एवं अपरिमित ज्ञान से पूरे विश्व को परिचित कराने वाले महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन अयंगर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
महान शिक्षाविद, पूर्व राष्ट्रपति 'भारत रत्न' डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
'आधुनिक भारत-शिक्षित भारत' के निर्माण में उनके योगदान अविस्मरणीय और प्रेरणाप्रद हैं।
नवरात्रि पर देवी मां का आशीर्वाद भक्तों में सुख-शांति और नई ऊर्जा का संचार करता है। सुनिए, शक्ति की आराधना को समर्पित राजलक्ष्मी संजय जी की यह स्तुति...
https://t.co/FA1l4l9k6o
रंग, उमंग, उत्साह और तरंग के पावन पर्व होली की आप सभी को शुभकामनाएं!
होली का पर्व एकता का संदेशवाहक है, जो हमें प्रेम और सौहार्द के साथ सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है।
प्रभु श्री राम से कामना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि व नव उमंग के विविध रंगों से परिपूर्ण करें।
असत्य, अत्याचार, अराजकता और अहंकार पर विजय के प्रतीक होलिका दहन की प्रदेश वासियों को बधाई।
आइए, आज के इस पावन पर्व पर हम सामाजिक बुराइयों का दहन कर जीवन में सौहार्द और समरसता के भाव को आत्मसात करने का संकल्प लें।
ऐतिहासिक विजय...
चैंपियंस का अभिनंदन! देश वासियों को हार्दिक बधाई!
चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर विजय के रंगों से त्योहारों की बेला को और अधिक रंगमय, उल्लासमय बनाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी पर देश को गर्व है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं।
जय हिंद🇮🇳
#ChampionsTrophy2025