“…
अब जिस की दीद का है सौदा हमारे सर में वो अपनी ही नज़र में अपना ही इक समाँ था ये वार कर गया है पहलू से कौन मुझ पर था मैं ही दाएँ बाएँ और मैं ही दरमियाँ था उस शहर की हिफाज़त करनी थी हम को जिस में आँधी की थीं फ़सीलें और गर्द का मकाँ था”
#JohnElia
(जन्म स्थान: अमरोहा)