शौर्य, वीरता और मातृभूमि के प्रति अनन्य निष्ठा के प्रतीक, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी के प्रमुख सहयोगी राणा पूंजा जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
#राणा_पूंजा
भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के कर्मठ एवं यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष व माननीय राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री मदन राठौड़ जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
@madanrrathore#HBDayMadanJi
अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
मातृभूमि, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनका अद्वितीय शौर्य, अटूट संघर्ष एवं त्याग युगों-युगों तक प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रसेवा हेतु प्रेरित करता रहेगा।
#MaharanaPratapJayanti
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हम आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।
@myogiadityanath
भारत की अर्थव्यवस्था नई ऊँचाइयों पर
FY 2025-26 में 7.6% GDP वृद्धि के साथ भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना। चीन (4.9%), अमेरिका (2.3%) और G7 औसत (1.6%) से आगे बढ़कर भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी आर्थिक शक्ति का परचम लहराया है।
#ViksitBharat@BJP4Rajasthan
राजस्थान से राज्यसभा के लिए श्री @DrSatishPoonia को उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आप के अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण से राजस्थान और देश को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी। आपके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ। 🙏💐🚩
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग में हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। ईश्वर इस भयावह हादसे में जान गंवाने वाले नागरिकों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। इस हादसे में झुलसे हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना करता हूं।
#delhi
विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के फिट इंडिया और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आइए, साइकिल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर ऊर्जा संरक्षण, ईंधन बचत, स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
आदरणीय भाईसाहब श्रीं अजेय कुमार जी को राजस्थान भाजपा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हम सभी को पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में संगठन प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत बनेगा।
@ajaeybjp
हनुमान बेनीवाल ने आज माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी के लिए जिस प्रकार की भाषा और शब्दों का प्रयोग किया है, वह अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी के आज कुचामन एवं नागौर प्रवास के दौरान हनुमान बेनीवाल के समर्थकों द्वारा किया गया कृत्य घोर निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।
लोकतंत्र में इस प्रकार का आचरण राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है। राजस्थान की जनता ऐसे व्यवहार को कभी स्वीकार नहीं करेगी।
-श्री @biharibishnoi
प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा राजस्थान
किसानों, ग्रामीण भारत और वंचित वर्गों के उत्थान हेतु आजीवन समर्पित रहे देश के पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
#ChoudharyCharanSingh
हनुमान बेनीवाल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी के लिए दिया गया बयान अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।
इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले नेताओं का सामाजिक रूप से बहिष्कार किया जाना चाहिए।
-श्री @madanrrathore
प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा राजस्थान
युवा शक्ति को सामाजिक सरोकारों एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से यूथ हॉस्टल, जयपुर में समुत्कर्ष युवा विकास नवयुवक मण्डल संस्थान द्वारा आयोजित युवा संवाद एवं जनजागरण कार्यक्रम में शामिल होकर हमारे देश के भविष्य युवा साथियों से संवाद किया और राष्ट्रोत्थान में युवाओं की भूमिका व सहभागिता को लेकर चर्चा की।
इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष श्री @ShankarGora जी, राज्य समन्वयक यूनिसेफ श्री धर्मेंद्र शर्मा जी, उप निदेशक माय भारत श्री शरद त्रिपाठी जी, कार्यक्रम संयोजक श्री नेमीचंद जांगिड़ व श्री राजेंद्र सेन सहित विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता और युवा साथीगण उपस्थित रहे।
परिवार - मजबूत स्तंभ
कुछ रिश्ते शब्दों से नहीं, साथ से पहचाने जाते हैं…
पिता का आशीर्वाद और जीवनसंगिनी का साथ - यही मेरा सबसे बड़ा संबल, यही मेरी सबसे बड़ी शक्ति। ❤️
@GajendraKhimsar@MrigeshaOnline