कांग्रेस के दशकों के शासन में जनता सिर्फ 'बिजली' का इंतज़ार करती रही और आज भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश के कोने-कोने तक विकास की निर्बाध रोशनी पहुँच रही है।
यह फर्क है नीयत और नेतृत्व का।
बीते 12 वर्षों का यह निरंतर प्रयास, आज देश के हर नागरिक के जीवन को रोशन और समृद्ध कर रहा है। यही है बदलते भारत की असली तस्वीर।
#12YearsOfNayaBharatNirman
देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की पावन और ऐतिहासिक पुण्यभूमि सिवान में बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी के प्रथम आगमन पर समस्त सिवान वासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल मार्गदर्शन और माननीय श्री @NitishKumar जी की न्याय के साथ विकास की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए, माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने विकास की रफ्तार को धरातल पर नई गति और नई ऊर्जा देने का सराहनीय कार्य किया है।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपका यह ओजस्वी नेतृत्व बिहार को विकास के सर्वोच्च शिखर पर पहुँचाने का काम करेगा।
#ViksitSiwan
#Vikas4Siwan
#NDA4Bihar
आज सिवान जिले के नौतन प्रखंड में भाजपा नेता एवं पैक्स अध्यक्ष श्री मंटू तिवारी जी के आवास पर उनके भतीजे के शुभ मुंडन संस्कार समारोह में सम्मिलित होकर परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि बालक को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।
परमवीर छत्रपति शिवाजी महाराज की जननी, स्वराज्य के महान शिल्पी छत्रपति शिवाजी महाराज के व्यक्तित्व और राष्ट्रभक्ति के संस्कारों की आधारशिला रखने वाली अद्भुत मातृशक्ति, राजमाता जीजाबाई जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका त्याग, दूरदर्शिता, साहस और राष्ट्रनिष्ठा भारतीय समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक, प्रखर राष्ट्रचिंतक, कुशल संगठनकर्ता एवं सामाजिक समरसता के अग्रदूत श्रद्धेय मधुकर दत्तात्रेय 'बालासाहेब' देवरस जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटिशः नमन।
राष्ट्रनिर्माण, संगठन सशक्तीकरण और समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने के लिए किए गए उनके योगदान सदैव स्मरणीय रहेंगे।
शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाने वाले महान शिक्षाविद्, प्रखर समाज सुधारक एवं निर्भीक विचारक श्री गोपाल गणेश आगरकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
ज्ञान, विवेक, सामाजिक समानता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रसार हेतु उनका योगदान भारतीय समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
"सुरक्षित भारत, सशक्त भारत"
पिछले 12 वर्षों में भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व मजबूती हासिल की है। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में सीमाओं की सुरक्षा, आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और आधुनिक तकनीकों के समावेश ने देश को अधिक सुरक्षित एवं सक्षम बनाया है।
मजबूत सुरक्षा तंत्र, सशक्त सेनाएँ और प्रभावी आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था आज नए भारत के आत्मविश्वास और सामर्थ्य का प्रतीक हैं।
#12YearsOfSurakshitBharat
"सिवान के विकास को नई रफ्तार, युवाओं को रोजगार का अधिकार"
NDA सरकार के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार में तेजी से औद्योगिक विकास हो रहा है और रोजगार के नए अवसर निरंतर सृजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सिवान भी अब औद्योगीकरण और आर्थिक प्रगति के नए दौर की ओर अग्रसर है।
युवाओं से किया गया रोजगार और विकास का हमारा संकल्प , अब साकार होने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2030 तक 1 करोड़ लोगों को नौकरी एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य तथा सिवान में चीनी मिल की स्थापना का निर्णय क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।
सिवान को आत्मनिर्भर बनाने और किसानों-नौजवानों के जीवन में खुशहाली लाने वाले इन जनहितकारी निर्णयों के लिए NDA सरकार के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
#ViksitSiwan
#Vikas4Siwan
#NDA4Bihar
#NewBihar
"सेमीफाइनल में पहुंचीं भारतीय महिला हॉकी टीम"
एफआईएच महिला नेशंस कप 2026 के सेमीफाइनल में जापान के विरुद्ध 2-1 की रोमांचक जीत के साथ शानदार प्रवेश करने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
सेमीफाइनल के आगामी महा-मुकाबले के लिए पूरी टीम को अग्रिम शुभकामनाएं।
विजयी भव! 🇮🇳
#IndianWomensHockey #FIHNationsCup
#TeamIndia
अटूट स्वाभिमान, अद्वितीय शौर्य और मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
राष्ट्र की अस्मिता और सम्मान की रक्षा हेतु उनका त्याग, साहस एवं अडिग संकल्प भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।
"स्वस्थ नागरिक, सशक्त बिहार - यही विकसित बिहार का आधार।"
NDA सरकार के नेतृत्व में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से बिहार स्वास्थ्य सेवा एवं दंत चिकित्सक सेवा के चिकित्सकों को उच्च शिक्षा, विशेषज्ञ प्रशिक्षण एवं आवश्यक कार्यों हेतु निर्धारित शर्तों के अंतर्गत अनापत्ति स्वीकृति (NOC) प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इससे राज्य को अधिक दक्ष और विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध होंगे।
साथ ही गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष की वार्षिक आय सीमा 2.5 लाख से बढ़ाकर 4 लाख कर दी गई है। इससे अधिक संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार उपचार सहायता का लाभ उठा सकेंगे।
"स्वस्थ नागरिक, सशक्त बिहार" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए यह कदम विकसित बिहार की नींव को और मजबूत करेगा।
#BiharCabinetDecision
#NDA4Bihar
#NewBihar
#TransformingBihar
आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित "सहयोग कार्यक्रम" के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों से पधारे देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं से आत्मीय भेंट कर उनके विचारों, सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।
इस अवसर पर प्राप्त विभिन्न विषयों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनहित एवं संगठनहित से जुड़े प्रत्येक विषय का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।
जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ हम निरंतर प्रदेशवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने हेतु प्रतिबद्ध हैं।
#SahyogKaryakram
#BJPBihar @BJP4Bihar@BJP4India@AmitShah@narendramodi@NitinNabin@TawdeVinod@samrat4bjp@sanjay_saraogi@blsanthosh@bhikhubhaidbjp
अनेकानेक बधाई!
आज प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री श्री सरोज रंजन पटेल जी के कार्यालय में आयोजित पूजन कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें नई जिम्मेदारी हेतु हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव, संगठनात्मक दक्षता एवं समर्पित नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनसेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों को नई गति मिलेगी। ईश्वर से आपके सफल, यशस्वी एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की मंगलकामना करता हूँ।
#BJPBihar
#SangathanSarvopari @BJP4Bihar@BJP4India@narendramodi@NitinNabin@AmitShah@PMOIndia@samrat4bjp@sanjay_saraogi@TawdeVinod@bhikhubhaidbjp@blsanthosh
सशक्त भारत, सुरक्षित भारत! 🇮🇳
"भारत की ओर नजर उठाने का एक ही अंजाम होगा... तबाही!"
जब बात देश की संप्रभुता और सुरक्षा की आती है, तो भारत की नीति स्पष्ट और अडिग है।
आतंक के खिलाफ एक मजबूत संदेश देते हुए, हमारी नौसेना, वायुसेना और थलसेना हर चुनौती का करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह तत्पर हैं।
समुद्र की गहराइयों से लेकर आसमान की ऊंचाइयों तक, हमारी सेनाएं न केवल सुरक्षा चक्र को अभेद्य बनाती हैं, बल्कि किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने का सामर्थ्य भी रखती हैं।
#12YearsOfSurakshitBharat