स्वर कोकिला #भारत_रत्न_लता_मंगेशकर_जी की जयंती पर शत-शत नमन💐
अपनी मधुर और सुरीली आवाज़ से करोड़ों दिलों में अपनी अमिट पहचान बनाने वाली लता मंगेशकर जी भारतीय संगीत जगत की ऐसी महान विभूति थीं, जिनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी #शहीद_भगत_सिंह_जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनका साहस, त्याग, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी हर भारतीय को प्रेरणा देता है।
#शहीद_भगत_सिंह_जी_अमर_रहें#भारत_माता_की_जय
जब राजनीति आमजन की आवाज़ बन जाती है, तो बदलाव का रास्ता साफ़ हो जाता है।
समाजवादी PDA यात्रा को अपने ओजस्वी ‘आल्हा’ से वीर रस, जनचेतना और नई ऊर्जा भरने वाले लोकगायक आदरणीय श्री हरनाम सिंह नरवरिया जी का हृदय से आभार।
आपकी बुलंद आवाज़ ने इस यात्रा को लोकसंस्कृति की ताक़त से जोड़ा और हर कार्यकर्ता के भीतर यह संकल्प बुलंद किया—हक़ और हिस्सेदारी की यह आवाज़ अब रुकने वाली नहीं है।
महान समाज सुधारक एवं आधुनिक भारत के अग्रदूत राजा राममोहन राय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन। 🙏
उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों और अंधविश्वासों के विरुद्ध आवाज उठाकर शिक्षा, सामाजिक सुधार, महिला सम्मान एवं समानता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
#अंतरराष्ट्रीय _बेटी_दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं❣️
बेटियां घर की रौनक ही नहीं, बल्कि परिवार की खुशी, संस्कार और सम्मान होती हैं।
उनके सपनों को पंख देना और उन्हें समान अवसर देना हम सभी की जिम्मेदारी है। 💐
✨ बेटी है तो #कल है, बेटी है तो #खुशहाल_परिवार है
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री महान अर्थशास्त्री,सरल व्यक्तित्व के धनी डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन💐
राष्ट्र निर्माण,आर्थिक विकास और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा
उनका सादगीपूर्ण जीवन,विद्वता और ईमानदार सार्वजनिक जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है
#समाजवादी_पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष माo श्री राम गोविंद चौधरी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है
उनका निधन समाजवादी #विचारधारा और सार्वजनिक जीवन के लिए अपूरणीय #क्षति है
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें
"मैं रायबरेली के साथियों से कहना चाहता हूं, यह फॉर्मूला याद रखना, 24 में हराया 27 में हमेशा हमेशा के लिए हरा देंगे।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, रायबरेली
सभी @samajwadiparty के सम्मानित पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं एवं #साथियों को सूचित किया जाता है कि कल दिनांक 24 सितंबर 2026 को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @yadavakhilesh जी का रायबरेली आगमन प्रस्तावित है।
सभी समाजवादी साथियों से अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध है।
#रेलवे_सुरक्षा_बल (RPF) के #स्थापना_दिवस के अवसर पर सभी वीर जवानों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🇮🇳🚆
देश की रेल संपत्ति, यात्रियों की सुरक्षा एवं रेलवे व्यवस्था को सुरक्षित रखने में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
🇮🇳अंतरिक्ष की ऊंचाइयों से भारत का गौरव बढ़ाने वाली भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री @Astro_Suni जी को #जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जीवन में निरंतर सफलता प्रदान करें।
#जय_हिन्द
सामाजिक समानता,आत्मसम्मान, तर्कशीलता और रूढ़िवाद के विरुद्ध अपने विचारों के माध्यम से समाज में जागरूकता की अलख जगाने वाले महान समाज सुधारक #पेरियार ई.वी. रामास्वामी नायकर जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। 💐
#भगवान_श्री_विश्वकर्मा_पूजा की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🙏
शिल्प, वास्तुकला, सृजन एवं निर्माण के देवता #भगवान_श्री_विश्वकर्मा_जी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का सदैव वास हो।
! जय श्री विश्वकर्मा जी महाराज!
#PDA_पंचायत — #जनपद_अमेठी
यह कार्यक्रम #PDA की एकजुटता, सामाजिक न्याय, समानता एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है
आपकी उपस्थिति ही कार्यक्रम की सफलता और एकजुटता की ताकत है।
#जय_समाजवाद • #जय_PDA • #जय_हिंद