दुःख होता है। बहुत दुःख होता है। इंसान को अपनी इंसानियत खोते हुए देख कर बहुत दुःख होता है। प्रेम और भाईचारा ही समाज को आगे बढ़ाता है, देश को आगे बढ़ाता है। जीवन के सही मायने एक दूसरे के साथ में है, विरोध में नहीं।
हमारी सरकार अनुसूचित जाती और अनुसूचित जनजाति के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार द्वारा आज सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर दी गयी है। आंदोलन करने वाले संगठनों एवं जनता से अनुरोध है कि वो कृपया शान्ति बनाए रखें।