#नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड : 14 अक्टू को अदालत ने #सौरभ के हत्यारों #मुस्कान रस्तोगी और #साहिल शुक्ला को कड़ी सजा सुनाई. दोनों को सजा ए मौत दी गई. अदालत ने सजा सुनाने से पहले पूछा कि क्या कभी कोई पहले अपराध किया है. इस पर साहिल ने इनकार कर दिया
#Sahil#Muskan#SaurabhMurder
#UPPolice : पुलिस में सिपाही नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32,679 पदों पर चयन होगा। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं .
#upcons2025#uppbpb#UPNews#Noukri
Lucknow Shiva Murder : शिवा शर्मा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे की एसयूवी बहराइच रुपईडीहा में खड़ी मिली। ऐसे में श्रद्धा के नेपाल भागने की आशंका। एसयूवी के नेपाल सीमा के नजदीक मिलने से आरोपी की तलाश तेज,हालांकि श्रद्धा के नेपाल भागने की अभी पुष्टि नहीं हुई।
#DelhiPolice ने #CJP के आशुतोष रांका, सौरव और अजिंक्य शिंदे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आशुतोष रांका, सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा शिंदे को बॉन्ड भरवाने के बाद रिहा किया। तिहाड़ जेल में सौरव को जेल नंबर 2 व रांका को जेल नंबर 4 में रखा गया है।
#नीले ड्रम कांड में फैसला आज
#मेरठ के नीले ड्रम कांड में आज आरोपी #साहिल और मुस्कान को सजा मिलेगी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत आज फैसला सुनाएगी। 30 सितंबर को दोषी करार दिया था। 3 मार्च 2025 की रात #मुस्कान ने प्रेमी के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या की थी।
#niladurm#Court
#UP#Weather#Update: 24 घण्टों के बाद #UP से झोंकेदार हवाओं के साथ वर्षा के एक और दौर होगा ।
16 अक्टू को इसके पूर्वी #UP के तराई क्षेत्रों एवं संलग्न मध्यवर्ती जिलों को प्रभावित करने से वर्षा संभावना है तथा 17 अक्टू के बाद #UP का मौसम एक बार पुनः शुष्क होने की सम्भावना है |
2029 में हार का मन बना लें': #अमित शाह
#Rahulgandhi पर वार करते हुए कहा कि एसआईआर के बहाने घुसपैठियों को बचाने की योजना जनता समझ चुकी; गुजरात निकाय चुनाव में #BJP की जीत पर राहुल से आत्मनिरीक्षण करने को कहा और सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस की हार को एसआईआर का परिणाम बताया जाएगा।
#Modi#Govt में सूचना -प्रसारण तथा संसदीय मामलों के राज्य मंत्री एल मुरुगन ने मंत्री व राज्यसभा की सदस्यता इस्तीफा दिया। उन पर सूचना - प्रसारण मंत्रालय के साथ संसदीय मामलों के मंत्रालय की जिम्मेदारी थी सोशल मीडिया X पर पोस्ट में मुरुगन ने #PM#Modi मोदी के नेतृत्व की तारीफ की.
#India#Share : #भारतीय#शेयर#बाजार में मंगलवार को तेजी दिखी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की टिप्पणियों और आईटी सेक्टर में उछाल से सेंसेक्स 1,109 अंक, निफ्टी 358 अंक से बढ़कर बंद। एचयूएल, बजाज ऑटो में 3 % की वृद्धि। सेंसेक्स 73,033.78 पर, निफ्टी 22,721.95 के स्तर पर बंद हुआ।
#चाय पर चर्चा पर बनेगी रणनीति
#SIR के खिलाफ विपक्ष की रणनीति बनाने के लिए अभी #राहुल गांधी के घर चाय पर बैठक होने जा रही है, इसमें विपक्षी सांसदों, छात्र संगठनों, नागरिक संगठनों के प्रतिनिधि भी आमंत्रित हैं; #इंडिया ब्लॉक के नेताओं का पहुंचना शुरु हो गया है;
#indiblock#Delhi
#Gujrat : #BJP ने आज #गांधीनगर नगर निगम की 44 सीटों में से 38, कांग्रेस 5 सीटें, 1 सीट निर्दलीय ने जीती । #AAP शून्य। बनासकांठा की थारा नगरपालिका की 24 सीटों में भाजपा 19, कांग्रेस 5 सीटें जीतीं।#द्वारका की ओखा नपा में #भाजपा ने कुल 36 में से 33 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी।
#NPCI नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने #दिवाली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए कुछ चुनिंदा मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (#UPI) के जरिए होने वाले भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (#MDR) लागू करने का फैसला फिलहाल टाल दिया है।
#UPI#MDR#NDA
#UP#Board Exam 2027 : यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाएं 5 फरवरी से
#UP#Board 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 की परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक 15 कार्य दिवस में होंगी.पहली-पाली की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:15 तक होगी.
#UPMSP
#Dhanraj#Parimal#Nathwani ने #लखनऊ में अपनी जीत का प्रमाणपत्र लिया .उन्होंने मीडिया से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के विकास कार्यों और उनके विजन की सराहना की। कहा कि #अखिलेश यादव का विजन विकास का है। उन्होंने मेट्रो और एक्सप्रेस-वे जैसे कार्यों का उल्लेख किया।
#Ambani#UPNews
सुप्रीम कोर्ट में याचिका, 11 नेताओं के नाम-
LOP राहुल गांधी,कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, MTMC के सौगत राय, SP के अखिलेश यादव, RJD तेजस्वी यादव, SS के संजय राउत, CPM के एम. ए. बेबी,CPI के डी. राजा, JMM की महुआ माजी, NCP SCP की सुप्रिया , IUMLके ई. टी. मोहम्मद बशीर हैं।
#Ayodhya#RamMandir : चढ़ावा प्रकरण में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय समेत अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर दायर अर्जी पर सोमवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। पुलिस की ओर से अदालत में आख्या दाखिल नहीं की गई। अब 16 अक्तूबर को होगी
#JNU : 11 छात्राओं के #यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे के बर्खास्त प्रोफेसर एवं #कांग्रेस के #लोकसभा#सांसद#AngomchaBimol Akoijam के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। भाजपा महिला मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन भी किया.
#JNU#INC#Delhipolice
#Breaking : जंतर-मंतर पर अब प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा. सरकार ने दिल्ली में प्रदर्शन के लिए तीन नए स्थान तय किए हैं. इनमें रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी मैदान शामिल हैं, जहां प्रदर्शन की इजाजत दी जाएगी;
#jantarmantar2_0#delhipolice
#Rahulgandhi : #IndiaBlock के मार्च से पहले इंदिरा भवन में राहुल ने मोदी सरकार पर #CEC ज्ञानेश कुमार को बचाने का आरोप लगाया। इंडिया गठबंधन के #सुप्रीमकोर्ट तक मार्च करने की योजना से पहले राहुल ने कहा कि यह जनता बनाम मोदी, शाह और ज्ञानेश की लड़ाई है।