#MeerutPolice
थाना दौराला पुलिस व नगर क्षेत्र स्वॉट टीम की संयुक्त कार्यवाही में पशुओं को जहर देकर मारने वाले पांच अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो अभियुक्त घायल। #UPPolice
फोर्स की नौकरी…
कैसे कटा 21 से 55 तक का यह सफ़र,पता ही नहीं चला ।
क्या पाया,क्या खोया,पता ही नहीं चला ।
बीता बचपन,गई जवानी कब आया बुढ़ापा,पता ही नहीं चला ।
कल बेटे थे,कब ससुर हो गये,पता ही नहीं चला !
कोई कहता सठिया गये,कोई कहता छा गये,क्या सच है,पता ही नहीं चला !
"मेरी आँखों में वो"
मेरी आँखों में वो समाया है,
मेरी रूह पे जिसका साया है,
बन गया अक्स उसका हौले से,
मेरे अश्क़ों ने जिसे कमाया है,
उसे भला आसमान में क्या खोजोगे,
वो मुकम्मल तुम्हीं में उतर आया है,
“वह एक और मन”
#प्रवीणकुमार
हमको सदैव याद रखना चाहिए कि⬇️
➡️हमारी एक चीज जो हर रोज घट रही है,
🔁वह है हमारी आयु.!
➡️हमारी एक चीज जो लगातार बढ़ती जा रही है,
🔁वह है हमारी तृष्णा किंतु..!
➡️इन सबके बाद भी इस सृष्टि में एक चीज जो सदैव एक जैसी रहती है,
🔁वह है विधि का विधान…!!
कोहरे से एक अच्छी बात सीखने को मिलती है,
जब जीवन में कोई रास्ता न दिखाई दे रहा हो,
तो बहुत दूर तक देखने की कोशिश व्यर्थ है,
धीरे धीरे एक एक कदम चलो,
रास्ता खुलता जायेगा......!!
चाहे जितनी बार मिलो,
चाहे जितनी बार मिलो तुम,
नए-नए से लगते हो,
जितनी देर भले तुम बैठो,
गए-गए से लगते हो,
पर्वत-सागर-नदियाँ सब में,
पहचाने से लगते हो,
चाहे जितना पढूँ मैं तुमको,
अनजाने से लगते हो,
हर ख़ुशबू और हर शबनम में,
रमे-रमे से लगते हो.!!
“वह एक और मन”
#प्रवीणकुमार
इंसान को ठंड और घमंड दोनों से दूर रहना चाहिए,
क्योकि दोनों सूरतों में जिस्म अक्सर अकड़ जाता है,
जो सम्मान से कभी गर्वित नही होते,
अपमान से क्रोधित नही होते,
और क्रोधित होकर भी जो कठोर नही बोलते,
वास्तव में वो ही श्रेष्ठ होते है।