@isomendratomar भाई साहब को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
महादेव की असीम कृपा आप पर सदैव बनी रहे। आपको उत्तम स्वास्थ्य, अपार खुशियाँ, दीर्घायु, यश, सम्मान एवं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर सफलता प्राप्त हो। आपका जीवन सुख, समृद्धि और मंगलमय हो।
हर हर महादेव! 🙏
उत��तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @yadavakhilesh जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के पथ पर निरंतर सफलता प्रदान करें। आपके नेतृत्व में समाज और प्रदेश निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करे, यही मंगलकामना है।
@samajwadiparty
यह मेरा व्यक्तिगत विचार है। मैं अपने विचार इस आधार पर तय नहीं करता कि कौन क्या सोचता है। जो मुझे सत्य और उचित लगता है, वही व्यक्त करता हूँ।
यह सत्य है कि राम मंदिर में चोरी की घटना हुई है। यह भी सत्य है कि इस मामले में संबंधित लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लेकिन केवल इस घटना के आधार पर सीधे भाजपा, प्रधानमंत्री या शीर्ष नेतृत्व को दोषी ठहराना मेरे विचार से उचित नहीं है।
आज इस मुद्दे पर सबसे अधिक शोर वही लोग मचा रहे हैं, जिनका राम मंदिर आंदोलन के प्रति इतिहास सबके सामने है। समाजवादी पार्टी, जिसके शासनकाल में कोठारी बंधुओं पर गोली च���ी; कांग्रेस, जिसने वर्षों तक राम मंदिर के अस्तित्व और उसके पक्ष को स्वीकार नहीं किया; तथा वे लोग जो लंबे समय तक बाबरी मस्जिद के पक्ष में खड़े रहे। ऐसे लोगों का आज नैतिकता का पाठ पढ़ाना स्वाभाविक रूप से प्रश्न खड़े करता है।
एक तथ्य यह भी स्वीकार करना चाहिए कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह संकल्प पूरा न हुआ होता, तो संभव है कि कर��ड़ों लोग अपने जीवनकाल में भव्य राम मंदिर के दर्शन भी न कर पाते और रामलला टेंट में ही विराजमान रहते।
कुछ लोग यह तर्क दे रहे हैं कि प्रतिदिन लगभग एक करोड़ रुपये का चढ़ावा आता है। यदि यह सही भी मान लिया जाए, तो यह मान लेना कि इतनी बड़ी राजनीतिक पार्टी या सरकार केवल इस राशि के लिए ऐसी घटना करवाएगी, तर्कसंगत प्रतीत नहीं होता। विवेकपूर्ण दृष्टि से तथ्यों का मूल्यांक�� करना आवश्यक है।
यदि चोरी हुई है, तो उसकी जिम्मेदारी मंदिर प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े संबंधित अधिकारियों की बनती है। जहाँ लापरवाही हुई है, वहाँ जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और दोषियों को कठोर दंड मिलना चाहिए। यदि राज्य सरकार इस दिशा में कार्रवाई कर रही है, तो उसका स्वागत होना चाहिए।
दोषियों को दंड अवश्य मिले, लेकिन बिना पर्याप्त प्रमाण के पूरे राजनीतिक नेतृत्व को दोषी ठहराना न्या���संगत नहीं कहा जा सकता। लोकतंत्र में आलोचना आवश्यक है, परंतु वह तथ्यों और प्रमाणों पर आधारित होनी चाहिए, न कि केवल राजनीतिक पूर्वाग्रहों पर।
@narendramodi @myogiadityanath @BJP4India @BJP4UP
#Rammandir #राममंदिर_ट्रस्ट #राम_मंदिर_घोटाला
भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में दायित्व प्राप्त करने वाले समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं!
कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार के कैबिनेट मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एव�� बंगाल में हिंदुत्व की सशक्त आवाज़ आदरणीय @DilipGhoshBJP जी से सौजन्य भेंट कर 21 जून को मुंबई में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु सादर निवेदन किया
@DilipGhoshOff
@BJP4Bengal @BJP4India @narendramodi @Dev_Fadnavis