माँ बाप की आँखों में जीत के इंतजार ने... आज "अंजाम" लिख दिया ✌️🎉
कठिन समय में बड़े भाई का मेरे कंधों पर रखा गया हाथ ,मिला अतुलनीय साथ एवं आप सबके शुभाशीष से अध्यापक भर्ती परीक्षा की स्थायी तालिका में अपने आप को "घणे जोर से" स्थापित कर पाया हुँ..!!😅
पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने पर श्री @SuvenduWB जी को हार्दिक शुभकामनाएं!
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव एवं जनसेवा के प्रति समर्पण से पश्चिम बंगाल में विकास, सुशासन एवं जनकल्याण को नई दिशा मिलेगी।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विजन, माननीय केंद्रीय गृहमंत्री श्री @AmitShah जी के मार्गदर्शन और माननीय भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के सहयोग से पश्चिम बंगाल में ‘सोनार बांग्ला’ का संकल्प निश्चित रूप से सिद्ध होगा।
@BJP4Bengal
भगवान श्री विष्णु के छठवें अवतार, तप एवं पराक्रम के पावन प्रतीक, भगवान श्री परशुराम की जयंती की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
'आवेशावतार' भगवान श्री परशुराम से प्रार्थना है कि उनकी कृपा से सभी के जीवन में साहस, सद्बुद्धि और धर्मनिष्ठा का संचार हो तथा समाज में सत्य, न्याय और धर्म की स्थापना सुदृढ़ हो।
शून्य की खोज कर विश्व को नई दिशा देने वाले महान गणितज्ञ एवं खगोलशास्त्री आर्यभट्ट जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
उनका अद्वितीय ज्ञान और योगदान आज भी विज्ञान एवं गणित के क्षेत्र में प्रेरणा का स्रोत है।
#Aryabhata#आर्यभट्ट#IndianScientist#भारतीयवैज्ञानिक#Mathematics #गणित #Astronomy #खगोलशास्त्र #Zero #शून्य
शून्य की अवधारणा को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाले महान गणितज्ञ आर्यभट्ट जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
उनकी अद्भुत वैज्ञानिक दृष्टि और ज्ञान-साधना ने गणित व खगोल विज्ञान को नई दिशा दी, जो आज भी हमें नवाचार और अनुसंधान की खोज के लिए प्रेरित करती है।
भारतीय सनातन परंपरा, संस्कृति और नवचेतना के प्रतीक हिंदू नव वर्ष, नव संवत्सर, विक्रम संवत-2083 के पावन अवसर पर प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह दिवस सृष्टि के नव आरंभ, धर्म, सत्य और संस्कारों की पुनर्स्थापना का प्रतीक है। हिंदू नव वर्ष हमारी काल गणना, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रबोध को सुदृढ़ करने वाला दिन है।
आइए, नव संकल्पों के साथ सशक्त भारत, समृद्ध भारत व विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
देशवासियों को नव संवत्सर की अनंत शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह नया साल आप सभी के जीवन में साहस, आत्मविश्वास और सेवा की भावना को और सशक्त करे, जो राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को भी नई मजबूती दे।
मैंने अभी-अभी प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi जी से बातचीत की।
हमने यूक्रेन युद्ध पर अपनी स्थितियों का समन्वय किया ताकि एक न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की ओर बढ़ सकें, यूक्रेन के लिए ठोस सुरक्षा गारंटि और यूरोप की सुरक्षा के साथ।
व्यापार संबंधी मुद्दों पर, हमने अपने वाणिज्यिक संबंधों को बढ़ावा देने और सभी क्षेत्रों में अपनी सामरिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। यही हमारी संप्रभुता और स्वतंत्रता की कुंजी है।
फरवरी में पेरिस में आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक्शन समिट की निरंतरता में, हम 2026 में नई दिल्ली में होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट की सफलता के लिए कार्य कर रहे हैं।
एक अधिक प्रभावी बहुपक्षवाद के लिए, हमने 2026 में जी7 की फ्रांसीसी अध्यक्षता और ब्रिक्स की भारतीय अध्यक्षता को ध्यान में रखते हुए निकट समन्वय करने पर सहमति व्यक्त की है।