दिल्ली -
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन कल मुंबई में श्री सिद्धिविनायक मंदिर,लाल बाग के राजा , CM, DCM द्वय के आवास आदि स्थानों पर श्री गजानन की पूजा अर्चना करेंगे, मुंबई से पुणे जाएँगे नवीन, पुणे में भी कई पंडालों में दर्शन पूजन करेंगे !!
अयोध्या-
श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने CEO जितेंद्र मिश्र की नियुक्ति पर स्पष्टीकरण जारी किया-
कहा -
जितेंद्र मिश्र का 11 अगस्त को पहली पाली में साक्षात्कार हुआ था, चयन प्रक्रिया के दस्तावेजी प्रमाण हैं !!
उत्तर प्रदेश-
विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर यूपी में EVM-VVPAT की FLC की तैयारी तेज-
EVM-VVPAT की फर्स्ट लेवल चेकिंग पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के तहत होगी,
FLC के हर चरण की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी जाएगी,
राजनीतिक दलों की जानकारी और सहभागिता के साथ पूरी होगी FLC प्रक्रिया,
निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए EVM-VVPAT की FLC पर विशेष जोर,
FLC की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण,
लखनऊ में 33 जनपदों के जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों और FLC सुपरवाइजरों की प्रशिक्षण कार्यशाला,
7 मंडलों—लखनऊ, कानपुर, मुरादाबाद, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या और देवीपाटन—के अधिकारी कार्यशाला में शामिल,
गौतमबुद्ध नगर में 21 और वाराणसी में 21 जनपदों के अधिकारियों को पहले ही दिया जा चुका प्रशिक्षण,
FLC के दौरान तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के साथ ECI के दिशा-निर्देशों का होगा कड़ाई से अनुपालन,
वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की मौजूदगी में प्रशिक्षण कार्यशाला,
रूपाम, सुल्तानपुर रोड लखनऊ में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चली कार्यशाला !!
लखनऊ-
मंत्री मनोज पांडेय के खेमे ने मीडिया को खबर भेजी है -
आज मनोज पांडेय को कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए CM योगी ने ऊँचाहार हेलीकॉप्टर भेजा , हेलीकॉप्टर से लखनऊ आए मनोज पांडेय , श्री शिवमहापुराण कथा के चलते ऊँचाहार में थे मनोज पांडेय !!
उत्तर प्रदेश
कैबिनेट के फैसले-
परिवहन विभाग में ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी, अधिकतम 3500 वर्ग मीटर भूमि पर होगा सेंटर
एक जनपद में अधिकतम 3 ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर खोले जा सकेंगे
सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़-बढ़नी और हरदोई के सवायजपुर में नए बस अड्डे बनेंगे
राजस्व विभाग की भूमि परिवहन विभाग को निशुल्क देने के प्रस्ताव को मंजूरी
परिवहन विभाग में प्रवर्तन सिपाही समेत पदों पर अग्निवीरों की भर्ती के प्रस्ताव को भी स्वीकृति !!
दिल्ली -
UPI पर MDR को लेकर सरकार का फैसला-
₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR लगेगा,
₹75,000 या उससे ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर अधिकतम ₹300 MDR लगेगा ,
₹2,000 तक के UPI भुगतान पर कोई MDR नहीं लगेगा ,
नया MDR 15 अक्टूबर 2026 से लागू होगा !!
दिल्ली -
PM मोदी ने संवत्सरी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं !!
****
दिल्ली -
किशाऊ परियोजना पर MOU का मामला -
HM अमित शाह की अध्यक्षता में कर्तव्य भवन में प्रक्रिया जारी -
CM योगी , CM धामी , CM सुक्खू, CM सैनी आदि मौजूद !!
****
बंगाल -
नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए CM शुभेंदु अधिकारी के PA रहे चंद्रकांत रथ की माँ हासिरानी रथ को टिकट , चंद्रकांत की 6 मई को हत्या हुई थी !!
****
आज अभियंता दिवस है , महान अभियंता भारत रत्न विश्वेश्वरैया की जयंती पर अभियंता दिवस मनाया जाता है !!
उत्तर प्रदेश-
कैबिनेट में कई प्रस्ताव पास -
चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे को विकसित किए जाने हेतु संशोधित परियोजना प्रस्ताव,
पीआरडी का ड्यूटी भत्ता बढ़ाने पर भी लगी मुहर,
उत्तर प्रदेश खिलौना विनिर्माण प्रोत्साहन नीति2025 पास ,
बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित किए जाने का प्रस्ताव पास ,
पीआरडी को कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत उत्तर प्रदेश के पीआरडी स्वयंसेवक को और उनके आश्रितों को कैसलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ,
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत प्रदेश के लघु व सीमांत किसानों को रियायती ब्याज दर पर 6 लाख 6% वार्षिक पर दीर्घकालिक रन उपलब्ध कराने संबंध में प्रस्ताव पास,
एनएसजी के उपयोग का अर्थ एनएसजी क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना के लिए अयोध्या की तहसील मिल्कीपुर स्थित ग्राम पुरे लाल खान में निशुल्क जमीन आवंटित करने के संबंध में प्रस्ताव पास ,
10 वर्ष तक की अवधि के किराएदारी पत्ता भी लिखो पर प्रभारीय स्टांप शुल्क व रजिस्ट्रीकरण फीस में छूट दिए जाने के संबंध में,
पूर्व अग्नि वीरों को समायोजित करने के लिए उप जेल वार्डन की सीधी भर्ती में 20% पदों को आरक्षित करने के संबंध में प्रस्ताव पास !!
दिल्ली -
PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक कल प्रातः 11 बजे होगी !!
****
लखनऊ-
CM योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज सायंकाल होगी !!
****
लखनऊ-
RSS के अवध प्रांत और कानपुर प्रांत की बैठक कल लखनऊ में होगी , सह सर कार्यवाह अरुण कुमार बैठक में मौजूद रहेंगे !!
****
दिल्ली -
UPI मामला-
LOP राहुल गांधी ने कहा -
मोदी सरकार ने चुपचाप UPI पर फ़ीस लगाने का रास्ता खोल दिया है,
अब ₹2,000 से ऊपर के मर्चेंट UPI लेन-देन पर MDR लगाया जा सकता है। इन ट्रांजैक्शंस की संख्या भले ही सिर्फ़ 5% हो, लेकिन UPI के कुल ट्रांजैक्शन वैल्यू का करीब 65% इन्हीं में है
सरकार कहती है कि ग्राहक से कोई फ़ीस नहीं ली जाएगी,लेकिन दुकानदार पर लगने वाली फ़ीस आखिर आएगी कहां से? कीमतों में जुड़कर ग्राहक की जेब से ..
महाराष्ट्र-
सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रहीं दिशा सालियान मौत केस में CBI की FIR-
आदित्य ठाकरे, रोहन रॉय, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली, रिया चक्रवर्ती और शोविक चक्रवर्ती समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं, जिनकी कथित भूमिकाओं की जांच की जानी है,
कई पुलिस अधिकारियों और पूर्व अधिकारियों के नाम भी हैं, जिनमें सचिन वाज़े, परमबीर सिंह, DCP विशाल ठाकुर और मालवणी पुलिस स्टेशन से जुड़े अधिकारी शामिल हैं,
FIR में उद्धव ठाकरे, अनिल देशमुख, पोस्टमॉर्टम में देरी से कथित तौर पर जुड़े डॉक्टर और स्टाफ़, और कलिना की फ़ोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी के अधिकारियों का भी ज़िक्र है,
CBI की FIR में कहा गया है कि कथित मुख्य अपराधों और आपराधिक साज़िश के सिलसिले में कई लोगों की भूमिका की जांच ज़रूरी है !!
लखनऊ-
CM योगी कल HM अमित शाह के साथ कर्तव्य भवन में बैठक करेंगे , लगभग 12 बजे होगी बैठक !!
****
मुंबई -
HM अमित शाह ने आज लाल बाग के राजा के दर्शन पूजन किए !!
****
दिल्ली -
कांग्रेस की UP मीडिया टीम घोषित !!
दिल्ली -
किसाऊ परियोजना पर कल दिल्ली में होगा MOU -
कर्तव्य भवन में 12 बजे HM अमित शाह की अध्यक्षता में होंगे हस्ताक्षर-
CM योगी, CM धामी, CM सुखविंदर सुक्खू और CM नायब सिंह सैनी रहेंगे मौजूद,केंद्रीय जलशक्ति मंत्री पाटिल भी मौजूद रहेंगे,
MOU से यूपी समेत छह राज्यों को पानी और बिजली के क्षेत्र में होगा बड़ा फायदा !!